प्रश्न- ऊर्जा स्त्रोतों को कितने वर्गों में बांटा जा सकता है?
उत्तर- दो वर्गों में। क) परम्परागत या गैर नवीनीकृत संसाधन तथा ख) गैर—परम्परागत या नवीनीकृत संसाधन।
प्रश्न- ऊर्जा के पारम्परिक स्त्रोत कौन—कौन से हैं?
उत्तर- कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस आदि ऊर्जा के पारम्परिक स्त्रोत हैं। ये सभी ऊर्जा के गैर—नवीनीकृत स्त्रोत कहलाते हैं, क्योंकि ये समाप्त हो जायेंगे।
प्रश्न- ऊर्जा के गैर परम्परिक स्त्रोत कौन—कौन से हैं?
उत्तर- सूर्य, हवा, तरंगे, ज्वार और भूतापीय उष्मा ऊर्जा के गैर पारम्परिक स्त्रोत हैं। ये स्त्रोत समाप्त नहीं होते, इसलिए इन्हें अक्षय ऊर्जा स्त्रोत या नवीनीकृत स्त्रोत (त्मदमूंइसम त्मेवनबमे) कहा जाता है।
प्रश्न- घरों में ऊर्जा आपूर्ति का सरलतम व प्रदूषण रहित साधन क्या है?
उत्तर- सौर ऊर्जा।
प्रश्न- सबसे बड़े ऊर्जा स्त्रोत का नाम बताएं?
उत्तर- सौर विकिरण। यह दूसरे स्त्रोतों के कुल योग से भी 5000 अवयव अधिक है।
प्रश्न- पृथ्वी पर पहुंचने वाली सौर ऊर्जा का कितने प्रतिशत अंतरिक्ष में वापिस परावर्तित हो जाता है?
उत्तर- लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा।
प्रश्न- दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा केन्द्र कहां है?
उत्तर- कैलिफोर्निया (अमेरिका) के मोजाव मरूस्थल में।
प्रश्न- कैलिफोर्निया सौर ऊर्जा केन्द्र में कितनी बिजली पैदा होती है?
उत्तर- यहां 1800 सौर प्लेटों की सहायता से 10 मेगावाट बिजली पैदा की जाती है।
प्रश्न- सौर विकिरण किसे कहते हैं?
उत्तर- सूर्य द्वारा अंतरिक्ष में ऊष्मा का विकिरण सौर विकिरण कहलाता है।
प्रश्न- सौर ऊर्जा के प्रमुख लाभ क्या हैं?
उत्तर- इससे कोई प्रदूषण नहीं होता। यह कभी समाप्त नहीं होती। सौर ऊर्जा के रूपांतरण से कोई विषले उत्पाद नहीं बनते। लगातार बिना खर्च ऊर्जा मिलती रहती है।
प्रश्न- एक टैनिस कोर्ट पर पड़ने वाली सूर्य किरणों से कितनी ऊर्जा मिल सकती है?
उत्तर- एक टैनिस कोर्ट पर पड़ने वाली सूर्य किरणों से उतनी ही ऊर्जा मिल सकती है जितनी 135 लीटर पैट्रोल या 180 किलोग्राम कोयले से मिलती है।
प्रश्न- सौर ऊर्जा को कितने प्रकार से प्रयोग में लाया जा सकता है?
उत्तर- सौर ऊर्जा को तीन प्रकार से प्रयोग में लाया जा सकता है— 1) सूर्य किरणों से प्राप्त उष्मा, 2) सौर ऊर्जा को विघुत ऊर्जा में बदलकर तथा 3) प्रकाश संश्लेषण और जैव प्रक्रियाओं का प्रयोग करके।
प्रश्न- भारत में सबसे बड़ा सौर ऊर्जा केन्द्र कहां हैं?
उत्तर- भुज (गुजरात) में।
प्रश्न- ऊर्जा का कौन—सा स्त्रोत है जो कभी प्रदूषण नहीं फ्Qैलाता?
उत्तर- सौर ऊर्जा।
प्रश्न- अपरम्परागत ऊर्जा स्त्रोत विभाग की स्थापना कब की गयी?
उत्तर- 1982 ई0 में।
प्रश्न- भारत में प्रतिवर्ष गोबर से बने कितने टन उपलों का ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- देशभर में सालाना 5,000,000 टन उपलों का ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न- भारत में वर्तमान तेल खपत कितनी है?
उत्तर- लगभग 56 मिलियन टन वार्षिक।
प्रश्न- बायो डीजल किस पेड़ से तैयार किया जाता है?
