28 Feb 2023

पर्यावरण और कोल्ड ड्रिंक/ शीतल पेय

प्रश्न- शीतल पेय पेप्सी और कोक में कीटनाशक (जहर) होने का खुलासा किस संस्था ने किया था ?
उत्तर- पर्यावरण को समर्पित गैर सरकारीसंस्था सी. एस. ई. ने।
प्रश्न- सी.एस.ई. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- सेंटर फ्Qॉर साईंस एण्ड एनवायरमैंट अर्थात् विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र।
प्रश्न- सी.एस.ई. के संस्थापक अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर- जानेमाने पर्यावरणविद् स्वर्गीय अनिल अग्रवाल।
प्रश्न- सी.एस.सी. ने यह रिपोर्ट कब जारी की थी ?
उत्तर- अगस्त, 2003 में।
प्रश्न- रिपोर्ट के अनुसार पेप्सी और कोक में कौन से कीटनाशक पाये गये?
उत्तर- सी.एस.ई. के अनुसार पेप्सी और कोक के विभिन्न ब्रांडों में लिंडेनडी.डी.टी.मैलेथियोन और क्लोरपाइरिफ्Qास जैसे खतरनाक जहर पाए गये।
प्रश्न- पेप्सी और कोका कोला में यूरोपीय मानकों से कितने अधिक जहरीले पदार्थ मिले?
उत्तर- पेप्सी में यूरोपीय मानकाें से 37 गुणा अधिक तथा कोका कोला में यूरोपीय मानकों से 45 गुणा अधिक जहर होने का खुलासा सी.एस.ई. ने किया।
प्रश्न- किस शीतल पेय में यूरोपीय मानकों से कितने अधिक कीटनाशक मिले?
उत्तर- मिरिंडा लेमन में 70 गुणा ज्यादाकोका कोला में 45 गुणाफैंटा में 43 गुणामिरिंडा ओरेंज में 39 गुणापेप्सी में 37 गुणासेवनअप में 33 गुणालिम्का में 30 गुणाब्ल्यू पेप्सी में 29 गुणामाउंटेन ड्यू में 28 गुणाथम्सअप में 22 गुणा अधिक कीटनाशक पाए गये।
प्रश्न- पेप्सी और कोला में मिले कीटनाशकों का शरीर पर क्या प्रभाव हो सकता है?
उत्तर- सी.एस.ई. के अनुसार उक्त कीटनाशकों से कैंसरजन्मजात विकृतियां तथा हड्डियों के घनत्व में कमी जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।
प्रश्न- कोल्ड ड्रिंक की सर्वाधिक खपत किस महानगर में होती है?
उत्तर- दिल्ली में
प्रश्न- कोल्ड ड्रिंक की खपत भारत में किस तेजी से बढ़ रही है?
उत्तर- भारत में सन् 1992—93 में शीतल पेय बाजार 1200 करोड़ रूपये के लगभग था जो सन् 2001—02 में बढ़कर 10,000 करोड़ से अधिक हो गया। 1992—93 में प्रतिवर्ष लगभग 200 करोड़ बोतलें बिकती थी जो 2001—02 में 700 करोड़ बोतल तक पहुंच गयी। वर्तमान में 8 प्रतिशत वार्षिक दर से खपत बढ़ रही है।
प्रश्न- कोला पेय में कौनसा नशीला पदार्थ होता है?
उत्तर- कैफीन ।
प्रश्न- पेप्सी और कोला का सर्वश्रेष्ठ उपयोग क्या हो सकता है?
उत्तर- शौचालय की सफाई करने में प्रयोग करें।
प्रश्न- सोडा वाटर में कौनसा अम्ल होता है?

उत्तर- सोडा वाटर में कार्बनिक अम्ल होता है।

Share this