सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 2025 (i)

प्रश्न: पहलगाम आतंकवादी हमला कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में।

प्रश्न: पहलगाम हमले में कितने लोगों की मृत्यु हुई थी?
उत्तर: 26 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हुए।

प्रश्न: पहलगाम हमले की जिम्मेदारी किस आतंकवादी संगठन ने ली थी?
उत्तर: लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन, द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने।

प्रश्न: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कौन सा बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया?
उत्तर: भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया और अटारी-वाघा सीमा बंद कर दी।

प्रश्न: पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने कौन सा सैन्य अभियान चलाया?
उत्तर: ऑपरेशन सिंदूर, जिसमें पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया।

प्रश्न: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कब समाप्त हुआ?
उत्तर: 10 मई 2025 को युद्धविराम (सीजफायर) के साथ।

प्रश्न: पहलगाम हमले की जांच के लिए कौन सी भारतीय एजेंसी ने जिम्मेदारी ली?
उत्तर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)।

प्रश्न: भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी विमानों के लिए क्या प्रतिबंध लगाया?
उत्तर: 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक भारत ने अपने हवाई क्षेत्र को पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद कर दिया।

प्रश्न: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने क्या दावा किया?
उत्तर: उन्होंने दावा किया कि हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है और जम्मू-कश्मीर में हिंसा स्थानीय विद्रोह के कारण है।

प्रश्न: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर: G7 देशों, संयुक्त राष्ट्र, और अमेरिका ने हमले की निंदा की और दोनों देशों से संयम बरतने व बातचीत के जरिए तनाव कम करने की अपील की।

हरियाणा सामान्य ज्ञान

प्रश्न: हरियाणा कब एक अलग राज्य बना?
उत्तर: हरियाणा 1 नवंबर, 1966 को पंजाब से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना।

प्रश्न: प्राचीन काल में हरियाणा को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर: प्राचीन काल में हरियाणा को "ब्रह्मावर्त" या "कुरुक्षेत्र" के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न: महाभारत युद्ध का प्रमुख स्थल हरियाणा में कौन सा स्थान था?
उत्तर: कुरुक्षेत्र, जहाँ महाभारत का युद्ध लड़ा गया था।

प्रश्न: हरियाणा में प्राचीन हड़प्पा सभ्यता के कौन से स्थल मिले हैं?
उत्तर: राखीगढ़ी, बनावली, और भिरड़ाना प्रमुख हड़प्पा स्थल हैं।

प्रश्न: हरियाणा में पानीपत की कितनी प्रसिद्ध लड़ाइयाँ लड़ी गईं?
उत्तर: तीन (1526, 1556, और 1761 में)।

प्रश्न: पानीपत की पहली लड़ाई (1526) में कौन विजयी हुआ?
उत्तर: बाबर ने इब्राहिम लोदी को हराकर विजय प्राप्त की।

प्रश्न: हरियाणा में 1857 की क्रांति में किस स्थान की महत्वपूर्ण भूमिका थी?
उत्तर: अंबाला, नारनौल और झज्जर आदि।

प्रश्न: हरियाणा के किस शहर को "भारत का पेरिस" कहा जाता है?
उत्तर: चंडीगढ़, जो हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी है।

प्रश्न: हरियाणा में वैदिक काल का सबसे महत्वपूर्ण साहित्यिक ग्रंथ क्या रचा गया?
उत्तर: भगवद्गीता, जो कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दी गई थी।

प्रश्न: पानीपत की दूसरी लड़ाई (1556) में किसने विजय प्राप्त की?
उत्तर: अकबर के सेनापति बैरम खान ने हेमू को हराया।

प्रश्न: हरियाणा में किस राजवंश ने मध्यकाल में शासन किया?
उत्तर: तोमर और चौहान राजवंशों का हरियाणा में प्रभाव रहा।

प्रश्न: हरियाणा का कौन सा स्थान सिख इतिहास में महत्वपूर्ण है?
उत्तर: कुरुक्षेत्र और अंबाला, जहाँ सिख गुरुओं ने कई बार प्रवास किया।

