28 Sept 2015

कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी भाग -1 (हिंदी में)

प्रश्न- डाटा किसे कहते हैं?
उत्तर- किसी वस्तु के बारे में तथ्य या जानकारी को डाटा कहा जाता है|
प्रश्न- डाटा कितने प्रकार का होता है?
उत्तर- डाटा मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं| 1. संख्यात्मक (Numeric) और 2. चिह्नात्मक (Alfa Numeric)
प्रश्न- सूचना किसे कहते हैं?
उत्तर- उपयोगी डाटा को कंप्यूटर की भाषा में सूचना कहा जाता है|
प्रश्न- डाटा प्रोसेसिंग किसे कहते हैं?
उत्तर- डाटा से सूचनाएँ निकलने के लिए की जाने वाली क्रियाओं को डाटा प्रोसेसिंग कहा जाता है|
प्रश्न- EDP किसे कहते हैं?
उत्तर- EDP या इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग कंप्यूटर से की जाने वाली डाटा प्रोसेसिंग को कहते हैं|
प्रश्न- कंप्यूटर का दिमाग किसे कहा जाता है?
उत्तर- CPU/प्रोसेसर को कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है|
प्रश्न- CPU के कितने भाग होते हैं?
उत्तर- CPU के तीन भाग होते हैं- मेमोरी, ALU तथा कण्ट्रोल यूनिट|
प्रश्न- ALU का क्या कार्य है?
उत्तर- ALU में सभी तरह की गणनाएं और तुलनाएं की जाती हैं|
प्रश्न- कण्ट्रोल यूनिट का क्या कार्य है?
उत्तर- कण्ट्रोल यूनिट दिए गए आदेशों का सही-सही पालन करवाती है और कंप्यूटर के सभी भागों पर नियंत्रण रखती है|
प्रश्न- माइक्रो प्रोसेसर किसे कहते हैं?
उत्तर- PC और माइक्रो कंप्यूटर में प्रोसेसर या CPU को माइक्रो प्रोसेसर कहा जाता हैं|
प्रश्न- ममोरी की सबसे छोटी इकाई को क्या कहते हैं?
उत्तर- मेमोरी की सबसे छोटी इकाई को bit कहा जाता है|
प्रश्न- एड्रेस किसे कहते हैं?
उत्तर- किसी बाइट  की क्रम संख्या को उस बाइट का पता या एड्रेस कहा जाता है|
प्रश्न- एक बाइट में कितने बिट होते हैं?
उत्तर- एक बाइट  में 8 Bits होते हैं|
प्रश्न- किलोबाइट  में कितने बाइट होते हैं ?
उत्तर- 1024 बाईट
प्रश्न- एक MB अथवा मेगा बाइट  में कितने किलोबाइट होते हैं?
उतर- 1024 किलोबाइट
प्रश्न- एक GB अथवा गीगाबाइट में कितने MB होते हैं?
उत्तर- 1024 MB
प्रश्न- कंप्यूटर की मेमोरी कितने प्रकार की होती है?
उत्तर- कंप्यूटर की मेमोरी दो प्रकार की होती है- १. भीतरी (Internal) या मुख्य (Main) मेमोरी २. बाहरी (External) या सहायक (Auxiliary) मेमोरी|
प्रश्न- भीतरी मेमोरी से क्या आशय है?
उत्तर- भीतरी या मुख्य मेमोरी कंप्यूटर की CPU का ही एक भाग होती है|
प्रश्न- मुख्य मेमोरी के कितने भाग होते हैं?
उत्तर- दो भाग | RAM यानी Random Access Memory और ROM यानी Read Only memory.
प्रश्न- इनपुट किसे कहते हैं?
उत्तर- किसी कंप्यूटर का वह भाग जिसके द्वारा कंप्यूटर को डाटा या आदेश या प्रोग्राम देते हैं इनपुट कहलाता है|
प्रश्न- इनपुट का सबसे अच्छा साधन क्या है?
उत्तर- इन्पुते का सबसे अच्छा साधन कीबोर्ड है|
प्रश्न- इनपुट के मुख्य साधन क्या हैं?
उत्तर- Key-Board, mouse, जॉय स्टिक, लाइट पेन, माइक, स्कैनर आदि इनपुट के साधन हैं|
प्रश्न- आउटपुट किसे कहते हैं?
उत्तर- आउटपुट कंप्यूटर के उस भाग को कहते हैं, जिसमें आदेश या प्रोग्राम का परिणाम प्राप्त होता है|
प्रश्न- आउटपुट का सबसे अच्छा साधन क्या है?
उत्तर- VDU अर्थात visual display unit या मॉनिटर आउटपुट का सबसे अच्छा साधन है|
प्रश्न- आउटपुट के प्रमुख साधन क्या हैं?
उत्तर- VDU या मॉनिटर, प्रिंटर, plotter, स्पीकर आदि आउटपुट के साधन हैं|
प्रश्न- वह कौन सा साधन है जो आउटपुट और इनपुट दोनों काम करता हैं?
उत्तर- VDU और कीबोर्ड को मिला कर बनने वाला टर्मिनल इनपुट और आउटपुट दोनों साधनों के रूप में काम करता है| 

Share this

Tag :