28 Feb 2023

वायु प्रदूषण प्रश्नोत्तरी

प्रश्न- वायु प्रदूषण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- वायु प्रदूषण एक ऐसी स्थिति है जिसमें बाह्य वातावरण में मनुष्य और उसके पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले तत्त्व सघन रूप से एकत्रित हो जाते हैं।
प्रश्न- वायु में मुख्य रूप से कौन—कौन सी गैसें मौजूद हैं?
उत्तर- वायु में मुख्य रूप से ऑरगन, ऑक्सीजन, कार्बन—डाइ आक्साइड तथा नाइट्रोजन गैस मौजूद हैं।
प्रश्न- वायु प्रदूषण के प्रमुख स्त्रोत क्या—क्या हैं?
उत्तर- वायु प्रदूषण मुख्यतः कारखानों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं, वाहनों, खाना पकाने के साधनों, वायुयानों, ताप ऊर्जा संयत्रों, आतिशबाजी, कीटनाशकों के छिड़काव आदि से होता है।
प्रश्न- वायु प्रदूषण से भारत में सालाना कितने लोग मौत का शिकार होते हैं?
उत्तर- भारत में प्रतिवर्ष लगभग 52 हजार लोग वायु प्रदूषण से मर जाते हैं।
प्रश्न- वायु प्रदूषण फैलाने वाली विश्व इतिहास की सबसे भीषण औघोगिक दुर्घटना कब और कहां हुई?
उत्तर- 2—3 दिसम्बर, 1984 की रात भोपाल (मध्यप्रदेश) स्थित यूनियन कार्बाईड नामक कम्पनी के कारखानों से 40 टन जहरीली मिक गैस रिसी, जिसने पूरे शहर पर कहर ढा दिया। वायु प्रदूषण की यह सबसे भीषण दुर्घटना थी।
प्रश्न- भोपाल गैस त्रासदी से कितने लोग प्रभावित हुये?
उत्तर- भोपाल गैस त्रासदी में लगभग 2500 नागरिक मारे गये। लगभग 10 हजार गंभीर रूप से घायल हो गये तथा 20 हजार अर्धविकलांग और 1.80 लाख प्रभावित हुये।
प्रश्न- वायु प्रदूषण से मानव पर होने वाले प्रमुख दुष्प्रभाव कौन—कौन से हैं?
उत्तर- वायु प्रदूषण से श्वसन संबंधी रोग, दमा, क्षयरोग, फेफड़े का कैंसर तथा आंखों की जलन आदि रोग हो जाते हैं।
प्रश्न- भोपाल गैस त्रासदी में कौन—सी गैस निकली थी?
उत्तर- मिथाइल—आइसो—साइनाइट (MIC)
प्रश्न- भोपाल गैस त्रासदी के लिए कौन—सी कम्पनी उत्तरदायी थी?
उत्तर- बहुराष्ट्रीय कम्पनी यूनियन कार्बाइड।
प्रश्न- कारखानों एवं वाहनों से कौन—सी जहरीली गैस निकलती है?
उत्तर- कारखानों एवं वाहनों से मुख्यतः कार्बन मोनो ऑक्साइड नामक जहरीली गैस निकलती है।
प्रश्न- यातायात से भरी सड़कों की वायु में कौन—सी हानिकारक धातु पाई जाती है?
उत्तर- सीसा।
प्रश्न- अधिक प्रदूषण वाले दिनों में फ्रांस में क्या उपाय किया जाता है?
उत्तर- वायु प्रदूषण रोकने के लिए अधिक प्रदूषण वाले दिनों में फ्रांस में एक दिन सम तथा एक दिन विषम नम्बर वाले वाहन चलते हैं। इससे वायु तथा ध्वनि दोनों प्रदूषण नियन्त्रण में रहते हैं।
प्रश्न- ईंधन की लकड़ी, गोबर के कंडे तथा कोयला आदि के जलाने पर कौन—सी जहरीली गैसें निकलती हैं?
उत्तर- लकड़ी, कंडे और कोयलों के जलने से कार्बनडाईऑक्साइड, आर्गेनिक पार्टिकुलेट, कार्बनमोनो ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड आदि गैसें निकलती हैं।
प्रश्न- लकड़ी व कंडे जलाकर भोजन पकाने वाली महिला 3 घंटे में कितना प्रदूषण झेलती है?
