28 Feb 2023

पर्यावरण और जल संसाधन

प्रश्न - जल की संरचना किन तत्त्वों से हुई है?
उत्तर- हाईड्रोजन व ऑक्सीजन (H2O)
प्रश्न- जल संसाधनों को समर्पित केन्द्रीय जल आयोग की पत्रिका का नाम क्या है?
उत्तर- भागीरथ।
प्रश्न- संसार में सर्वाधिक वर्षा कहां रिकार्ड की गयी है?
उत्तर- चेरापूंजी के मानसीराम नामक स्थान पर।
प्रश्न- पृथ्वी का कितना भाग पानी में है?
उत्तर- लगभग 71 प्रतिशत।
प्रश्न- टिहरी बांध किस नदी पर बना है?
उत्तर- भागीरथी नदी पर।
प्रश्न- उत्तर भारत का वह कौन—सा शहर है जिसे एक बांध के कारण जल समाधि दे दी गयी?
उत्तर- टिहरी।
प्रश्न- दुनिया की सबसे लम्बी नदी कौन—सी है?
उत्तर- नील नदी।
प्रश्न- दुनिया की सबसे बड़ी झील कौन—सी है?
उत्तर- क्षेत्रफल की दृष्टि से कैस्पियन सागर झील सबसे बड़ी है।
प्रश्न- एक टन स्टील बनाने में अनुमानतः कितने पानी की जरूरत होती है?
उत्तर- लगभग 25 हजार गैलन।
प्रश्न- एक टन कागज़ बनाने में अनुमानतः कितना जल चाहिए?
उत्तर- लगभग 50 हजार गैलन।
प्रश्न- एक टन एसीटेट रसायन बनाने में आवश्यक जल की मात्रा कितनी होती है?
उत्तर- लगभग 2,50,000 गैलन।
प्रश्न- भारत में खाघ उत्पत्ति के लिए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति कितने जल की जरूरत होती है?
उत्तर- 2.5 टन जल।
प्रश्न- मानव शरीर में कितना पानी होता है?
उत्तर- लगभग 65 प्रतिशत।
प्रश्न- मानव शरीर में कितने प्रतिशत पानी कम होने पर मनुष्य की मौत हो जाती है?
उत्तर- 20 से 22 प्रतिशत।
प्रश्न- वराहमिहिर ने किस चीज को भूमिगत जल का सूचक बताया था?
उत्तर- दीमक के ढेरों को।
प्रश्न- जल की पूजा कब आरम्भ हुई?
उत्तर- लगभग 4500 वर्ष पूर्व। वैदिक काल में नदी पूजा का अत्यन्त महत्त्व था।
प्रश्न- जीवन की उत्पत्ति कहां हुई?
उत्तर- जल में।
प्रश्न- भारत की कौन—सी नदी पुल्लिंग है?
उत्तर- ब्रह्मपुत्र नदी।
प्रश्न- किस प्राचीन ग्रंथ में जल से बिजली उत्पन्न करने का इशारा मिलता है?
उत्तर- ऋग्वेद में कहा गया है “विघुत्तम बसनाह’’ अर्थात जल में बिजली के गुण हैं।
प्रश्न- भारत में विश्व के कितने प्रतिशत जल संसाधन हैं?
उत्तर- लगभग 4 प्रतिशत। भारत विश्व के दस प्रमुख जल—धनाढ्य देशों में है।

Share this