28 Feb 2023

पर्यावरण के संरक्षक - वन

प्रश्न- भारत में किस वन क्षेत्र को सबसे पहले नियन्त्रित और सुरक्षित घोषित किया गया था और क्यों?
उत्तर- मालाबार। ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने सन् 1803 ई0 में मालाबार के जंगलों को सुरक्षित वन क्षेत्र घोषित किया था क्योंकि इनमें सागौन की लकड़ी मिलती थी जो जहाज निर्माण के काम आती थी।
प्रश्न- लकड़ी की सर्वाधिक खपत किस उघोग में होती है?
उत्तर- कागज़ और लुगदी उघोग में लकड़ी की सबसे ज्यादा खपत होती है।
प्रश्न- बंजर भूमि में खेती के लिए कौन—सी प्रजाति उत्तम है?
उत्तर- नीम।
प्रश्न- वृक्ष की आयु जानने का सबसे सरल तरीका कौन—सा है?
उत्तर- वृक्ष के तने में पड़ने वाले वार्षिक वलय (एनुअल रिंग्स) की गिनती करके वृक्ष की उम्र का पता सरलता से लगाया जा सकता है। तने के अंदर काष्ठवत भाग में दिखायी देने वाला प्रत्येक वलय (रिंग) एक वर्ष का सूचक होता है।
प्रश्न- किस भारतीय राजा ने फलदार पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगाया था?
उत्तर- छत्रपति शिवाजी ने फलदार पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगाया था, क्योंकि इससे कृषि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
प्रश्न- किस प्राचीन ग्रंथ में सुरक्षित वन या अभ्यारण्य बनाने के नियम और दंड विधान दिये गये हैं?
उत्तर- आचार्य चाणक्य (कौटिल्य) के प्रसिद्ध ग्रंथ ट्टअर्थशास्त्र’ में जिसकी रचना उन्होंने लगभग 300 ई0पू0 की थी।
प्रश्न- हरे सोने के नाम से प्रसिद्ध वृक्ष का नाम बताएं जो पर्यावरण को प्रदूषित करता है?
उत्तर- सफेदा (यूक्लिप्टस)।
प्रश्न- लम्बे समय तक जीने वाले पेड़ों के नाम बताएं?
उत्तर- बरगद, पीपल, कदम्ब, नारियल आदि।
प्रश्न- एक वृक्ष 50 वर्ष औसत आयु में हमें कितने रूपये का लाभ पहुंचाता है?
उत्तर- कलकत्ता यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर के डॉ0 टी.एम.दास के अनुसार 50 वर्ष में एक वृक्ष 15 लाख रूपये का लाभ देता है जिसमें 2.5 लाख रूपये की ऑक्सीजन, 2.5 लाख की खाद (भूमि की उर्वरा शक्ति में बढ़ोत्तरी), 5 लाख का प्रदूषण नियन्त्रण, 5 लाख रूपये आर्द्रता रोकने, वर्षा लाने तथा खाघ प्रोटीनों की कीमत के रूप में लाभन्वित करता है।
प्रश्न- हमारी राष्ट्रीय वननीति के अनुसार कितने भू—भाग पर वन होने चाहियें?
उत्तर- 33 प्रतिशत हिस्से पर।
प्रश्न- वन कटाव के प्रमुख दुष्परिणाम बतायें?
उत्तर- 1) वर्षा कम होना, 2) अपरदन या भू—कटाव,
3) कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि, 4) बाढ़ की पुनरावृत्ति तथा 5) जल चक्र पर प्रभाव आदि।
प्रश्न- पेड़ों के प्रत्यक्ष लाभ बतायें?
उत्तर- पेड़ों से हमें फल, फूल, छाया, औषधियां तथा जलावन व ईमारती लकड़ी मिलती है।
प्रश्न- वनस्पतियों से मनुष्य को क्या लाभ हैं?
उत्तर- वनस्पतियों से हमें भोजन, ईंधन, मकान, वस्त्र तथा अनेक दूसरी उपयोगी चीजें मिलती हैं।
प्रश्न- वन विनाश के प्रमुख कारण बतायें।

