28 Feb 2023

पर्यावरण परिचय

प्रश्न- पर्यावरण से क्या अभिप्राय है?
उत्तरः-जीवों को प्रभावित करने वाले बाहरी प्रभावों का योग पर्यावरण हैजिसमें प्रकृति की भौतिक एवं जैविक शक्तियाँ शामिल होती हैंजिनसे जीव सदैव आवृत रहता है।
प्रश्न- प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर- वातावरण में वह कोई भी परिवर्तन जो वातावरण की गिरावट में योगदान देता हैप्रदूषण कहलाता है। साधारण शब्दों में जलवायु और भूमि में अवांछित एवं हानिकारक पदार्थों का मिल जाना ही प्रदूषण है।
प्रश्न- मुख्यतः प्रदूषण कितने प्रकार का होता है?
उत्तर- प्रदूषण मुख्यतः चार प्रकार का होता है
क) वायु प्रदूषण      ख) जल प्रदूषण      ग) ध्वनि या शोर प्रदूषणतथा  घ) भूमि या मृदा प्रदूषण।
प्रश्न- वायु प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर- वायु प्रदूषण एक ऐसी स्थिति है जिसमें बाह्य वातावरण में मनुष्य और उसके पर्यावरण को हानि पहुँचाने वाले तत्त्व सघन रूप से एकत्रित हो जाते हैं।
प्रश्न- जल प्रदूषण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- प्राकृतिक प्रक्रियाओं और मानवीय कृत्यों द्वारा जल के रासायनिकभौतिक तथा जैविक गुणों में आने वाले परिवर्तन को जल प्रदूषण कहते हैं।
प्रश्न- ध्वनि या शोर प्रदूषण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- अनावश्यकअनुपयोगी एवं असुविधाजनक कर्कश ध्वनि ही शोर प्रदूषण कहलाता है।
प्रश्न- मृदा प्रदूषण क्या होता है?
उत्तर- मृदा के भौतिकरासायनिक एवं जैव गुणों में आने वाला कोई भी परिवर्तन जो जैवमण्डलमृदा की उर्वरताउपयोगिता एवं नैसर्गिक गुण धर्मों में ह्रास लाता होमृदा प्रदूषण कहलाता है।
प्रश्न- प्रकाश प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर- कृत्रिम प्रकाश स्त्रोतों से आकाश और धरती के बीच रोशनी की एक परतसी फ्Qैल जाती है जिससे आकाश में विघमान तारामंडल दिखना कम हो जाते हैंयही स्थिति प्रकाश प्रदूषण कहलाती है।
प्रश्न- पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के प्रमुख कार्य क्या हैं?
उत्तर-1) पर्यावरण नीतियां एवं योजना बनाना, 2) पर्यावरण कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन, 3) प्रदूषण की निगरानी एवं नियन्त्रण, 4) ईको डवैलपमैंट, 5) औघोगिक एवं विकास परियोजनाओं को पर्यावरणीय मंजूरी देना, 6) पर्यावरणीय शोध,   7) पर्यावरण शिक्षाप्रशिक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देना,  8) संबन्धित राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय एजेन्सियों के साथ समन्वय स्थापित करना, 9) वन संरक्षणविकास एवं वन्य जीव सुरक्षा तथा 10) जैव संरक्षण कार्यक्रम चलाना।
प्रश्न- केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के प्रमुख कार्य बताएं?
उत्तर- कुंओं व नदियों की सफाई को प्रोत्साहन देनाजल एवं वायु प्रदूषण से बचाव व नियन्त्रण सम्बन्धी सलाह देना,  प्रदेश बोर्डों को तकनीकी सलाह उपलब्ध करवाना एवं समन्वय स्थापित करना,  सूचनाप्रशिक्षण एवं जागरूकता की व्यवस्था करना,  नदियोंकुंओं तथा वायु की गुणवत्ता के मानदंड तय करना तथा पर्यावरण कानूनों की पालना सुनिश्चित करना।
प्रश्न- राज्य प्रदूषण बोर्डों के कार्य बताएं?
उत्तर- राज्य प्रदूषण बोर्ड प्रदेश स्तर पर वे सभी कार्य करते हैं जो केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड राष्ट्रीय स्तर पर करता है। जैसे पर्यावरण कानूनों को लागू करवानाउल्लंघन के दोषियों के खिलाफ्कानूनी कार्यवाही करनासूचना एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था करनाआदि।
प्रश्न- संविधान के किस भाग में पर्यावरण के प्रति दायित्वों की चर्चा की गयी है?
उत्तर- भारत के संविधान में मौलिक कर्त्तव्यों से सम्बद्ध अनुच्छेद 51 अ(जी) में कहा गया है— वनोंझीलोंनदियों और वन्य जीवन की सुरक्षा एवं विकाससभी जीवों के प्रति सहानुभूति प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य होगा।

Share this