उत्तर- चूल्हे पर लकड़ी व उपलों से खाना पकाने वाली कोई महिला 3 घंटे में 20 सिगरेट के बराबर प्रदूषण ग्रहण कर लेती है। मानसून के दौरान प्रदूषण की मात्रा 8 गुणा तक बढ़ जाती है।
प्रश्न- चूल्हे से कौन—सा घातक रसायन लकड़ी व उपले जलाने पर निकलता है?
उत्तर- चूल्हे से बैंजोपायरिन नामक घातक रसायन निकलता है जो कैंसर को जन्म देता है।
प्रश्न- प्रदूषण से बचने के लिए महिलाओं को क्या उपाय करने चाहिएं?
उत्तर- महिलाओं को धुंआ रहित चूल्हों का प्रयोग करना चाहिए तथा यथासंभव सूखी लकड़ी का ही प्रयोग करना चाहिए।
प्रश्न- सौन्दर्य प्रसाधनों के निर्माण के दौरान कौन—सी खतरनाक गैस निकलती है?
उत्तर- सी.एफ.सी. अर्थात क्लोरो—फ्लोरो कार्बन, जो ओजोन परत को क्षति पहुंचाती है।
प्रश्न- क्या हवन—यज्ञ करने से प्रदूषण फैलता है?
उत्तर- नहीं। हवन—यज्ञ से प्रदूषण नहीं फैलता, बल्कि वातावरण शुद्ध होता है। इसलिए सप्ताह में एक बार हवन अवश्य करना चाहिए।
प्रश्न- क्षयरोग और श्वसन रोगों से किस शहर में सर्वाधिक मौतें होती है?
उत्तर- मुम्बई में।
प्रश्न- विश्व का पहला CNG चालित सार्वजनिक वाहनों वाला शहर कौन—सा है?
प्रश्न- ताज को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए किस पर्यावरणविद् ने कानूनी लड़ाई लड़ी?
उत्तर- श्री एम. सी. मेहता ने। (श्री मेहता सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं।)
प्रश्न- दिल्ली में वायु प्रदूषण फैलाने वाले उघोगों को बन्द करवाने के लिए किस पर्यावरणविद् ने कानूनी लड़ाई लड़ी?
उत्तर- श्री एम. सी. मेहता ने।
उत्तर- दिल्ली।
प्रश्न- प्रदूषण रहित वाहन कौन—सा है?
उत्तर- साईकिल।
प्रश्न- पृथ्वी का वायुमंडल कहां तक फैला हुआ है?
उत्तर- पृथ्वी के धरातल से लगभग 310 मील ऊंचाई तक पृथ्वी का वायुमंडल मौजूद है।

पर्यावरण और ग्रीन हाउस

प्रश्न- ग्रीन हाउस किसे कहते हैं?
उत्तर- ग्रीन हाउस एक प्रकार का घर होता है, जो हरे पारदर्शी प्लास्टिक या शीशे से बनाया जाता है। पारदर्शी होने के कारण सूर्य की किरणें इसके अन्दर प्रवेश कर जाती हैं और अन्दर का वातावरण गर्म हो जाता है। इस गर्मी को हरा प्लास्टिक या शीशा बाहर नहीं निकलने देता। इससे घर के अन्दर का वातावरण बाहर के वातावरण की अपेक्षा गर्म हो जाता है।
प्रश्न- ग्रीन हाउस किस काम आते हैं?
उत्तर- जिन इलाकों में ठण्ड अधिक होती है, ग्रीन हाउस उन क्षेत्रों में फ्Qल, सब्जियां, फ्Qूल, पौधे उगाने के काम आते हैं।
प्रश्न- पृथ्वी का ग्रीन हाउस कैसे बनता है और कहां?
उत्तर- तापीय उष्मा को विकिरणों के रूप में बाहर नहीं निकलने देने का जो कार्य शीशा या प्लास्टिक ग्रीन हाउसों में करता है, वही कार्य हमारी पृथ्वी रूपी घर के लिए वायुमंडल के आवरण में विघमान कार्बनडाइआक्साईड, मीथेन और जलवाष्प आदि की परतें करती हैं। ये परतें समुद्रतल से 16 से 50 कि0मी0 ऊंचाई पर स्थित हंै।
प्रश्न- प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों के नाम बताइए।
उत्तर- कार्बनडाई ऑक्साईड, नाइट्रस ऑक्साइड, क्लोरो—फ्लोरो, कार्बन, ओजोन और जलवाष्प।
प्रश्न- ग्रीन हाउस प्रभाव से क्या आशय है?
