पर्यावरण का प्रमुख घटक - पृथ्वी

प्रश्न- सजीव प्राणी के रूप में पृथ्वी का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर- गेया।
प्रश्न- मृदा (Soil) किसे कहते हैं?
उत्तर- भूतल की ऊपरी सतह का आवरण मृदा कहलाता है।
प्रश्न- मृदा अपरदन (Soil Erosion ) किसे कहते हैं?
उत्तर- मिट्टी की ऊपरी परत का कटकर स्थानान्तरित हो जाना मृदा अपरदन कहलाता है।
प्रश्न- मृदा अपरदन क्यों होता है?
उत्तर- मृदा अपरदन या मिट्टी का कटाव अधिक ढाल वाले धरातल, वर्षा की अधिकता तथा नरम चट्टानों से अधिक होता है। वनों की कटाई, खनन तथा अधिक पशुचारण के कारण भी मृदा अपरदन हो रहा है।
प्रश्न- मृदा अपरदन या भू—कटाव को कैसे रोका जा सकता है?
उत्तर- भू—कटाव को रोकने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण,   बांधों का निर्माण, अवैध खनन तथा अनियन्त्रित पशुचारण पर रोक तथा फसल विविधिकरण आवश्यक है।
प्रश्न- संसार में सर्वाधिक भू—कटाव कहां हो रहा है?
उत्तर- हिमालय की तराई में।
प्रश्न- मृदा प्रदूषण के प्रमुख कारण क्या हैं?
उत्तर- अधिक मात्रा में रसायनिक खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग तथा रसायनिक कचरे का फेंका जाना मृदा प्रदूषण के प्रमुख कारण है।
प्रश्न- हरियाणा प्रदेश में मृदा क्षय के प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर- क्षारीयता।
प्रश्न- भू—स्खलन किसे कहते हैं?
उत्तर- पृथ्वी अथवा शैल के किसी ढेर का गुरुत्व प्रभाव से नीचे की ओर खिसकना भू—स्खलन कहलाता है।
प्रश्न- भारत में मिट्टी बचाओ आंदोलन कहां से शुरू किया गया था?
उत्तर- मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से।
प्रश्न- भारत में कितनी भूमि गुणता ह्रास से पीड़ित है?
उत्तर- भारत के भौगोलिक क्षेत्र की 57 प्रतिशत भूमि किसी न किसी गुणता ह्रास से पीड़ित है।
प्रश्न- भूक्षरण से प्रतिवर्ष कितनी मृदा नष्ट हो रही है?
उत्तर- हर वर्ष 5.3 अरब टन ऊपरी सतह क्षरण के कारण नष्ट हो जाती है जिसके परिणामस्वरूप 8 मिलियन टन पोषक तत्त्वों की हानि होती है?
प्रश्न- भारत के कितने क्षेत्र में कोई वनस्पति पैदा नहीं होती?

उत्तर- भारत के कुल 329 मिलियन हैक्टेयर भौगोलिक क्षेत्र में से 64 मिलियन हैक्टेयर में किसी प्रकार की वनस्पति पैदा नहीं होती।

Share this