28 Feb 2023

पर्यावरण का प्रमुख घटक जल

प्रश्न- मीठे जल के प्रमुख स्त्रोत क्या हैं?
उत्तर- नदियां और भूगर्भीय जल।
प्रश्न- भारत में वर्षा का वार्षिक औसत क्या है?
उत्तर- 1170 मिलीमीटर।
प्रश्न- अमेरिका में वर्षा का वार्षिक औसत क्या है?
उत्तर- 200 मिलीमीटर।
प्रश्न- हरियाणा में वर्षा का वार्षिक औसत क्या है?
उत्तर- हरियाणा में 80 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा होती है। इसमें से 80 प्रतिशत जुलाई से सितम्बर तक तथा बाकी 20 प्रतिशत शेष 9 महीनों में होती है।
प्रश्न- गत् 40 वर्षों में पानी की खपत में कितनी वृद्धि हुई है?
उत्तर- लगभग 3 गुणा।
प्रश्न- वर्षा से हमें कितना जल प्राप्त होता है और कितना व्यर्थ बह जाता है?
उत्तर- वर्षा से हमें 400 मिलियन हैक्टेयर मीटर जल प्राप्त होता है। इसमें से 170 मिलियन हैक्टेयर मीटर समुद्र में चला जाता है और 70—75 मिलियन हैक्टेयर मीटर ही हम इस्तेमाल कर पाते हैं।
प्रश्न- परम्परागत जल स्त्रोत कौनकौन से हैं?
उत्तर- जोहड़तालाबबावड़ियांटांकेंकुंडतालबांधसरोवरजोहड़ीखड़ीनकैंरू तथा कुइयां परम्परागत जल स्त्रोत कहलाते हैं।
प्रश्न- परम्परागत जल स्त्रोतों का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर- क्योंकि परम्परागत जल स्त्रोतों से ही जल संकट का स्थायी समाधान संभव है। जब तक समाज इनका संरक्षण करता रहा जल संकट नहीं था किन्तु जब समाज ने इस ओर से मुंह फेर लिया और पानी देना सरकार का काम मान लिया तब से जल संकट बढ़ता जा रहा हैक्योंकि परम्परागत जल स्त्रोत नष्ट हो रहे हैं।
प्रश्न- राष्ट्रीय कृषि आयोग की 1976 में जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में कितने पुराने तालाब मौजूद थे।
उत्तर- लगभग पाँच लाख।
प्रश्न- जल संकट दूर करने के पांच उपाय बताएं?
उत्तर- 1) जोहड़ व तालाब बनाकर, 2) खेतों का पानी खेतों में रोककर, 3) पानी के दुरूपयोग को रोककर, 4) कम पानी वाली फसलें उगाकर, 5) वर्षा जल का संग्रह करकेतथा 6) व्यर्थ जल को  सोख्ता गढ्ढों (सोक पिट्स) में डालकर।
प्रश्न- आम नागरिक जल संरक्षण या पानी की बचत में कैसे सहयोग कर सकता है?
उत्तर- नल के नीचे बैठकर नहाने से अधिक पानी बर्बाद होता हैइसलिए बाल्टी में पानी डालकर नहाएं। पानी पीते समय गिलास में उतना ही पानी डालें जितना कि पी सकें। शेव बनातेकुल्ले करते या हाथ धोते समय नल को खुला न छोड़ें। पानी की टूटियों व लाइनों की लीकेज रोकें। खाली चलते नल को बंद करें। वर्षा जल का संचय करें।
प्रश्न- वर्षा जल संचय (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- वर्षा के जल को रोककर उसका संचय करनारेन वाटर  हार्वेस्टिंग कहलाता है।
प्रश्न- हमारे देश में कुल कितने वर्षा जल का सरंक्षण हो पाता है?
उत्तर- हमारे देश में कुल वर्षा का केवल 1/10 भाग ही संरक्षित किया जा सकता है।
प्रश्न- अमेरिका के मुकाबले हमारी जल संरक्षण क्षमता कितनी है?
उत्तर- अमेरिका के मुकाबले हम एकतिहाई जल का संरक्षण कर पाते हैं। हमारी जल संरक्षण क्षमता 20 मिलियन हैक्टेयर मीटर है जबकि अमेरिका की 60 मिलियन हैक्टेयर मीटर।
प्रश्न- राजस्थान में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन में कार्यरत्त किस व्यक्ति को मैगसैसे पुरस्कार मिला?
उत्तर- श्री राजेन्द्र सिंह राणा को।
प्रश्न- राजेन्द्र सिंह राणा किस संस्था से सम्बद्ध हैं ?
उत्तर- तरूण भारत संघभीकमपुरा किशोरीजिला अलवर।
प्रश्न- क्या बड़े बांधों से जल संकट का समाधान हो सकता है?
उत्तर- नहीं। बड़े बांध जल संकट हल करने में विफल रहे हैं। देश के 3700 बांधों में से 1600 अकेले महाराष्ट्र में बनाये गये जिन पर देश के जल संसाधन विकास का 40 प्रतिशत धन खर्च हुआ मगर इसके बावजूद वहां के 45 हजार गांवों में से 6 हजार गांवों में अब भी गंभीर जल संकट है।
प्रश्न- भूमिगत जल स्तर को नीचे जाने से कैसे रोका जा सकता है?
उत्तर- वर्षा जल का संरक्षण करके तथा भूमिगत जल का अंधाधुंध दोहन बंद करके।

Share this