उत्तर- बढ़ते औघोगिकरण एवं मशीनीकरण से वायुमंडल में कार्बन डाईऑक्साईड की मात्रा तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती कार्बन डाईऑक्साईड अन्तरिक्ष में लौटने वाली आवरक्त किरणों के बहुत बड़े हिस्से को अवशोषित कर पुनः पृथ्वी की ओर परावर्तित कर रही हैं जिसके चलते पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि हो रही है। इसी भौतिक प्रक्रिया को ग्रीन हाउस प्रभाव के नाम से जाना जाता है। इस प्रभाव से भू—मण्डल के स्वरूप में अवांछित परिवर्तन आ रहा है।
प्रश्न- हरित गृह प्रभाव (ग्रीन हाउस इफ़ेक्ट ) का मुख्य कारण बताएं।
उत्तर- वायुमंडल में कार्बनडाई ऑक्साइड की वृद्धि।
प्रश्न- क्योटो समझौता क्या है?
उत्तर- इस समझौते के अनुसार सदस्य राष्ट्र 2012 तक कुल ग्रीन हाउस गैसों के इमीशन में 5.2 प्रतिशत कटौती का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। जो ऐसा नहीं कर सकेंगे उन्हें 30 प्रतिशत जुर्माना देना होगा।
प्रश्न- क्योटो समझौता कब लागू हुआ?
उत्तर- 16 फरवरी 2005 को।
प्रश्न- क्योटो समझौता कितने राष्ट्रों के बीच हुआ और क्यों?
उत्तर- ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से निपटने के लिए 141 देशों के बीच ये समझौता हुआ है।
प्रश्न- अमेरिका कितना गैसीय उत्सर्जन करता है?
उत्तर- अमेरिका समग्र गैसीय उत्सर्जन का 24 प्रतिशत योगदान करता है।
प्रश्न- वायुमंडल में पानी की मात्रा कितनी है?
उत्तर-  0.001 प्रतिशत।

पर्यावरण और ऊर्जा संसाधन

प्रश्न- ऊर्जा स्त्रोतों को कितने वर्गों में बांटा जा सकता है?
उत्तर- दो वर्गों में। क) परम्परागत या गैर नवीनीकृत संसाधन तथा ख) गैर—परम्परागत या नवीनीकृत संसाधन।
प्रश्न- ऊर्जा के पारम्परिक स्त्रोत कौन—कौन से हैं?
उत्तर- कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस आदि ऊर्जा के पारम्परिक स्त्रोत हैं। ये सभी ऊर्जा के गैर—नवीनीकृत स्त्रोत कहलाते हैं, क्योंकि ये समाप्त हो जायेंगे।
प्रश्न- ऊर्जा के गैर परम्परिक स्त्रोत कौन—कौन से हैं?
उत्तर- सूर्य, हवा, तरंगे, ज्वार और भूतापीय उष्मा ऊर्जा के गैर पारम्परिक स्त्रोत हैं। ये स्त्रोत समाप्त नहीं होते, इसलिए इन्हें अक्षय ऊर्जा स्त्रोत या नवीनीकृत स्त्रोत (त्मदमूंइसम त्मेवनबमे) कहा जाता है।
प्रश्न- घरों में ऊर्जा आपूर्ति का सरलतम व प्रदूषण रहित    साधन क्या है?
उत्तर- सौर ऊर्जा।
प्रश्न- सबसे बड़े ऊर्जा स्त्रोत का नाम बताएं?
उत्तर- सौर विकिरण। यह दूसरे स्त्रोतों के कुल योग से भी 5000 अवयव अधिक है।
प्रश्न- पृथ्वी पर पहुंचने वाली सौर ऊर्जा का कितने प्रतिशत अंतरिक्ष में वापिस परावर्तित हो जाता है?
उत्तर- लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा।
प्रश्न- दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा केन्द्र कहां है?
उत्तर- कैलिफोर्निया (अमेरिका) के मोजाव मरूस्थल में।
प्रश्न- कैलिफोर्निया सौर ऊर्जा केन्द्र में कितनी बिजली पैदा होती है?
उत्तर- यहां 1800 सौर प्लेटों की सहायता से 10 मेगावाट बिजली पैदा की जाती है।
प्रश्न- सौर विकिरण किसे कहते हैं?
उत्तर- सूर्य द्वारा अंतरिक्ष में ऊष्मा का विकिरण सौर विकिरण कहलाता है।
प्रश्न- सौर ऊर्जा के प्रमुख लाभ क्या हैं?
