28 Feb 2023

पर्यावरण सम्बन्धी - महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न- पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम कब बनाया गया?
उत्तर- सन् 1986 ई0 में।
प्रश्न- पर्यावरण से सम्बन्धित देश का पहला कानून कब बना?
उत्तर- सन् 1853 ई0 में। कोलकाता में ध्वनि एवं वायु प्रदूषण नियन्त्रण के लिए पर्यावरण सम्बंधी पहला कानून बना।
प्रश्न- कौन से संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में पर्यावरणीय मुद्दे शामिल किये गये?
उत्तर- 1976 में हुये 42वें संशोधन द्वारा।

पर्यावरण परिचय

प्रश्न- पर्यावरण से क्या अभिप्राय है?
उत्तरः-जीवों को प्रभावित करने वाले बाहरी प्रभावों का योग पर्यावरण हैजिसमें प्रकृति की भौतिक एवं जैविक शक्तियाँ शामिल होती हैंजिनसे जीव सदैव आवृत रहता है।
प्रश्न- प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर- वातावरण में वह कोई भी परिवर्तन जो वातावरण की गिरावट में योगदान देता हैप्रदूषण कहलाता है। साधारण शब्दों में जलवायु और भूमि में अवांछित एवं हानिकारक पदार्थों का मिल जाना ही प्रदूषण है।

पर्यावरण सामान्य परिचय

प्रश्न- UNEP से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- यूनाइटेड नेशनल एनवायरमेंट प्रोग्राम।
प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय कहां है?
उत्तर- नैरोबी में।
प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण सूचना केन्द्र कहां स्थित है?
उत्तर- न्यूयार्क में।
प्रश्न- पहला विश्व पर्यावरण सम्मेलन कहां हुआ?
उत्तर- स्टाकहोम (स्वीडन) में।
प्रश्न-पहला पृथ्वी सम्मेलन कहां हुआ?

पर्यावरण का प्रमुख घटक - पृथ्वी

प्रश्न- सजीव प्राणी के रूप में पृथ्वी का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर- गेया।
प्रश्न- मृदा (Soil) किसे कहते हैं?
उत्तर- भूतल की ऊपरी सतह का आवरण मृदा कहलाता है।
प्रश्न- मृदा अपरदन (Soil Erosion ) किसे कहते हैं?
उत्तर- मिट्टी की ऊपरी परत का कटकर स्थानान्तरित हो जाना मृदा अपरदन कहलाता है।
प्रश्न- मृदा अपरदन क्यों होता है?

पर्यावरण और पृथ्वी

प्रश्नपृथ्वी की सबसे भीतरी परत क्या कहलाती है?
उत्तर- निफे
प्रश्न- क्या भूकम्प की भविष्यवाणी की जा सकती है?
उत्तर- नहीं। भूकम्प की भविष्यवाणी आज के दिन पूरी तरह संभव नहीं है। यह अवश्य बताया जा सकता है कि भूकम्प कहां आ सकता है।
प्रश्न- जमीन पर रिकार्ड किया गया अब तक का सर्वाधिक तापमान कितना है?
उत्तर- 58डिग्री सेल्सियस
प्रश्न- वर्तमान में धरती का औसत तापमान कितना माना जाता है?

पर्यावरण और कृषि

प्रश्न- भारत में संसार की कुल भूमि का कितना हिस्सा है?
उत्तर- 2 प्रतिशत।
प्रश्न- संसार की कुल भूमि का कितने प्रतिशत खेती के लिये उपयुक्त है?
उत्तर- लगभग 24 प्रतिशत।
प्रश्न- पृथ्वी के कुल धरातल के कितने हिस्से पर खाघान्न उगाये जाते हैं?
उत्तर- लगभग 11 प्रतिशत।
प्रश्न- देश के कुल कितने क्षेत्र में कृषि हो पाती है?

पर्यावरण का प्रमुख घटक - जल भाग 2

प्रश्न- पृथ्वी की वह मूल्यवान चीज क्या है जो किसी भी दूसरे ग्रह पर उपलब्ध नहीं है?
उत्तर- जल
प्रश्न- कौनसा यौगिक है जो ठोसद्रव व गैस तीनों रूपों में मिलता है?
उत्तर- जल प्रकृति में तीनों रूपों में मिलता है अर्थात ठोस (बर्फ),  द्रव (पानी) व गैस (वाष्प)। कोई दूसरा यौगिक इस प्रकार तीनों रूपों में नहीं मिलता।
प्रश्न- जल स्त्रोतों को किनकिन वर्गों में बांटा जा सकता है?
उत्तर- धरातलीय जल (Surface Water)भूमिगत जल (Ground Water)तथा महासागर (Oceans)
प्रश्न- धरातलीय जल के स्त्रोत बताएं?