29 Sept 2015

कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी भाग- 2

प्रश्न- प्रोग्राम किसे कहते हैं?
उत्तर- आदेशों के किसी समूह (Group) को प्रोग्राम कहा जाता है|
प्रश्न- कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- आकर और सुविधाओं के आधार पर कंप्यूटर मुख्या रूप से तीन प्रकार के होते हैं-
क. मेनफ्रेम कंप्यूटर   ख. मिनी कंप्यूटर    ग. माइक्रो कंप्यूटर
प्रश्न- PC या पर्सनल कंप्यूटर किसे कहते हैं?
उत्तर- माइक्रो कंप्यूटर का ही दूसरा रूप पर्सनल कंप्यूटर है| जिसे संक्षेप में PC कहते हैं|
प्रश्न- सबसे पहले PC किस कंपनी ने बनाया?
उत्तर- सबसे पहले PC, IBM कंपनी द्वारा बनाया गया था|
प्रश्न- सबसे तेज चलने वाले कंप्यूटर को कौन से हैं?
उत्तर- सबसे तेज चलने वाले कंप्यूटर सुपर कंप्यूटर होते हैं|
प्रश्न- भारत द्वारा बनाये गए सुपर कंप्यूटर का क्या नाम है?
उत्तर- परम |
प्रश्न- हार्डवेयर किसे कहते हैं?
उत्तर- कंप्यूटर के कलपुर्जों, मशीनों आदि को हार्डवेयर कहा जाता है| हार्डवेयर को आँखों से देख सकते हैं और हाथों से छू सकते हैं|
प्रश्न- हार्डवेयर के उदहारण बताएं|
उत्तर- CPU, प्रिंटर, हार्ड डिस्क, CD ड्राइव आदि कंप्यूटर के हार्डवेयर हैं|
प्रश्न- सॉफ्टवेर किसे कहते हैं?
उत्तर- सॉफ्टवेर उन प्रोग्रामों को कहते हैं, जिन्हें हम हार्डवेयर पर चलाते हैं और जिनके द्वारा कंप्यूटर काम करता है|
प्रश्न- सॉफ्टवेर मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर- दो प्रकार के| सिस्टम सॉफ्टवेर और एप्लीकेशन सॉफ्टवेर|
प्रश्न- सिस्टम सॉफ्टवेर किसे कहते हैं?
उत्तर- सिस्टम सॉफ्टवेर ऐसे प्रोग्रामों को कहा जाता है, जिनका काम सिस्टम अर्थात कंप्यूटर को चलाना तथा उसे काम करने लायक बनाये रखना होता है| सिस्टम सॉफ्टवेर ही हार्डवेयर में जान डालता है|
प्रश्न- सॉफ्टवेर के मुख्य भाग कौन से हैं?
उत्तर- ऑपरेटिंग सिस्टम, कम्पाइलर, यूटिलिटी प्रोग्राम आदि सॉफ्टवेर के मुख्य भाग होते हैं|
प्रश्न- एप्लीकेशन सॉफ्टवेर किसे कहते हैं?
उत्तर- एप्लीकेशन सॉफ्टवेर ऐसे प्रोग्रामों को कहा जाता है जो हमारे कामों को करने के लिए लिखे जाते हैं| इन्हें पैकेज या सॉफ्टवेर पॅकेज कहते हैं|
प्रश्न- प्रोग्रामिंग भाषाएँ क्या हैं?
उत्तर- कंप्यूटर के लिए प्रोग्राम जिन भाषाओँ में लिखे जाते हैं, उन्हें प्रोग्रामिंग भाषाएँ कहते हैं|
प्रश्न- विंडोज के अब तक आये संस्करण कौन कौन से हैं?
उत्तर- विंडोज-1.0 (1985), W-1.2 (1987), W-2.10 (1987), W-3.0 (1990), W-3.1 (1992), W-95 (1995), W-98 (1998), W-2000 ME (2000), W-XP (2004), W-Vista (2007), W-7 (2009), W-8 (2012), W-8.1 (2013), W-10 (2015)
प्रश्न- MS Word क्या है?
उत्तर- एम.एस. वर्ड एक वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज है|
प्रश्न- MS Excel क्या है?
उत्तर- एम.एस.एक्सेल एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम है|
प्रश्न- स्प्रेडशीट या वर्कशीट किसे कहते हैं?
उत्तर- स्प्रेडशीट या वर्कशीट बहुत से खानों या सेलों का समूह होता है, जिन्हें पंक्तियों और कॉलमों में व्यवस्थित किया जाता है| पंक्तियाँ बाएं से दायें और कॉलम ऊपर से नीचे होते हैं|
प्रश्न- सेल किसे कहते हैं?
उत्तर- एक्सेल में पंक्तियों और कॉलमों के कटान बिन्दुओं से सेल बनते हैं|
प्रश्न- एक्सेल में फोर्मुले किस चिह्न से भरे जाते हैं?
उत्तर- बराबर (=) के चिह्न से |
प्रश्न- सेल एड्रेस किसे कहते हैं?
उत्तर- किसी सेल को उसकी पंक्ति संख्या और कॉलम नाम के जोड़े से पहचाना जाता है, जिसे उस सेल का एड्रेस कहते हैं|
प्रश्न- सक्रिय सेल किसे कहते हैं?
उत्तर- समय किसी जिस सेल पर कार्य कर रहे होते हैं, उसे सक्रिय सेल कहते हैं|
प्रश्न- रेंज किसे कहते हैं?
उत्तर- सेलों के आयताकार समूह को रेंज कहते हैं| 

Share this

Tag :