उत्तर- इससे कोई प्रदूषण नहीं होता। यह कभी समाप्त नहीं होती। सौर ऊर्जा के रूपांतरण से कोई विषले उत्पाद नहीं बनते। लगातार बिना खर्च ऊर्जा मिलती रहती है।
प्रश्न- एक टैनिस कोर्ट पर पड़ने वाली सूर्य किरणों से कितनी ऊर्जा मिल सकती है?
उत्तर- एक टैनिस कोर्ट पर पड़ने वाली सूर्य किरणों से उतनी ही ऊर्जा मिल सकती है जितनी 135 लीटर पैट्रोल या 180 किलोग्राम कोयले से मिलती है।
प्रश्न- सौर ऊर्जा को कितने प्रकार से प्रयोग में लाया जा सकता है?
उत्तर- सौर ऊर्जा को तीन प्रकार से प्रयोग में लाया जा सकता है— 1) सूर्य किरणों से प्राप्त उष्मा, 2) सौर ऊर्जा को विघुत ऊर्जा में बदलकर तथा 3) प्रकाश संश्लेषण और जैव प्रक्रियाओं का प्रयोग करके।
प्रश्न- भारत में सबसे बड़ा सौर ऊर्जा केन्द्र कहां हैं?
उत्तर- भुज (गुजरात) में।
प्रश्न- ऊर्जा का कौन—सा स्त्रोत है जो कभी प्रदूषण नहीं फ्Qैलाता?
उत्तर- सौर ऊर्जा।
प्रश्न- अपरम्परागत ऊर्जा स्त्रोत विभाग की स्थापना कब की गयी?
उत्तर- 1982 ई0 में।
प्रश्न- भारत में प्रतिवर्ष गोबर से बने कितने टन उपलों का  ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- देशभर में सालाना 5,000,000 टन उपलों का ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न- भारत में वर्तमान तेल खपत कितनी है?
उत्तर- लगभग 56 मिलियन टन वार्षिक।
प्रश्न- बायो डीजल किस पेड़ से तैयार किया जाता है?
उत्तर- मुख्यतः रतनजोत (जट्रोफा) से।
प्रश्न- एक किलो यूरेनियम के विखंडन से कितनी ऊर्जा उत्पन्न होती है?
उत्तर- एक किलोग्राम यूरेनियम से उतनी ही ऊर्जा मिलती है जितनी 3400 टन कोयले से मिलती है।
प्रश्न- हमारे देश में पवन ऊर्जा का प्रयोग किस कार्य के लिए होता रहा है?
उत्तर- हमारे देश में पवन चक्की चलाने के लिए पवन ऊर्जा का प्रयोग पहले से ही होता रहा है।
प्रश्न- पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए वायु का कितना वेग आवश्यक है?
उत्तर- न्यूनतम वायु वेग 16 किलोमीटर प्रति घंटा होना आवश्यक है।
प्रश्न- जल का ऊर्जा के रूप में परम्परागत उपयोग बताएं।
उत्तर- हमारे देश में जल का ऊर्जा के रूप में उपयोग घराट चलाने तथा जल चक्की चलाने के लिए किया जाता रहा है।
प्रश्न- ऊर्जा की मांग तेजी से क्यों बढ़ रही है?
उत्तर- ऊर्जा की मांग बढ़ने के प्रमुख कारण निम्न हैं—
जनसंख्या में तेजी से वृद्धि, औघोगिकरण, शहरीकरण, बढ़ता यातायात, कृषि का मशीनीकरण आदि।
प्रश्न- सर्वाधिक ऊर्जा खपत विश्व के किस देश में होती है?
उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका में। यह विश्व ऊर्जा खपत की 33 प्रतिशत है।
प्रश्न- भारत में विश्व ऊर्जा की कितनी खपत होती है?
उत्तर- भारत में विश्व ऊर्जा की मात्र 1.5 प्रतिशत खपत हो रही है।
प्रश्न- भारत में 1950 ई0 में कितना ऊर्जा उत्पादन था?
उत्तर- सन् 1950 में भारत का कुल ऊर्जा उत्पादन 1713 मैगावाट था।
प्रश्न- भारत का मौजूदा ऊर्जा उत्पादन कितना है?
उत्तर- वर्ष 2003—04 तक भारत का कुल ऊर्जा उत्पादन 107972 मैगावाट तक पहुंच गया था।
प्रश्न- भारत में पवन ऊर्जा उत्पन्न करने वाला सबसे बड़ा प्रतिष्ठान कहां है?
