3 Oct 2015

कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी भाग- 5

प्रश्न- एप्लीकेशन किसे कहते हैं?
उत्तर- कोई भी प्रोग्राम जिसे कोई विशेष कार्य करने के लिए बनाया जाता है, एप्लीकेशन कहलाता है| MS Word, एक्सेल, एडोब फोटोशॉप, इन्टरनेट एक्सप्लोरर आदि प्रमुख एप्लीकेशन हैं|
प्रश्न- बैकअप से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- किसी फाइल को किसी अन्य स्त्रोत अथवा माध्यम में कॉपी करने की प्रक्रिया को बैकअप लेना कहते हैं| ऐसा करने से मूल फिफ्ले सुरक्षित रहती है|
प्रश्न- बैंडविड्थ किसे कहते हैं?
उत्तर- डाटा को किसी कनेक्शन के ज़रिये भेजने का मापन बैंडविड्थ कहलाता है, आमतौर पर इसे bits per second में मापा जाता है|
प्रश्न- बाइनरी क्या है?
उत्तर- एक मूलभूत संख्याकन प्रणाली, जिसमें केवल 0 और 1 दो ही अंक होते हैं|
प्रश्न- बिटमैप क्या होता है?
उत्तर- डिजिटल चित्रों के लिए प्रयोग में आने वाला फाइल फॉर्मेट|
प्रश्न- ब्लूटूथ किसे कहते हैं और क्या काम आता है?
उत्तर- ऐसी रेडिया तकनीक जिसकी मदद से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को तार के बिना जोड़ा जा सकता है| इस तकनीक से 10 मीटर की परिधि में डाटा का आदान-प्रदान किया जा सकता है|
प्रश्न- ब्राउज़र किसे कहते हैं?
उत्तर- वेब पर पृष्ठ देखने के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले सॉफ्टवेर ब्राउज़र कहलाते हैं| गूगल क्रोम, इन्टरनेट एक्सप्लोरर, मोज़िला फायरफॉक्स आदि प्रमुख ब्राउज़र हैं| 
प्रश्न- कैश (Cache) किसे कहते हैं?
उत्तर- कैश एक गतिशील मेमोरी है जो रैम के समान है| दोनों में अंतर यह है कि कैश मेमोरी सर्वर में स्टोर होती है, जबकि रैम कंप्यूटर में| कैश मेमोरी का उपयोग हाल ही में देखे गए वेब पेजों को याद रखने में किया जाता है|
प्रश्न- क्लिप बोर्ड किसे कहते हैं?
उत्तर- अस्थायी डाटा स्टोरेज सुविधा, जिसके द्वारा डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रान्सफर करते समय अस्थायी रूप से स्टोर किया जाता है|
प्रश्न- कर्सर क्या होता है?
उत्तर- कर्सर वह टिमटिमाता हुआ सूचक है, जो दस्तावेज में पाठ्य का वह स्थान दर्शाता है, जहाँ उपयोगकर्ता कार्य कर रहा है|
प्रश्न-डिजिटल से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- डिजिटल वह सिस्टम होता है, जो डाटा को विशिष्ट, नॉन-एनालॉग (Non-Analogue) और संख्यात्मक ढंग से परिभाषित करता है, यह बाइनरी सिस्टम के सामान होता है| 
प्रश्न- डायरेक्टरी से क्या आशय है?
उत्तर- कंप्यूटर की भाषा में फाइल सिस्टम के अलग-अलग तत्वों को डायरेक्टरी कहते हैं| एक डायरेक्टरी में हजारों फाइलें और फोल्डर हो सकते हैं, जिन्हें डाटा जोड़ने और अपडेट करने के माध्यम के रूप में प्रयोग किया जा सकता है| 
प्रश्न- डोमेन किसे कहते हैं?
उत्तर- डोमेन वह कंप्यूटर, वेबसाइट या नेटवर्क होता है, जो इन्टरनेट से जुदा होता है|
प्रश्न- डोमेन नेम किसे कहते हैं?
उत्तर- डोमेन नेम इन्टरनेट से जुडी कंपनी की विशेष पहचान है|
प्रश्न- DPI क्या है?
उत्तर- DPI डॉट्स पैर इंच का संक्षिप्त रूप रूप है, यह चित्र को नापने का पैमाना है, जो चित्र के रेजल्यूशन को एक वर्ग इंच में पिक्स़लों की संख्या में जांचता है| 

Share this

Tag :