28 Feb 2023

पर्यावरण सम्बन्धी - महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

प्रश्न- पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम कब बनाया गया?
उत्तर- सन् 1986 ई0 में।
प्रश्न- पर्यावरण से सम्बन्धित देश का पहला कानून कब बना?
उत्तर- सन् 1853 ई0 में। कोलकाता में ध्वनि एवं वायु प्रदूषण नियन्त्रण के लिए पर्यावरण सम्बंधी पहला कानून बना।
प्रश्न- कौन से संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में पर्यावरणीय मुद्दे शामिल किये गये?
उत्तर- 1976 में हुये 42वें संशोधन द्वारा।
प्रश्न- कौन से आम चुनाव में सभी प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों ने पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा अपने चुनाव घोषणापत्रों में शामिल किया था?
उत्तर- 1980 के आम चुनाव में।
प्रश्न- पर्यावरण एवं वन मंत्रालय का गठन कब किया गया?
उत्तर- सन् 1985 में।
प्रश्न- केन्द्रीय जल प्रदूषण नियन्त्रण एवं निवारण बोर्ड कब बनाया गया?
उत्तर- सितम्बर, 1974 में।
प्रश्न- केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड कब बनाया गया?
उत्तर- सितम्बर, 1974 में।
प्रश्न- UNEP की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- 15 दिसम्बर, 1972 को।
प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया?
उत्तर- सन् 1972 ई0 में।
प्रश्न- प्रथम पृथ्वी सम्मेलन (अर्थ समिट) कब हुआ?
उत्तर- 1992 ई0 में।
प्रश्न- विश्व का पहला पर्यावरण सम्मेलन कब हुआ?
उत्तर- सन् 1972 में।
प्रश्न- भारत सरकार के पर्यावरण विभाग ने कब काम करना शुरू किया?
उत्तर- पर्यावरण विभाग ने 1 नवम्बर 1980 से कार्य करना शुरू किया।
प्रश्न- विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 5 जून को।
प्रश्न- पर्यावरण दिवस मनाने का निर्णय कब व कहां लिया गया?
उत्तर- सन् 1972 में स्टाकहोम के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में इसे प्रतिवर्ष 5 जून को मनाने का निर्णय लिया गया था।

Share this

Tag :