उत्तर- माण्डवी (गुजरात) में है।
प्रश्न- भारत में पहला बायोगैस संयत्र कहां लगाया गया और कब?
उत्तर- सन् 1939 ई0 में दिल्ली में।
प्रश्न- बायो गैस प्लांट से हमें कौन—सी गैस ऊर्जा के रूप में प्राप्त हो रही है?
उत्तर- मीथेन गैस।
प्रश्न- विश्व के किस देश में सर्वाधिक बायो गैस के प्लांट हैं?
उत्तर- चीन में।
प्रश्न- देश के कुल गोबर का कितना हिस्सा ईंधन के रूप में प्रयोग होता है?
उत्तर- नेशनल कांउसिल ऑफ अप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च के अनुसार  देश के कुल गोबर का 40 प्रतिशत कंडों (उपलों) के रूप में जलाया जाता है।
प्रश्न- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 14 दिसम्बर।
प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय ऊर्जा—दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 3 मई को।
प्रश्न- ऊर्जा आयोग की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 12 मार्च 1981 को।
प्रश्न- किस देश में जल विद्युत् ही विद्युत् ऊर्जा का एकमात्र स्त्रोत है?
उत्तर- स्विट्जरलैंड |
प्रश्न- श्वेत कोयला के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- जल विद्युत् को|
प्रश्न- विश्व में पवन ऊर्जा उत्पादक देशों में भारत का स्थान कौन-सा है?
उत्तर- पांचवां|
प्रश्न- विश्व में पवन ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका|
प्रश्न- विश्व का सबसे बड़ा युरेनियम उत्पादक देश कौन-सा है?
उत्तर- कनाडा|

पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए खतरा - धूम्रपान

प्रश्न- तम्बाकू में कितने यौगिक पाये जाते हैं? इनमें से कितने खतरनाक ज़हर हैं?
उत्तर- तम्बाकू में लगभग 800 यौगिक पाये जाते हैं जिसमें से 33 प्रकार के यौगिक अत्यन्त जहरीले हैं।
प्रश्न- तम्बाकू में पाये जाने वाले अत्यन्त जहरीले यौगिक कौन—कौन से हैं?
उत्तर- निकोटीन, फिराडीन बेसेस, एकरोलीन, कोलीडीन, प्रूसिक एसिड, अमोनिया, पाईरीन, फुरफुरल, राजोलीन, कार्बोलिक एसिड, पोलिनियम, रेडियम, कार्बन मोनोऑक्साइड, संखिया आदि अत्यन्त जहरीले यौगिक तम्बाकू में पाये जाते हैं।
प्रश्न- एक किलोग्राम तम्बाकू में कितना निकोटिन पाया जाता है?
उत्तर- एक किलो तम्बाकू में 800 से 1000 ग्रेन के लगभग निकोटिन पाया जाता है जो कि खतरनाक विष है।
प्रश्न- कितने शुद्ध निकोटिन से व्यक्ति की मौत हो सकती है?
उत्तर- मात्र डेढ़ ग्रेन शुद्ध निकोटिन व्यक्ति की जान ले सकता है।
प्रश्न- एक सिगरेट में कितना निकोटिन होता है?
उत्तर- एक सिगरेट में आमतौर पर एक ग्रेन तम्बाकू होता है जिसमेंं ढाई से चार मिलीग्राम निकोटिन पायी जाती है।
प्रश्न- तम्बाकू के सेवन से होने वाली व्याधियों के नाम बताएं?
उत्तर- तम्बाकू के प्रयोग से अस्थियां व अस्थि रज्जु कमजोर हो जाते हैं, फेफड़े क्षतिग्रस्त हो जाते हैं तथा खांसी व टी.बी. हो जाती है,  मुंह व फेफड़ों का कैंसर हो जाता है, स्मरण शक्ति का ह्रास, अनिन्द्रा तथा बेचैनी जैसी समस्या भी हो जाती है। तम्बाकू से ट्टटोबैको एमाब्लियोपिया’ नामक रोग भी हो सकता है जिससे आँखों की रोशनी जा सकती है।
प्रश्न- भारत में तम्बाकू के प्रयोग से प्रतिदिन कितने लोग मौत का शिकार बनते हैं?
उत्तर- स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 2200 लोग।
प्रश्न- क्या फिल्टरयुक्त सिगरेट पीने से स्वास्थ्य पर कुप्रभाव नहीं होता?