उत्तर- 1) कृषि योग्य भूमि तैयार करना, 2) उघोगों के लिए कच्चा माल, 3) विकास योजनाएं, 4) आवास परियोजनाएं तथा 5) दावानल आदि।
प्रश्न- हमारे देश में प्रतिवर्ष कितनी लकड़ी ईंधन के रूप में जला दी जाती है?
उत्तर- लगभग 16,000,000 टन।
प्रश्न- पेड़ों को बचाने के लिए किस स्थान के लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया?
उत्तर- खेजड़ली (जोधपुर, राजस्थान)
प्रश्न- खेजड़ली में कितने लोगों ने पेड़ से चिपक कर अपनी जान दी?
उत्तर- 363 लोगों ने।
प्रश्न- ये लोग किस समुदाय के थे?
उत्तर- ये सभी बिश्नोई समुदाय से सम्बन्धित थे।
प्रश्न- खेजड़ली के वृक्ष प्रेमी बलिदानियों की अगुवा कौन थी?
उत्तर- उस वीर नारी का नाम अमृता देवी था।
प्रश्न- चिपको आन्दोलन की प्रणेता कौन थी?
उत्तर- श्रीमती गोरा पंत।
प्रश्न- चिपको से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- चिपको आन्दोलन खेजड़ली के बलिदानियों की प्रेरणा का ही फल था जिसका आशय पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उनसे चिपकना था।
प्रश्न- चिपको आन्दोलन का नेतृत्व किस संस्था द्वारा किया गया?
उत्तर- दसोहली ग्राम स्वराज्य मंडल द्वारा।
प्रश्न- चिपको आन्दोलन से प्रसिद्धी पाने वाले पर्यावरणविदों के नाम बताएं।
उत्तर- श्री सुन्दरलाल बहुगुणा व श्री चण्डीप्रसाद भट्ट।
प्रश्न- हमें कागज़ की बचत क्यों करनी चाहिये?
उत्तर- कागज़ के निर्माण में लकड़ी व भारी मात्रा में पानी की खपत होती है। इसलिए कागज़ की बचत करके हम पेड़ और पानी दोनों चीजें बचा सकते हैं। साधारण शब्दों में कागज़ की बचत पर्यावरण का संरक्षण करती है, इसलिए कागज़ बचाना चाहिए।
प्रश्न- हम कागज़ की बचत कैसे कर सकते हैं?
उत्तर- 1) हमें कागज़ का दोनों तरफ से उपयोग करना चाहिए, 2) उपयोग के बाद कबाड़ी को बेच दें ताकि री—साइकिल हो सके, 3) रफ कार्य के लिए स्लेट का उपयोग करें, 4) रद्दी कागज़ों को जलाने की बजाय कबाड़ी को बेच दें, 5) पुरानी पुस्तकें जरूरतमंद लोगों को भेंट करके तथा 6) कागज का हर प्रकार का दुरूपयोग रोककर।
प्रश्न- किस पुराण में वृक्ष को 10 पुत्रों के बराबर बताया गया है?
उत्तर- मत्स्य पुराण में। इस पुराण में वृक्ष काटने पर दंड का भी विधान है।
प्रश्न- पीपल व बरगद की पूजा क्यों की जाती है?
उत्तर- दोनों ही वृक्ष अधिक मात्रा में कार्बन का अवशोषण करके ऑक्सीजन छोड़ते हैं इसके अलावा इनसे दर्जनों औषधियां बनती हैं। इसलिए इनकी पूजा की जाती है।
प्रश्न- बड़ व पीपल के वृक्षों की तुलना धर्मशालाओं से क्यों की जाती है?
उत्तर- बड़ व पीपल के वृक्ष सैकड़ों वर्षों तक जीवित रहते हैं और इनका आकार विशाल होता है, जिससे इन पर हजारों पक्षी आश्रय पाते हैं, लाखों जीव इनकी जड़ों व तनों पर रहते हैं। इनकी छाया में मनुष्य, पशु—पक्षी व अन्य जीवधारी विश्राम करते हैं। इनके फ्Qलों से लाखों जीव अपनी भूख शांत करते हैं इसलिए इन्हें जीवित धर्मशाला कहा जाता है।
प्रश्न- जंगल में लगने वाली आग को क्या कहते हैं?
उत्तर- दावानल।
प्रश्न- दावानल कितने प्रकार की होती है?
उत्तर- दावानल तीन प्रकार की होती है —
क) सतह अग्नि, ख) मिट्टी अग्नि तथा ग) शीर्ष अग्नि
प्रश्न- प्रकाश संश्लेषण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा हरे पौधे जल और हवा से सूर्य के प्रकाश तथा पर्णहरिम (क्लोरोफ्Qिल) की उपस्थिति में अपना भोजन बनाते हैं।
प्रश्न- पौधे वायु में क्या छोड़ते हैं?
उत्तर- ऑक्सीजन।
प्रश्न- संसार का सबसे बड़ा वृक्ष कौन—सा और कहां पाया जाता है?
उत्तर- टैड सीड वृक्ष, जो कैलिफोर्निया में पाया जाता है।
प्रश्न- भारत का राष्ट्रीय वृक्ष क्या है?
उत्तर- बरगद।
प्रश्न- हरियाणा का राज्य वृक्ष क्या है?
उत्तर- पीपल।
प्रश्न- इन्दिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र पुरस्कार किस लिए दिया जाता है?
उत्तर- यह पुरस्कार अकृष्ट भूमि विकास और वनीकरण में सराहनीय योगदान के लिए दिया जाता है।
प्रश्न- इन्दिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र पुरस्कार कौन—सा संस्थान देता है?

उत्तर- यह पुरस्कार पर्यावरण, वन तथा वन्यजीव विभाग द्वारा दिया जाता है। 

Share this

Tag :