28 Feb 2023

पर्यावरण और सौन्दर्य प्रसाधन

प्रश्न- सौन्दर्य प्रसाधन पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं?
उत्तर- सौन्दर्य प्रसाधनों के निर्माण के दौरान CFC (क्लोरो—फ्लोरो कार्बन) गैसें निकलती हैं जो कि ओजोन परत के क्षय के लिए उत्तरदायी हैं।
प्रश्न- क्या लिपस्टिक शाकाहारी महिलाओं के उपयोग के लायक है?
उत्तर- नहीं। लिपिस्टिक में जानवरों का खून होता है, इसलिए शाकाहारी लोगों के उपयोग योग्य नहीं है।
प्रश्न- सैंट बनाने के लिए किस जानवर का उत्पीड़न किया जाता है?
उत्तर- बिज्जू का।
प्रश्न- प्रयोग के दौरान शैम्पू किस जानवर की आँखें छीन रहा है?
उत्तर- खरगोश की।
प्रश्न- क्या फेस क्रीम से चेहरे की सुन्दरता बढ़ती है?
उत्तर - नहीं। फेस क्रीम में रसायन होते हैं जिनसे चेहरे की प्राकृतिक सुन्दरता भी नष्ट हो जाती है।
प्रश्न- सूटकेस व पर्स आदि बनाने के लिए किस जानवर का कत्ल किया जाता है?
उत्तर- कछुओं का।
प्रश्न- बालों, चर्बी व मांस के लिए किस जानवर को जिन्दा जलाया जाता है?
उत्तर- सुअर को।
प्रश्न- रेशम की एक साड़ी बनाने के लिए कितने कीड़ों को उबलते पानी में डालना पड़ता है?
उत्तर- लगभग पांच हजार रेशम के कीड़ों को।
प्रश्न- हाथी दांत सौन्दर्य—प्रसाधन तैयार करने के लिए किस जानवर को मारा जाता है?
उत्तर- हाथी को।
प्रश्न- ऑफ्टर शेव लोशन की परीक्षा किस प्राणी पर की जाती है?
उत्तर- ऑफ्टर शेव लोशन के परीक्षण के लिए गिनीपिगों की चमड़ी उधेड़ी जाती है।
प्रश्न- कस्तूरी के लिए किस जानवर को मारा जाता है?
उत्तर- कस्तूरी मृग को।
प्रश्न- नहाने के साबुन में पशुजनित कौन—सा पदार्थ मिलाया जाता है?
उत्तर- नहाने के साबुन में 65 से 85 प्रतिशत तक जानवरों की चर्बी मिलाई जाती है जिसे पशुवसा कहते हैं।
प्रश्न- क्रीम (फेस क्रीम, कोल्ड क्रीम आदि) में चिकनाई पैदा करने के लिए कौन—सा पदार्थ मिलाया जाता है?
उत्तर- जानवरों की चर्बी।
प्रश्न- नेल पालिश में कौन—कौन से घातक रसायनों का प्रयोग होता है?
उत्तर- नेल पालिश में एसीटोन, स्प्रिट, आइसो—प्रोपाइल, अल्कोहल, टोल्यूएशन, टाइटेनियम ऑक्साइड, नाइट्री—सेल्यूलोज, जिलेटिन, टारेन, फिनायल आदि रसायन प्रयुक्त होते हैं।
प्रश्न- नेल पालिश के प्रयोग से कौन—कौन से रोग होने का खतरा रहता है?
उत्तर- नेल पालिश में प्रयुक्त रसायनों से दाद, खुजली आदि चर्म रोग, सिरदर्द, सांस सम्बंधी बीमारियां, फेफड़ों की जलन व नाखूनों की बदरंगता के अलावा कैंसर होने का खतरा रहता है।

Share this

Tag :