उत्तर- यह गलत धारणा है कि फिल्टरयुक्त सिगरेट पीने से स्वास्थ्य पर कुप्रभाव नहीं होता। फिल्टर केवल तीन—चार कश लेने तक कुछ तत्त्वों को रोक पाता है। मगर बाद में वे भी शरीर में पहुंचने लगते हैं।
प्रश्न- क्या हुक्के का सेवन स्वास्थ्य पर कुप्रभाव नहीं डालता?
उत्तर- हुक्के का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए घातक है। क्योंकि हुक्के का पानी भी सभी जहरीले तत्त्वों को रोक नहीं सकता। हालांकि इसमें कुछ मात्रा में जहरीले तत्त्व अवश्य घुल जाते हैं।
प्रश्न- क्या सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने की अनुमति है?
उत्तर- नहीं। सार्वजनिक स्थानों व सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में धुम्रपान करना दण्डनीय अपराध है।
प्रश्न- क्या तम्बाखू व गुटखा का विज्ञापन किया जा सकता है?
उत्तर- नहीं। तम्बाखू व गुटखे का प्रचार नहीं किया जा सकता क्योंकि दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हंै।
प्रश्न- तम्बाकू जनित रोगों से कितने लोगों की मौत होती है?
उत्तर- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार तम्बाकू जनित रोगों के कारण विश्व में 40 लाख लोग सालाना अकाल मृत्यु के शिकार हो जाते हैं अर्थात 11 हजार व्यक्ति प्रतिदिन काल का ग्रास बनते हैं।
प्रश्न- भारत में तम्बाकू जनित रोगों से कितने लोगों की हर वर्ष मौत हो जाती है?
उत्तर- दुनियाभर में सालाना मरने वाले 40 लाख लोगों में से 20 प्रतिशत भारतीय होते हैं जबकि हमारी आबादी विश्व का 16 प्रतिशत ही है।
प्रश्न- वैश्विक धुम्रपान निषेध—सन्धि कब लागू हुयी?
उत्तर- 28 फरवरी, 2005 से।
प्रश्न- तम्बाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 31 मई को।
प्रश्न- भारत में कितने प्रतिशत लोगों को तम्बाकू से कैंसर होता है?
उत्तर- विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पुरूषों में होने वाले 50 प्रतिशत कैंसर तथा महिलाओं में होने वाले 25 प्रतिशत कैंसर गुटखा के पाउच के रूप में प्रचलित तम्बाकू सेवन से होते हैं। 

पर्यावरण के दुश्मन - प्लास्टिक एवं पोलीथिन

प्रश्न- प्लास्टिक उत्पादन के दौरान निकलने वाली जहरीली गैसों के नाम बताएं।
उत्तर- प्लास्टिक उत्पादन के दौरान इथीलिन ऑक्साइड, बेंजीन और जाइलिन आदि खतरनाक गैसें निकलती हैं। इसे जलाने पर डायॉक्सिन भी निकलती है जो बहुत विष्ौली होती है और कैंसर पैदा करती हैं।
प्रश्न- क्या प्लास्टिक से बने खिलौने बच्चों के लिए उपयुक्त होते हैं?
उत्तर- नहीं। आमतौर पर खिलौने घटिया और रिसाईकल्ड प्लास्टिक से बनाये जाते हैं तथा इनमें घटिया व जहरीले रंगों का प्रयोग किया जाता है। इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक व जानलेवा होते हैं।
प्रश्न- क्या लोहे और लकड़ी के बने खिलौने भी बच्चों के लिए नुकसानदायक नहीं होते?
उत्तर- लोहे और लकड़ी से बने खिलौने भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हैं। क्योंकि उनको सजाने के लिए बेहद घटिया व घातक रंगों का उपयोग किया जाता है न कि विष रहित रंगों का। बच्चे खिलौनों से खेलते समय उन्हें मुंह में ले लेते हैं जिससे जहरीले तत्त्व उनके मुंह में चले जाते हैं।
प्रश्न- वातावरण को शीशा व प्लास्टिक में से कौन अधिक प्रदूषित करता है?
उत्तर- प्लास्टिक। शीशे की एक बोतल के निर्माण के दौरान जितने विष्ौले पदार्थ निकलते हैं, उसी आकार की प्लास्टिक की बोतल के निर्माण में शीशे से 100 गुणा अधिक विष्ौले रसायन निकलते हैं।
प्रश्न- भारत में प्लास्टिक की कितनी खपत हो रही है?