प्रश्न: हरियाणा में किस मौर्य सम्राट के शिलालेख मिले हैं?
उत्तर: सम्राट अशोक के शिलालेख, विशेष रूप से टोपरा (अंबाला) में।

प्रश्न: हरियाणा में प्राचीन व्यापार मार्गों का हिस्सा कौन सा क्षेत्र था?
उत्तर: नूंह और फरीदाबाद क्षेत्र प्राचीन उत्तरापथ व्यापार मार्ग का हिस्सा थे।

प्रश्न: हरियाणा में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर: राव तुलाराम ने रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में क्रांति का नेतृत्व किया।

पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका : निबंध

पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका : निबंध 

पर्यावरण प्रदूषण एक वैश्विक और जटिल समस्या है। कोई देश या सरकार अकेले अपने दम पर इस समस्या का समाधान नहीं कर सकती। इससे निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना उत्तरदायित्व निभाना होगा। विद्यार्थी भी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान दे सकते हैं।
विद्यार्थियों को कागज का प्रयोग दोनों तरफ से और मितव्ययिता से करना चाहिए। क्योंकि लकड़ी की सर्वाधिक खपत कागज और लुगदी उद्योग में ही होती है, जिसे पूरा करने के लिए पेड़ों को काटना पड़ता है और पर्यावरण का नुकसान होता है। विद्यार्थियों को अपनी पुरानी किताबें किसी बुक-बैंक या जरूरतमंद अन्य विद्यार्थी को दे देनी चाहिए। इसी प्रकार नोट बुक्स में खाली पृष्ठ नहीं छोडऩे चाहिए और भरी हुई नोट बुक्स को फाडक़र फेंकने की बजाय रद्दी वाले को दे देनी चाहिए, जिससे कागज को रि-साईकिल किया जा सके और पेड़ों की रक्षा हो सके।
प्रकृति ने जितना जल हमें दिया है उसका केवल एक प्रतिशत ही हम पृथ्वी वासी उपयोग कर सकते हैं। वह भी धीरे-धीरे प्रदूषित होता जा रहा है। स्थिति यह है कि आज भी दुनिया में डेढ़ अरब लोग ऐसे हैं जिन्हें स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पाता। इसलिए विद्यार्थी जल संरक्षण में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। हाथ-मुँह धोते और ब्रश करते समय नल को खुला नहीं छोडऩा चाहिए, ये कार्य लोटे या मग में पानी लेकर किए जा सकते हैं। नहाते समय शॉवर की बजाय बाल्टी का प्रयोग करना चाहिए, इससे जल की बचत होगी। विद्यार्थी जल संरक्षण के लिए अपने घर-परिवार और आस-पड़ोस में लोगों को जागरूक करने का काम भी कर सकते हैं।
पॉलीथीन भी पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती है। इसलिए विद्यार्थियों को इसके प्रयोग से बचना चाहिए। जब भी सामान लेने जाएँ थैला साथ लेकर जाएँ। यूज एंड थ्रो वाली चीजों का प्रयोग करने से बचें। अगर प्लास्टिक या पॉलीथीन की पैकिंग में कोई सामान लाते भी हैं तो थैलियों को इधर-उधर न फेंके। क्योंकि ये थैलियाँ उडक़र नालियों और सिवरेज में पहुँचकर उन्हें अवरूद्ध कर देती हैं और गंदगी सडक़ों पर फैल जाती है। इसी प्रकार ये जलस्त्रोतों तक पहुँच कर जल को भी प्रदूषित करती हैं। इसलिए प्लास्टिक कचरा सुरक्षित और निर्धारित स्थान पर ही डालें ताकि उसे रि-साईकिल किया जा सके।
विद्यार्थी बिजली की बचत करके भी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं। क्योंकि बिजली के उत्पादन में कोयला, गैस या जल का प्रयोग होता है और बिजली का अपव्यय इन ऊर्जा स्त्रोतों को प्रभावित करने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण का कारण भी बनता है। कोयला जलने से जहरीला धुँआ तो निकलता ही है फ्लाई ऐश भी पैदा होती है जो पर्यावरण के लिए घातक है। इसलिए विद्यार्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि जब आवश्यकता न हो बिजली के उपकरण बंद कर दें। लाईट और पंखा केवल उसी कमरे का चालू रखें जहाँ बैठकर पढ़ रहे हों। यदि संभव हो तो सौर ऊर्जा के उपकरणों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
विद्यार्थी निजी साधनों की बजाय सार्वजनिक यातायात के साधनों का उपयोग करके भी तेल और पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। कम दूरी पर जाने के लिए साईकिल का प्रयोग करें या पैदल चलें इससे सेहत भी ठीक रहती है और पर्यावरण को भी हानि नहीं पहुँचती।
त्योहारों और उत्सवों पर आतिशबाजी करके प्रदूषण नहीं फैलाना चाहिए और नाही बिजली-पानी की बर्बादी करनी चाहिए। बल्कि पौधारोपण करके इनको यादगार बनाना चाहिए। जन्म दिवस पर तो हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
वायु प्रदूषण के नियंत्रण में भी विद्यार्थी अपना सहयोग दे सकते हैं। जब भी टी.वी. या सी.डी. प्लेयर आदि चलाएँ तो आवाज इतनी ही रखें की आपको सुन जाए। तेज आवाज में म्यूजिक नहीं बजाना चाहिए और अपनी बाईक आदि में भी साधारण हॉर्न का केवल जरूरत होने पर ही प्रयोग करना चाहिए।
उपरोक्त छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर हम अपने पर्यावरण और भविष्य दोनों को सुरक्षित कर सकते हैं।

