28 Feb 2023

पर्यावरण का प्रमुख घटक जल

प्रश्न- मीठे जल के प्रमुख स्त्रोत क्या हैं?
उत्तर- नदियां और भूगर्भीय जल।
प्रश्न- भारत में वर्षा का वार्षिक औसत क्या है?
उत्तर- 1170 मिलीमीटर।
प्रश्न- अमेरिका में वर्षा का वार्षिक औसत क्या है?
उत्तर- 200 मिलीमीटर।
प्रश्न- हरियाणा में वर्षा का वार्षिक औसत क्या है?

पर्यावरण और जल

प्रश्न- केन्द्रीय भूजल प्राधिकरण ने पानी की कमी के चलते हरियाणा के किन क्षेत्रों को डार्क जोन घोषित किया हुआ है?
उत्तर- रेवाड़ीखोलनांगल चौधरीनारनौलशाहबादसमालखा व करनाल विकास खंडों को।
प्रश्न- डार्क जोन क्या होता है?
उत्तर- जिन क्षेत्रों में भूमिगत जल खतरनाक सीमा तक नीचे चला जाता हैउन्हें डार्क जोन कहते हंै।
प्रश्न- केन्द्रीय भूतल जल प्राधिकरण ने वर्ष 2005 में हरियाणा के किन क्षेत्रों को अतिविदोहन क्षेत्र घोषित किया ?

पर्यावरण का प्राण - जल

प्रश्न- तेजाबी वर्षा (एसिड रेन) किसे कहते है?
उत्तर- वातावरण में जमा सल्फरडाई आक्साईड वातावरण की नमी पाकर सल्फ्यूरस तथा सल्फ्यूरिक अम्लों में परिवर्तित हो जाती है। ये घातक अम्ल जब बरसात के साथ पृथ्वी पर पड़ते हैं तो उसे तेजाबी वर्षा कहा जाता है।
प्रश्न- तेजाबी वर्षा से अम्लीय हुयी झील को किस पदार्थ से ठीक किया जा सकता है?
उत्तर- चूना डालकर।
प्रश्न- तेजाबी वर्षा के दुष्प्रभाव बताएं?

पर्यावरण और कोल्ड ड्रिंक/ शीतल पेय

प्रश्न- शीतल पेय पेप्सी और कोक में कीटनाशक (जहर) होने का खुलासा किस संस्था ने किया था ?
उत्तर- पर्यावरण को समर्पित गैर सरकारीसंस्था सी. एस. ई. ने।
प्रश्न- सी.एस.ई. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- सेंटर फ्Qॉर साईंस एण्ड एनवायरमैंट अर्थात् विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र।
प्रश्न- सी.एस.ई. के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर- जानेमाने पर्यावरणविद् स्वर्गीय अनिल अग्रवाल।
प्रश्न- सी.एस.सी. ने यह रिपोर्ट कब जारी की थी ?

पर्यावरण से जुडी महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न- भारत में राष्ट्रीय जलनीति कब बनाई गयी?
उत्तर- पहले 1987 में और फिर वर्ष 2002 में भारत सरकार ने जलनीति बनाई।
प्रश्न- पहला जल विघुत केंद्र कब बना?
उत्तर- सन् 1897 ई0 में।
प्रश्न- देश की किस नदी का सर्वप्रथम निजीकरण किया गया था?
उत्तर- श्योनाथ नदी का सन् 2002 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा।
प्रश्न- विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

शोर (ध्वनी) प्रदूषण

प्रश्न- शोर से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- शोर का अर्थ होता है— अनावश्यकअनुपयोगी एवं असुविधाजनक कर्कश ध्वनि।
प्रश्न- शोर मापने की इकाई को क्या कहते हैं?
उत्तर- शोर मापने की इकाई को डेसीबल (डी.बी.) कहते हैं।
प्रश्न- शोर प्रदूषण को कैसे मापा जाता है?
उत्तर- शोर प्रदूषण की मात्रा को उसके दबावसघनताउच्चता अथवा तारत्व से मापा जाता है।
प्रश्न- शोर प्रदूषण के प्रमुख कारण क्या हैं?

पर्यावरण और जल संसाधन

प्रश्न - जल की संरचना किन तत्त्वों से हुई है?
उत्तर- हाईड्रोजन व ऑक्सीजन (H2O)
प्रश्न- जल संसाधनों को समर्पित केन्द्रीय जल आयोग की पत्रिका का नाम क्या है?
उत्तर- भागीरथ।
प्रश्न- संसार में सर्वाधिक वर्षा कहां रिकार्ड की गयी है?
उत्तर- चेरापूंजी के मानसीराम नामक स्थान पर।
प्रश्न- पृथ्वी का कितना भाग पानी में है?
उत्तर- लगभग 71 प्रतिशत।
प्रश्न- टिहरी बांध किस नदी पर बना है?
उत्तर- भागीरथी नदी पर।
प्रश्न- उत्तर भारत का वह कौन—सा शहर है जिसे एक बांध के कारण जल समाधि दे दी गयी?
उत्तर- टिहरी।
प्रश्न- दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौन—सी है?
उत्तर- नील नदी।
प्रश्न- दुनिया की सबसे बड़ी झील कौन—सी है?
उत्तर- क्षेत्रफल की दृष्टि से कैस्पियन सागर झील सबसे बड़ी है।
प्रश्न- एक टन स्टील बनाने में अनुमानतः कितने पानी की जरूरत होती है?
उत्तर- लगभग 25 हजार गैलन।
प्रश्न- एक टन कागज़ बनाने में अनुमानतः कितना जल चाहिए?
उत्तर- लगभग 50 हजार गैलन।
प्रश्न- एक टन एसीटेट रसायन बनाने में आवश्यक जल की मात्रा कितनी होती है?
उत्तर- लगभग 2,50,000 गैलन।
प्रश्न- भारत में खाघ उत्पत्ति के लिए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति कितने जल की जरूरत होती है?
उत्तर- 2.5 टन जल।
प्रश्न- मानव शरीर में कितना पानी होता है?
उत्तर- लगभग 65 प्रतिशत।
प्रश्न- मानव शरीर में कितने प्रतिशत पानी कम होने पर मनुष्य की मौत हो जाती है?
उत्तर- 20 से 22 प्रतिशत।
प्रश्न- वराहमिहिर ने किस चीज को भूमिगत जल का सूचक बताया था?
उत्तर- दीमक के ढेरों को।
प्रश्न- जल की पूजा कब आरम्भ हुई?
उत्तर- लगभग 4500 वर्ष पूर्व। वैदिक काल में नदी पूजा का अत्यन्त महत्त्व था।
प्रश्न- जीवन की उत्पत्ति कहां हुई?
उत्तर- जल में।
प्रश्न- भारत की कौन—सी नदी पुल्लिंग है?
उत्तर- ब्रह्मपुत्र नदी।
प्रश्न- किस प्राचीन ग्रंथ में जल से बिजली उत्पन्न करने का इशारा मिलता है?
उत्तर- ऋग्वेद में कहा गया है “विघुत्तम बसनाह’’ अर्थात जल में बिजली के गुण हैं।
प्रश्न- भारत में विश्व के कितने प्रतिशत जल संसाधन हैं?
उत्तर- लगभग 4 प्रतिशत। भारत विश्व के दस प्रमुख जल—धनाढ्य देशों में है।