उत्तर- भारत में इस समय 14 लाख टन से भी अधिक प्लास्टिक की खपत सालाना हो रही है।
प्रश्न- क्या प्लास्टिक व पोलिथीन में खाघ पदार्थ डालना सुरक्षित है?
उत्तर- नहीं। प्लास्टिक की अनेक किस्में ऐसी हैं जिनमें खाघ पदार्थों की पैकिंग सुरक्षित नहीं है। खासकर पॉलिस्टाइरीन, पी.वी.सी. और पॉलिक्राइलोनाइट्रिल काफी खतरनाक साबित हुये हैं।
प्रश्न- पी.वी.सी. को जलाने पर कौन—से जहरीले रसायन बनते हैं?
उत्तर- पी.वी.सी. को जलाने से डायॉक्सिन, फ्यूरॉन्स, हैक्सा क्लोरोबेंजीन आदि जहरीले रसायन बनते हैं जिनसे मनुष्यों में बुद्धिहीनता, जन्मजात विकार, बांझपन, नंपुसकता और कैंसर होने का खतरा रहता है।
प्रश्न- क्या पॉलिथीन का प्रयोग करना उचित है?
उत्तर- नहीं। पॉलिथीन से भूमि, जल और वायु तीनों प्रदूषित हो रहे हैं, इसलिए हमें पॉलिथीन थ्ौलियों के बजाय कपड़े व जूट के थैलों व कागज़ के लिफाफों का प्रयोग करना चाहिए।
प्रश्न- पॉलिथीन की थैलियों कृषकों व पशुपालकों के लिए कैसे हानिकारक है?
उत्तर- पॉलिथीन की फेंकी गयी थैलियों को अक्सर पशु खा जाते हैं, जो अन्दर जाकर पशुओं की आंतों में फंस जाती है और पशु की मौत हो जाती है। इसी प्रकार जब फैंके गये पॉलिथीन उड़कर खेतों में पहुंच जाते हैं तो फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। क्योंकि पॉलिथीन बीज के ऊपर गिर जाये तो उसे अंकुरित नहीं होने देती और बीज के नीचे आ जायें तो पौधे की जड़ें ज़मीन में नहीं जाने देती। इस प्रकार ये किसान व पशुपालकों के दुश्मन हैं।
प्रश्न- क्या हरियाणा में पॉलिथीन की थैलियों का उपयोग किया जा सकता है?
उत्तर- नहीं। हरियाणा में सरकार ने नॉन—बायोडिग्रेडेबेल (कन्ट्रोल) एक्ट बनाकर रिसाईकल्ड व रंगीन प्लास्टिक से बने थैले व थैलियों का संग्रह करने, उनकी बिक्री करने, उनमें खाघ वस्तुएं रखने तथा लाने—ले जाने व फैंकने पर पाबन्दी लगा रखी है। मगर अवैध रूप से इनका प्रयोग हो रहा है।

पर्यावरण के संरक्षक - वन

प्रश्न- भारत में किस वन क्षेत्र को सबसे पहले नियन्त्रित और सुरक्षित घोषित किया गया था और क्यों?
उत्तर- मालाबार। ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने सन् 1803 ई0 में मालाबार के जंगलों को सुरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया था क्योंकि इनमें सागौन की लकड़ी मिलती थी जो जहाज निर्माण के काम आती थी।
प्रश्न- लकड़ी की सर्वाधिक खपत किस उघोग में होती है?
उत्तर- कागज़ और लुगदी उघोग में लकड़ी की सबसे ज्यादा खपत होती है।
प्रश्न- बंजर भूमि में खेती के लिए कौन—सी प्रजाति उत्तम है?
उत्तर- नीम।
प्रश्न- वृक्ष की आयु जानने का सबसे सरल तरीका कौन—सा है?
उत्तर- वृक्ष के तने में पड़ने वाले वार्षिक वलय (एनुअल रिंग्स) की गिनती करके वृक्ष की उम्र का पता सरलता से लगाया जा सकता है। तने के अंदर काष्ठवत भाग में दिखायी देने वाला प्रत्येक वलय (रिंग) एक वर्ष का सूचक होता है।
प्रश्न- किस भारतीय राजा ने फलदार पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगाया था?
उत्तर- छत्रपति शिवाजी ने फलदार पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगाया था, क्योंकि इससे कृषि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
प्रश्न- किस प्राचीन ग्रंथ में सुरक्षित वन या अभ्यारण्य बनाने के नियम और दंड विधान दिये गये हैं?