Wildlife in Haryana

National Parks in Haryana 

1. SultanPur National Park, Gurgaon.
2. Kalesar National Park, Yamunanagar.

Wildlife Sanctuaries in Haryana 

1. Kalesar Wild life Sanctuary, Yamunanagar.
2. Bir Shikargah wild life Sanctuary, Panchkula.
3. Chhilchhila wild life Sanctuary, Kurukshetra.
4. Nahar wild life Sanctuary, Rewari.
5. Abubshahar wild life Sanctuary, Sirsa.
6. Bhindawas wild life Sanctuary, Jhajjar.
7. Khaparwas wild life Sanctuary, Jhajjar.
8. Khol-Hi-Raitan wild life Sanctuary, Panchkula. 

Conservation Reserves in Haryana 

1. Saraswati, District Kaithal.
2. Bir Bara Ban, District Jind. 

Deer Park in Haryana 

1. Deer Park, Hisar.

Zoos in Haryana 

1. Mini Zoo, Bhiwani
2. Rohtak Zoo
3. Mini Zoo, Pipli.

Breeding Centers in Haryana 

1. Chinkara Breeding Center, Kairu.
2. Crocodile Breeding Center, Bhaur Saidan (Kurukshertra)
3. Vulture Conservation and Breeding Center, Pinjore.
4. Pheasant Breeding Center, Morni

5. Peacock and Chinkara Breeding Center, Jhabua.  

हरियाणा में उच्च शिक्षा प्रश्नोत्तरी

प्रश्न: हरियाणा में सबसे बड़ा कृषि विश्वविद्यालय कौन सा है?
उत्तर: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (CCS HAU), हिसार, जो एशिया का सबसे बड़ा कृषि विश्वविद्यालय है।

प्रश्न: हरियाणा का केंद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर: केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, जाट-पाली गाँव, जिला महेंद्रगढ़ में।

प्रश्न: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: 11 जनवरी, 1957 को।

प्रश्न: हरियाणा में कितने विश्वविद्यालय हैं?
उत्तर: 29 विश्वविद्यालय (राज्य, डीम्ड, निजी और एक केंद्रीय विश्वविद्यालय)।

प्रश्न: हरियाणा में डेयरी अनुसंधान के लिए प्रसिद्ध संस्थान कौन सा है?
उत्तर: नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (NDRI), करनाल, जो डीम्ड विश्वविद्यालय है।

प्रश्न: हरियाणा में तकनीकी शिक्षा के लिए प्रमुख संस्थान कौन सा है?
उत्तर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), कुरुक्षेत्र।