उत्तर- मुख्यतः रतनजोत (जट्रोफा) से।
प्रश्न- एक किलो यूरेनियम के विखंडन से कितनी ऊर्जा उत्पन्न होती है?
उत्तर- एक किलोग्राम यूरेनियम से उतनी ही ऊर्जा मिलती है जितनी 3400 टन कोयले से मिलती है।
प्रश्न- हमारे देश में पवन ऊर्जा का प्रयोग किस कार्य के लिए होता रहा है?
उत्तर- हमारे देश में पवन चक्की चलाने के लिए पवन ऊर्जा का प्रयोग पहले से ही होता रहा है।
प्रश्न- पवन ऊर्जा उत्पादन के लिए वायु का कितना वेग आवश्यक है?
उत्तर- न्यूनतम वायु वेग 16 किलोमीटर प्रति घंटा होना आवश्यक है।
प्रश्न- जल का ऊर्जा के रूप में परम्परागत उपयोग बताएं।
उत्तर- हमारे देश में जल का ऊर्जा के रूप में उपयोग घराट चलाने तथा जल चक्की चलाने के लिए किया जाता रहा है।
प्रश्न- ऊर्जा की मांग तेजी से क्यों बढ़ रही है?
उत्तर- ऊर्जा की मांग बढ़ने के प्रमुख कारण निम्न हैं—
जनसंख्या में तेजी से वृद्धि, औघोगिकरण, शहरीकरण, बढ़ता यातायात, कृषि का मशीनीकरण आदि।
प्रश्न- सर्वाधिक ऊर्जा खपत विश्व के किस देश में होती है?
उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका में। यह विश्व ऊर्जा खपत की 33 प्रतिशत है।
प्रश्न- भारत में विश्व ऊर्जा की कितनी खपत होती है?
उत्तर- भारत में विश्व ऊर्जा की मात्र 1.5 प्रतिशत खपत हो रही है।
प्रश्न- भारत में 1950 ई0 में कितना ऊर्जा उत्पादन था?
उत्तर- सन् 1950 में भारत का कुल ऊर्जा उत्पादन 1713 मैगावाट था।
प्रश्न- भारत का मौजूदा ऊर्जा उत्पादन कितना है?
उत्तर- वर्ष 2003—04 तक भारत का कुल ऊर्जा उत्पादन 107972 मैगावाट तक पहुंच गया था।
प्रश्न- भारत में पवन ऊर्जा उत्पन्न करने वाला सबसे बड़ा प्रतिष्ठान कहां है?
उत्तर- माण्डवी (गुजरात) में है।
प्रश्न- भारत में पहला बायोगैस संयत्र कहां लगाया गया और कब?
उत्तर- सन् 1939 ई0 में दिल्ली में।
प्रश्न- बायो गैस प्लांट से हमें कौन—सी गैस ऊर्जा के रूप में प्राप्त हो रही है?
उत्तर- मीथेन गैस।
प्रश्न- विश्व के किस देश में सर्वाधिक बायो गैस के प्लांट हैं?
उत्तर- चीन में।
प्रश्न- देश के कुल गोबर का कितना हिस्सा ईंधन के रूप में प्रयोग होता है?
उत्तर- नेशनल कांउसिल ऑफ अप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च के अनुसार देश के कुल गोबर का 40 प्रतिशत कंडों (उपलों) के रूप में जलाया जाता है।
प्रश्न- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 14 दिसम्बर।
प्रश्न- अन्तर्राष्ट्रीय ऊर्जा—दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 3 मई को।
प्रश्न- ऊर्जा आयोग की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 12 मार्च 1981 को।
प्रश्न- किस देश में जल विद्युत् ही विद्युत् ऊर्जा का एकमात्र स्त्रोत है?
उत्तर- स्विट्जरलैंड |
प्रश्न- श्वेत कोयला के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- जल विद्युत् को|
प्रश्न- विश्व में पवन ऊर्जा उत्पादक देशों में भारत का स्थान कौन-सा है?
उत्तर- पांचवां|
प्रश्न- विश्व में पवन ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका|
प्रश्न- विश्व का सबसे बड़ा युरेनियम उत्पादक देश कौन-सा है?
उत्तर- कनाडा|
Sponsored Links
Trending This Week
- Final Result & Cut Off Haryana Group D
- पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका : निबंध
- Conductor Haryana Roadways Exam Schedule
- 31 Previous Question Papers of ITI Instructors
- SEPO & Inspector Food & Supply Exam
- Conductor Result, Cut off & Interview Schedule
- HSSC Post of Clerks Advt. No. 10/2015