उत्तर- आचार्य चाणक्य (कौटिल्य) के प्रसिद्ध ग्रंथ ट्टअर्थशास्त्र’ में जिसकी रचना उन्होंने लगभग 300 ई0पू0 की थी।
प्रश्न- हरे सोने के नाम से प्रसिद्ध वृक्ष का नाम बताएं जो पर्यावरण को प्रदूषित करता है?
उत्तर- सफेदा (यूक्लिप्टस)।
प्रश्न- लम्बे समय तक जीने वाले पेड़ों के नाम बताएं?
उत्तर- बरगद, पीपल, कदम्ब, नारियल आदि।
प्रश्न- एक वृक्ष 50 वर्ष औसत आयु में हमें कितने रूपये का लाभ पहुंचाता है?
उत्तर- कलकत्ता यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर के डॉ0 टी.एम.दास के अनुसार 50 वर्ष में एक वृक्ष 15 लाख रूपये का लाभ देता है जिसमें 2.5 लाख रूपये की ऑक्सीजन, 2.5 लाख की खाद (भूमि की उर्वरा शक्ति में बढ़ोत्तरी), 5 लाख का प्रदूषण नियन्त्रण, 5 लाख रूपये आर्द्रता रोकने, वर्षा लाने तथा खाघ प्रोटीनों की कीमत के रूप में लाभन्वित करता है।
प्रश्न- हमारी राष्ट्रीय वननीति के अनुसार कितने भू—भाग पर वन होने चाहियें?
उत्तर- 33 प्रतिशत हिस्से पर।
प्रश्न- वन कटाव के प्रमुख दुष्परिणाम बतायें?
उत्तर- 1) वर्षा कम होना, 2) अपरदन या भू—कटाव,
3) कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि, 4) बाढ़ की पुनरावृत्ति तथा 5) जल चक्र पर प्रभाव आदि।
प्रश्न- पेड़ों के प्रत्यक्ष लाभ बतायें?
उत्तर- पेड़ों से हमें फल, फूल, छाया, औषधियां तथा जलावन व ईमारती लकड़ी मिलती है।
प्रश्न- वनस्पतियों से मनुष्य को क्या लाभ हैं?
उत्तर- वनस्पतियों से हमें भोजन, ईंधन, मकान, वस्त्र तथा अनेक दूसरी उपयोगी चीजें मिलती हैं।
प्रश्न- वन विनाश के प्रमुख कारण बतायें।

पर्यावरण सम्बन्धी संस्थान

प्रश्न- इन्दिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय वन अकादमी कहां है?
उत्तर- देहरादून (उत्तरांचल) में।
प्रश्न- राष्ट्रीय उघान बोर्ड कहां स्थित है?
उत्तर- गुड़गांव (हरियाणा) में।
प्रश्न- भारतीय वानिकी एवं शिक्षा शोध परिषद् कहां स्थित हैं?
उत्तर देहरादून में।
प्रश्न- भारतीय वन प्रबंधन संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर- भोपाल में।
प्रश्न- भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उघान कौन—सा है?
उत्तर- कॉर्बेट राष्ट्रीय उघान।
प्रश्न- भारत में प्रमुख वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र कौन—कौन से हैं?
उत्तर- भारत में प्रमुख वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र निम्नलिखित हैं —
सुलतानपुरी पक्षी विहार, हरियाणा। अबोहर वन्य जीव विहार, पंजाब जंगली गर्दभ (गधे) विहार, गुजरात। नल सरोवर पक्षी विहार, गुजरात। हजारीबाग़ वन्य जीव विहार, बिहार। घाना पक्षी विहार राजस्थान। जलदपारा वन्य जीव विहार, पश्चिम बंगाल। मुदामलाई वन्य जीव विहार, तमिलनाडू। वेदान्थगल पक्षी विहार, तमिलनाडू।
प्रश्न- भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उघानों के नाम बताएं तथा ये कहां—कहां स्थित हैं?
उत्तर- कोर्बेट (उत्तर प्रदेश), काजीरंगा (असम), बांदीपुर (कर्नाटक), गीर (गुजरात), पेरियार (केरल), दाचीगाम (जम्मू—कश्मीर), कान्हा (मध्यप्रदेश), दूधवा (उ0प्र0), रणथम्बौर (राजस्थान), सरिस्का (राजस्थान)।