14 Nov 2016

HSSC Clerk Solved Question Paper Evening 13.11.16 advt. 10/2015 cat.01

प्रश्न-1 हरियाणा में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ो अभियान की नयी ब्रांड एम्बेसडर किसे बनाया गया है?
उत्तर- साक्षी मलिक
प्रश्न-2 हरियाणा में हर्षवर्धन कालीन ताम्र मुद्राएँ कहाँ से प्राप्त हुई हैं?
उत्तर- सोनीपत
प्रश्न-3 हरियाणा के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- राव बिरेन्द्र सिंह 
प्रश्न-4 चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय किस नगर में स्थित है?
उत्तर- हिसार 
प्रश्न-5 यमुना नदी के साथ निम्न में से किस जिले की सीमा नहीं लगाती?
a. यमुनानगर b. पानीपत c. सोनीपत d. रोहतक
उत्तर- रोहतक 
प्रश्न-6 चीनी यात्री हवेनसांग किस सम्राट के समय हरियाना क्षेत्र में आया?
उत्तर- हर्षवर्धन 
प्रश्न-7 गुडगाँव में नया औद्योगिक नगर स्थापित करने के लिए हरियाणा सरकार ने किस के साथ MOU किया है?
उत्तर- चाइना 
प्रश्न-8 हरियाणा सरकार में पर्यटन, तकनिकी शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्रालय किस के पास हैं?
उत्तर- रामबिलास शर्मा 
प्रश्न-9 सिरसा की मंजियाना परियोजना किस मिशन के तहत आती है?
उत्तर- बागवानी 
प्रश्न-10 इतिहासिक नगर रानिया किस जिले में है?
उत्तर- सिरसा 

प्रश्न-11 हरियाणा सरकार में मंत्री बनवारी लाल किस चुनाव क्षेत्र से सम्बंधित हैं?
उत्तर- बावल 
प्रश्न-12 निम्न सभी नदियाँ हरियाणा की शिवालिक पहाड़ियों से निकलती हैं सिवाय-
उत्तर- यमुना 
प्रश्न-13 हरियाणा में कितने जिले हैं?
उत्तर- 22 
प्रश्न-14 महावीर स्वामी के जन्मस्थान का नाम है?
उत्तर- वैशाली 
प्रश्न-15 किस नदी के तट पर सिकंदर और पोरुष के बीच युद्ध हुआ था?
उत्तर- झेलम 
प्रश्न-16 कौन सी नदी अरब सागर में नहीं मिलती ?
उत्तर- गोदावरी 
प्रश्न-17 उस फसल का नाम बताएं जिसे भारत में 17 वीं शताब्दी में शुरू किया गया?
उत्तर- तम्बाकू
प्रश्न-18 भारत के सैन्य बालों का सर्वोच्च कमांडर कौन है?
उत्तर- राष्ट्रपति 
प्रश्न-19 संविधान सभा की प्रारूप समिति का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर- डॉ.बी.आर.अम्बेडकर 
प्रश्न-20 जमशेदपुर में टाटा आयरन तथा स्टील कम्पनी कब स्थापित हुई?
उत्तर- 1907
For Solved Paper Part-II Click here
For Solved Paper Part-III Click here
For Solved Paper Part-IV  Click here
For Solved Paper Part-V Click here

Share this