28 Feb 2023

पर्यावरण और स्वास्थ्य

प्रश्न- एल्यूमिनियम के बर्तनों का मानव स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- एल्यूमिनियम मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। अमेरिका के नेशनल कैमिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में हुये शोध के अनुसार एल्यूमिनियम पेट के लिए हानिकारक है। जब पकते भोजन में नमक डाला जाता है तो एल्यूमिनियम हाइड्रोक्लोराइड का निर्माण तथा एल्यूमिनियम के सल्फेट के साथ क्षारीय सल्फेट मिलकर फिटकरी का निर्माण कर देते हैं जिससे पेट का अल्सर, पक्षाघात आदि रोग व शरीर में फास्फेट की कमी हो सकती है। इसलिए एल्यूमिनियम के बर्तनों का यथासंभव प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि करना भी पड़े तो नमक या सोडा बिल्कुल न डालें।
प्रश्न- क्या चांदी के वर्क शाकाहारी व्यक्ति के खाने योग्य होते हैं?
उत्तर- नहीं। चांदी के वर्क बनाने के लिए बैल की आंतों का प्रयोग किया जाता है। बैल के आंतों को काटकर उनकी तहों के बीच में चांदी के टुकड़े रख दिये जाते हैं और हथौड़े मारे जाते है जिससे चांदी फैलकर वर्क बन जाती है। बैल की आंत मजबूत होने के कारण हथौड़े से भी टूटती नहीं। मगर वर्कों पर आंतों का कुछ अंश अवश्य लग जाता है। इसलिए ये शाकाहारी व्यक्ति के खाने योग्य नहीं है।
प्रश्न- बढ़ते प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य पर कितना गहरा प्रभाव पड़ रहा है?
उत्तर- बढ़ते प्रदूषण के परिणामस्वरूप आज देश का हर 100वां व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है।
प्रश्न- क्या आईसक्रीम व आईसकैंडी स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त है?
उत्तर- नहीं। आईसक्रीम व आईसकैंडी स्वास्थ्य के लिए घातक होती हैं। क्योंकि इन्हें दूध से बनाने की बजाय आमतौर पर व्हाईट पोस्टर कलर, मैदा व अरारूट से तैयार किया जाता है। पोस्टर कलर स्वास्थ्य के लिए घातक होते हैं। इनमें मीठे के रूप में चीनी की बजाय सैक्रीन व मीठे सोडे का प्रयोग किया जाता है जो की घातक है। इतना ही नहीं इनमें रंग भी खाने वाले न डालकर होली खेलने व कपड़े रंगने वाले प्रयोग किये जाते हैं। परिणामस्वरूप हैजा, डायरिया जैसे रोग हो सकते हैं।
प्रश्न- ऑक्सिटोसीन क्या काम आता है?
उत्तर- ऑक्सिटोसीन एक दवा होती है जो प्रसव के दौरान महिला को टीके के रूप में दी जाती है ताकि महिला को अधिक कष्ट न हो।
प्रश्न- ऑक्सिटोसीन का कैसे दुरूपयोग हो रहा है?
उत्तर- कुछ लालची लोगों द्वारा पशुओं का बूंद—बूंद दूध निचोड़ने के लिए इस टीके का प्रयोग किया जाने लगा है जो घातक है। इसका प्रयोग आजकल सब्जियों को जल्दी बड़ा करने के लिए भी किया जाता है।
प्रश्न- दूध निकालने के लिए ऑक्सिटोसीन का प्रयोग करने के दुष्परिणाम बताएं।
उत्तर- इसके प्रयोग से दुधारू पशु के स्वास्थ्य पर तो कुप्रभाव पड़ता ही है साथ में दूध पीने वाले को उल्टियां, नपुंसकता, महिलाओं में स्तन कैंसर तथा गर्भपात हो सकता है।
प्रश्न- सिंथेटिक दूध व घी बनाने के लिए किन पदार्थों का उपयोग होता है?
उत्तर- यूरिया, महुवे का तेल, काला तेल, तेज़ाब, फार्मलडीहाइड रसायन, सुरजमुखी का तेल तथा एसोटिक एसिड आदि प्रयोग किये जाते हैं। ये दूध व घी अत्यन्त घातक होते हैं और इनके लगातार उपयोग से अनेक बीमारियां हो सकती हैं।
प्रश्न- फ्लोरोसिस किस बीमारी का नाम है?
उत्तर- दाँतों व हड्डियों की बीमारी का।
प्रश्न- भारत में कितने लोग फ्लोरोसिस से ग्रस्त हैं?

उत्तर- 62 करोड़ लोग दूषित जल के कारण फ्लोरोसिस के शिकार हैं। 

Share this

Tag :