28 Feb 2023

पर्यावरण से जुडी महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न- भारत में राष्ट्रीय जलनीति कब बनाई गयी?
उत्तर- पहले 1987 में और फिर वर्ष 2002 में भारत सरकार ने जलनीति बनाई।
प्रश्न- पहला जल विघुत केंद्र कब बना?
उत्तर- सन् 1897 ई0 में।
प्रश्न- देश की किस नदी का सर्वप्रथम निजीकरण किया गया था?
उत्तर- श्योनाथ नदी का सन् 2002 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा।
प्रश्न- विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 22 मार्च को।
प्रश्न- राष्ट्रीय नदी संरक्षण कार्य योजना कब शुरू की गयी?
उत्तर- सन् 1995 ई0 में।
प्रश्न- वायु प्रदूषण नियन्त्रण अधिनियम देश में कब लागू किया गया?
उत्तर- सन् 1982 ई0 में।
प्रश्न- पहली बार ओजोन परत क्षरण होने का कब पता चला?
उत्तर- सन् 1985 में अन्टार्कटिका पर।
प्रश्न- जल प्रदूषण नियन्त्रण एवं निवारण अधिनियम देश में कब लागू हुआ?
उत्तर- 1974 में।
प्रश्न- पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 22 अप्रैल को।
प्रश्न- पृथ्वी दिवस कब से मनाना शुरू हुआ और इसका क्या उद्देश्य है?
उत्तर- पृथ्वी दिवस सन् 1970 से मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा प्रकृति को पुनः समृद्ध बनाने का संकल्प लेना है।
प्रश्न- विश्व प्रकृति निधि की शुरूआत कब हुई?
उत्तर- सन् 1961 ई0 में।
प्रश्न- ओजोन संकट पर विचार के लिए पहली बैठक कब हुई?
उत्तर- सन् 1985 में वियना में।
प्रश्न- ओजोन संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 16 सितम्बर को।
प्रश्न- क्योटो समझौता कब लागू हुआ?
उत्तर- 16 फरवरी 2005 को।
प्रश्न- पहली राष्ट्रीय वन नीति कब लागू की गयी?
उत्तर- सन् 1952 ई0 में।
प्रश्न- आपिको आंदोलन भारत में कब और कहां शुरू हुआ?
उत्तर- आपिको आंदोलन 1983 में कर्नाटक में शुरू हुआ।
प्रश्न- विश्व वानिकी की शुरूआत कब और किसने की?
उत्तर- सन् 1972 ई0 में अमेरिका में स्टर्लिंग मार्टिन द्वारा विश्व वानिकी की शुरूआत की गयी।
प्रश्न- भारत में वन महोत्सव की शुरूआत कब की गयी?
उत्तर- सन् 1950 ई0 में।
प्रश्न- वन महोत्सव कब मनाया जाता है?
उत्तर- अगस्त मास में।
प्रश्न- विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 21 मार्च को।
प्रश्न- भारत में वन संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया?
उत्तर- सन् 1980 ई0 में। यह अधिनियम भारतीय वन अधिनियम 1927 का संशोधित रूप कहा जा सकता है।
प्रश्न- राष्ट्रीय वन आयोग कब बनाया गया?
उत्तर- दिसम्बर 2002 में।
प्रश्न- भारतीय वन सर्वेक्षण का गठन कब किया गया?
उत्तर- जून 1981 में।
प्रश्न- अपरम्परागत ऊर्जा स्त्रोत विभाग की स्थापना कब की गयी?
उत्तर- 1982 ई0 में।
प्रश्न- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 14 दिसम्बर।
प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय ऊर्जा—दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 3 मई को।
प्रश्न- ऊर्जा आयोग की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 12 मार्च 1981 को।
प्रश्न- वैश्विक धुम्रपान निषेध—सन्धि कब लागू हुयी?
उत्तर- 28 फरवरी, 2005 से।
प्रश्न- तम्बाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 31 मई को।
प्रश्न- वन्य जीव बोर्ड का गठन कब हुआ?
उत्तर- 1952 में।
प्रश्न- वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम कब मना?
उत्तर- सन् 1972 में।
प्रश्न- भारत में मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना कब की गयी?
उत्तर- सन् 1875 ई0 में।
प्रश्न- विश्व विरासत दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 18 अप्रैल को।
प्रश्न- विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 11 जुलाई को।
प्रश्न- विश्व प्रकृति दिवस (वन्य जीवन दिवस) कब मनाया जाता है?
उत्तर- 3 अक्तूबर को।
प्रश्न- विश्व पशु कल्याण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 4 अक्तूबर को।
प्रश्न- चिपको आन्दोलन कब और कहां से शुरू हुआ?
उत्तर- चिपको आंदोलन 1973 में चमोली जिले से शुरू हुआ।
प्रश्न- भारत में प्रोजेक्ट टाईगर कब शुरू किया गया तथा पहला रिजर्व कौन—सा बनाया गया?
उत्तर- सन् 1973 में पहला रिजर्व कोर्बेट पार्क उत्तर प्रदेश में बनाया गया था ताकि बाघों की घटती आबादी पर रोक लगा सके।
प्रश्न- राष्ट्रीय पक्षी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- डॉ0 सलीम अली के जन्मदिन पर 12 नवम्बर को।
प्रश्न- विश्व प्राणी—दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- पांच अक्तूबर को।
प्रश्न- वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह कब मनाया जाता है?
उत्तर- एक से आठ अक्तूबर तक।
प्रश्न- डी.डी.टी. का भारत में कृषि कार्यों में उपयोग कब बंद हुआ?
उत्तर- 1985 ई0 में।

Share this