प्रश्न: हरियाणा में कितने कॉलेज हैं?
उत्तर: 299 कॉलेज (115 सरकारी, 88 सरकारी सहायता प्राप्त, 96 स्वयं वित्त पोषित)।

प्रश्न: गुरु जांभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कहाँ है?
उत्तर: हिसार में।

प्रश्न: हरियाणा में पशु चिकित्सा शिक्षा के लिए प्रमुख विश्वविद्यालय कौन सा है?
उत्तर: लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS), हिसार।


हिंदी व्याकरण एवं साहित्य 1 : आचार्य मंज़र-उल वासै

प्रश्न
1- हिंदी वर्णमाला में (१) कितने स्वर होते हैं ( गिनती )
(२) और कौन कौन से ? (३) इनमें लघु कौन-कौन से हैं ?
उत्तर : 1-- 11 स्वर। 2- अ,आ,इ,ई उ,उ,ऋ,ए,ऐ,ओ,औ
3- अ,इ,उ, ऋ
2- देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ ?
उत्तर : ब्राह्मी /कुटिल
3- निम्नलिखित पंक्तियाँ किस किस कवि की लिखी हुई हैं ?
१- छोड़ द्रुमों की मृदु छाया ,
तोड़ प्रकृति से भी माया ,
बाले ! तेरे बाल- जाल में कैसे उलझादूँ लोचन ?
छोड़ अभी से इस जग को ।
उत्तर : सुमित्रानंदन पंत
२- इस करुणा कलित हृदय में अब विकल रागिनी बजती
क्यों हाहाकार स्वरों में अब वेदना असीम गरजती ?
उत्तर : जयशंकर प्रसाद (आँसू )
4- श्रीमद्भगवद्गीता का लेखक कौन है ?
उत्तर :महर्षि कृष्ण द्वैपायन व्यास
( वेद व्यास )
5- ' मोक्ष की इच्छा या कामना करने वाला '
इस शब्द समूह के लिए एक शब्द बताइए ।
उत्तर : मुमुक्षु
6- ' देवताओं ' की माता का क्या नाम था ? उन ( माता )
के पति का क्या नाम था ?
उत्तर : अदिति
कश्यप
7- ' गदह ( या गधा ) पचीसी ' का क्या अर्थ है ?
उत्तर : 16 से 25 वर्ष की आयु
जिसमें अनुभवहीनता के कारण
अनेक मूर्खतापूर्ण कार्य हो जाते हैं।
8- श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण ने स्वयं को इन विभूतियों में क्या / किसे बताया है ? :
१-दैत्यों में २- देवर्षियों में
उत्तर : दैत्यों में प्रह्लाद
देवर्षियों में : नारद
9- निम्नलिखित से क्या तात्पर्य है ?
१- क़लम का सिपाही
२- ' मानस का हंस '
उत्तर : कलम का सिपाही
प्रेमचंद
' मानस का हंस ' अमृतलाल
नागर का गोस्वामी तुलसीदास की जीवनी पर लिखा हुआ उपन्यास। अतः 'मानस का हंस '
का अर्थ है ' तुलसीदास ' ।
10- हिंदी साहित्य के इतिहास में ' आधुनिक काल ' का
जनक किसे माना जाता है ?
उत्तर : भारतेंदु हरिश्चंद्र ।

English Quiz No. 26







__________ is the synonym of "REFORM".





__________ is the antonym of "AMEND"





Identify the meaning of the idiom in the sentence "I am leaving the city for good."





Sentence given below may contain one or more mistakes. Identify the correct sentence. "The air in these classroom smells fresh."





Complete the sentence by choosing the correct form of the verb given in brackets. ___________ (drink) milk is good for health.





________ is the synonym of 'CAPABLE'.





_______________ is the antonym of 'FEEBLE'.





Identify the meaning of the idiom 'In the same boat'.





The sentence has an incorrect phrase, which is shown in bold and underlined. Select the option that is the correct phrase to be replaced so that the statement is grammatically correct. Time and tide waits for none.





Complete the sentence by choosing the correct word from the given options. In spite of many failures, he hopes to _________.





You got out of 10 correct.

The correct answers are