28 Feb 2023

पर्यावरण और पृथ्वी

प्रश्नपृथ्वी की सबसे भीतरी परत क्या कहलाती है?
उत्तर- निफे
प्रश्न- क्या भूकम्प की भविष्यवाणी की जा सकती है?
उत्तर- नहीं। भूकम्प की भविष्यवाणी आज के दिन पूरी तरह संभव नहीं है। यह अवश्य बताया जा सकता है कि भूकम्प कहां आ सकता है।
प्रश्न- जमीन पर रिकार्ड किया गया अब तक का सर्वाधिक तापमान कितना है?
उत्तर- 58डिग्री सेल्सियस
प्रश्न- वर्तमान में धरती का औसत तापमान कितना माना जाता है?
उत्तर- लगभग 15 डिग्री सेल्सियस। लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के चलते इसमें 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी का अंदेशा हो रहा है।
प्रश्न- भूमण्डलीय तापन (ग्लोबल वार्मिंग) क्या है?
उत्तर- पृथ्वी के तापमान का औसत से अधिक होना भूमण्डलीय तापन अथवा ग्लोबल वार्मिंग कहलाता है।
प्रश्न- भूमण्डलीय तापन (Global Warming) के क्याक्या कारण है?
उत्तर- भूमण्डलीय तापन के प्रमुख कारण ग्रीन हाउस गैसों का बढ़नाओजोन परत का ह्रास तथा वन कटाव आदि हैं।
प्रश्न- भूमण्डलीय तापन के क्या दुष्परिणाम होंगे?
उत्तर- तापमान बढ़ने से ध्रुवों पर जमा बर्फ तेजी से पिघलेगीजिससे समुद्र का जलस्तर तेजी से ऊपर उठेगा और अनेक देश और शहर समुद्र में समा जायेंगे। समुद्रों के 65 किलोमीटर के दायरे में एक तिहाई आबादी बसती है।
प्रश्न- किस ज्वालामुखी के फटने से सौरविकिरण प्रभावित हुआ और पृथ्वी पर बड़ेबड़े मौसमी बदलाव आए?

उत्तर- दक्षिणीपूर्वी एशिया में 1883 में फूटे क्राकातोआ ज्वालामुखी से।

प्रश्न- पृथ्वी की पपड़ियों (क्रस्ट) में कौनसा तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
उत्तर- ऑक्सीजन।
प्रश्न- प्राकृतिक आपदाएं किसे कहते हैं?
उत्तर- बाढ़सूखाभूकम्पसमुद्री तूफानसुनामी तथा तेज हवा के कारण आने वाली आपदाएं प्राकृतिक आपदाएं कहलाती हैं।
प्रश्न-प्राकृतिक आपदाएं भारत में प्रति वर्ष कितने लोगों को प्रभावित करती हैं?
उत्तर-लगभग छह करोड़|
प्रश्न- भारत में कौनसा पर्वत मानसून की गति में भौतिक   बाधा डालता है?
उत्तर- हिमालय।
प्रश्न- ‘डाउन टू अर्थ’ पत्रिका का प्रकाशन कौनसी संस्था करती है?
उत्तर- सी.एस.ई. ( सैंटर फॉर साईंस एंड इन्वायरमैंट)।

Share this