28 Feb 2023

पर्यावरण का प्रमुख घटक - जल भाग 2

प्रश्न- पृथ्वी की वह मूल्यवान चीज क्या है जो किसी भी दूसरे ग्रह पर उपलब्ध नहीं है?
उत्तर- जल
प्रश्न- कौनसा यौगिक है जो ठोसद्रव व गैस तीनों रूपों में मिलता है?
उत्तर- जल प्रकृति में तीनों रूपों में मिलता है अर्थात ठोस (बर्फ),  द्रव (पानी) व गैस (वाष्प)। कोई दूसरा यौगिक इस प्रकार तीनों रूपों में नहीं मिलता।
प्रश्न- जल स्त्रोतों को किनकिन वर्गों में बांटा जा सकता है?
उत्तर- धरातलीय जल (Surface Water)भूमिगत जल (Ground Water)तथा महासागर (Oceans)
प्रश्न- धरातलीय जल के स्त्रोत बताएं?

उत्तर- कुएंनलकूपझरनेबावड़ियां आदि।
प्रश्न- जल चक्र किसे कहते हैं?
उत्तर- सागरों का पानी जलवाष्प बनकर वायुमण्डल में वर्षा का स्त्रोत बनता है और विभिन्न परिमण्डलों से होता हुआ पुनः सागरों में पहुंच जाता हैजिसे ट्टजल चक्र’ कहते हैं।
प्रश्न-  पृथ्वी पर कुल जल का बंटवारा कैसे हुआ ?
उत्तर- कुल जल का 97 प्रतिशत भाग समुद्रों तथा महासागरों में है तथा 2 प्रतिशत धु्रवों पर बर्फ के रूप में जमा रहता है।
प्रश्न- पृथ्वीवासी कितने जल का उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर- केवल 1 प्रतिशत भाग पानी का ही पृथ्वीवासी उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न- कुल जल का कितने प्रतिशत लगातार चक्र में रहता है?
उत्तर- मात्र एक प्रतिशत।
प्रश्न- गत् 100 वर्षों में दुनियाभर में जल खपत में कितनी वृद्धि हुई?
उत्तर- 8 गुणाजबकि आबादी केवल 2 गुणा बढ़ी।
प्रश्न- 1970 से 2002 के बीच पृथ्वी के ताजा पानी में कितनी कमी आई है?
उत्तर- डब्ल्यू. डब्ल्यू.एफ्की रिपोर्ट के अनुसार ताजा पानी का भंडार 55 फीसदी घट चुका है और समुद्री जीवन भी घटकर एक तिहाई ही रह गया है।
प्रश्न- भारत में जल की मांग बढ़ने के प्रमुख कारण कौन से हैं?
उत्तर- (क) जनसंख्या में बेतहाशा वृद्धि, (ख) शहरीकरण, (ग) औघोगिकरण, (घ) जीवन शैली में बदलाव तथा (ड़) कृषि कार्यों में जल की बढ़ती खपत।
प्रश्न- भारत में संसार का कितने प्रतिशत जल है तथा आबादी कितने प्रतिशत है?
उत्तर- भारत में ताजा पानी का 4 प्रतिशत ही है जबकि जनसंख्या  विश्व की 16 प्रतिशत है। 

Share this