1 Oct 2015

कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी भाग- 4

प्रश्न- DTP किसे कहते हैं?
उत्तर- डेस्क टॉप पब्लिशिंग, कंप्यूटर और उसे जुड़े उपकरणों द्वारा प्रकाशन का कार्य करने को डीटीपी कहते हैं|
प्रश्न- Executable File क्या होती हैं?
उत्तर- एग्जीक्यूटेबल फाइल का एक्सटेंशन .EXE होता है| यह एक प्रकार की बाइनरी फाइल होती है, जिसे कंप्यूटर सिस्टम द्वारा कार्यान्वित करने के लिए बनाया जाता है|
प्रश्न- HTML किस काम में आता है?
उत्तर- यह स्ट्रक्चरिंग और फार्मेटिंग टैग का संग्रह है, जिसे वेब पेज बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है|
प्रश्न- आइकॉन क्या होता है?
उत्तर- आइकॉन किसी प्रोग्राम अथवा कंप्यूटर के किसी फोल्डर का लघुचित्र होता है] जिस पर क्लिक करके मनचाहे प्रोग्राम आदि को सक्रिय कर सकते हैं|
प्रश्न- इंटरफ़ेस किसे कहते हैं?
उत्तर- यह एक प्रकार का अंतराफलक हॉट है, जो दो तत्वों को पास लाने का काम करता है|
प्रश्न- इटैलिक क्या है?
उत्तर- यह एक फॉण्ट स्टाइल है, जिसमें चुने हुए शब्दों की और ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्हें तिरछा कर दिया जाता है|
प्रश्न- लॉग इन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- कंप्यूटर या इन्टरनेट से जुड़ने के लिए प्राय: प्रयोग कर्त्ता को नाम और पासवर्ड डालना पड़ता है| इस प्रक्रिया को लॉग इन करना कहते हैं|
प्रश्न- PDF क्या काम आता है?
उत्तर- पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट तकनीक के ज़रिय दस्तावेज को सभी तत्वों सहित, चित्र फाइल में बदल सकते हैं|
प्रश्न- पेरिफेरल किसे कहते हैं?
उत्तर- कोई भी बाह्य उपकरण जिसे कंप्यूटर से जोड़ा गया हो, पेरिफेरल कहलाता है| प्रिंटर, डिस्क ड्राइव, डिसप्ले मोनिटर, कीबोर्ड, माउस आदि पेरिफेरल उपकरण हैं|
प्रश्न- Pixel अर्थत पिक्चर एलिमेंट से क्या आशय है?
उत्तर- ग्राफिक मॉनिटर चित्रों को स्क्रीन पर हजारों लाखों की संख्या में पिक्सलों में बाँट कर दिखाते हैं| वास्तव में पिक्सेल चित्र का एक छोटा बिंदु होता है|
प्रश्न- पोर्ट किसे कहते हैं?
उत्तर- मदरबोर्ड में लगे हुए खांचे, जिनके ज़रिये कंप्यूटर में पुर्जे जोड़े जाते हैं, Port कहलाते हैं|
प्रश्न-पोर्टल किसे कहते हैं?
उत्तर- वेबसाइट जिनका उद्देश्य वर्ल्ड वाइड वेब में प्रवेश करना होता है, परताल कहलाती हैं| ये साइटें मुख्यतः सर्च इंजन का काम करती हैं या समाचार व अन्य सेवाएँ प्रदान करती हैं|
प्रश्न- Reboot का क्या अर्थ है?
उत्तर- रीबूट का अर्थ कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना है|
प्रश्न- Resolution किसे कहते हैं?
उत्तर- रेजल्यूशन किसी चित्र की स्पष्टता का बोध कराता है| इस शब्द को मॉनिटर, प्रिंटर और बिटमैप चित्रों के संदर्भ में प्रयोग किया जाता है|


Share this

Tag :