14 Mar 2016

सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी

प्रश्न- महमूद गजनवी ने थानेसर पर कब आक्रमण किया?
उत्तर- 1014  ई. में|
प्रश्न- हरियाणा के किस नगर पर तैमूर ने आक्रमण किया?
उत्तर- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार |
प्रश्न- बेटी को सलाम राष्ट्र के नाम योजना किस से सम्बंधित है?
उत्तर- ध्वजारोहण से|
प्रश्न- उर्दू मुख्यत किस जिले में बोली जाती है? निम्नलिखित विकल्पों में से बताएं|
(क) गुडगाँव (ख) कुरुक्षेत्र
(ग) पानीपत (घ) पंचकुला
उत्तर- गुडगाँव
(नोट- अब मेवात अलग जिला बन गया है इसलिए यह उत्तर केवल दिए गए विकल्पों के अनुसार ही सही है)
प्रश्न- प्रदेश में मोरनी की पहाड़ियों में किस प्रकार की मिटटी पाई जाती है?
उत्तर- बालुई चिकनी मिटटी
प्रश्न- 1947 में भारत के स्वतंत्र होने के पश्चात भी हरियाणा किस भारतीय प्रान्त का भाग था?
उत्तर- पंजाब|
प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन सी झील हरियाणा में स्थित है?
(क) दमदमा (ख) कोटला
(ग) खलीलपुर (घ) ये सभी
उत्तर- ये सभी
प्रश्न- निम्न का मिलान कीजिये
(क) खंडवा (i) घाघरा
(ख) दामन  (ii) दुपट्टा
(ग) पीलिया (iii) अंतर्वस्त्र
(घ) अंगी (iv) पगड़ी
उत्तर-
क- iv
ख- i
ग- ii
घ- iii
प्रश्न- हरियाणा ने नयी खेल नीति को स्वीकार किया-
क. 15 अगस्त, 2008
ख. 21 अगस्त, 2009
ग. 26 जनवरी, 2009
घ. 2 अक्टूबर,  2008
उत्तर- 21 अगस्त, 2009 (नोट- 2015 में नवीनतम खेल नीति लागू हो चुकी है)
प्रश्न- हरियाणा राज्य तकनिकी शिक्षा बोर्ड का गठन हरियाणा सरकार द्वारा किस अधिमियम द्वारा किया गया?
उत्तर- 2009 का हरियाणा अधिनियम संख्या 19
प्रश्न- कुरुक्षेत्र में प्रसिद्द सर्वेश्वर महादेव मंदिर किसने बनवाया?
उत्तर- बाबा सरवननाथ ने|
प्रश्न- हरियाणा में एटलस उद्योग कहाँ पर है?
उत्तर- सोनीपत
प्रश्न- जनगणना 2011 के अनुसार कौन सा जिला हरियाणा में सबसे कम घनता वाला है?
उत्तर- सिरसा
प्रश्न- बाबू परमानन्द हरियाणा में किस पद पर आसीन रहे?
उत्तर- राज्यपाल
प्रश्न- भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं. जसराज का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर- हिसार
प्रश्न- हरियाणा राज्य में संचालित निम्न योजनाओं में कौन सी शिक्षा से सम्बंधित नहीं है?
क. डॉ.अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना
ख. अनुसूचित जाती छात्र शिक्षा प्रोत्साहन योजना
ग. हरियाणा राज्य मेरिट छात्रवृति योजना
घ. स्वयं सिद्ध योजना
उत्तर-  स्वयं सिद्ध योजना
प्रश्न- वर्ष 2015 तक हरियाणा राज्य में नगर निगम की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर- 9
प्रश्न- उच्च न्यायलय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के समय-
क. राष्ट्रपति मुख्यमंत्री की सलाह लेते हैं
ख. राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह लेते हैं
ग. राष्ट्रपति राज्यपाल से परामर्श करते हैं
घ. राष्ट्रपति स्वयं ही निर्णय लेते हैं
उत्तर- राष्ट्रपति राज्यपाल से परामर्श करते हैं
प्रश्न- बिहार में 1857 की क्रांति का नेता था?
उत्तर - कुंवर सिंह
प्रश्न- सूची I का सूची II से मिलान कीजिये
क. साहसिक पर्यटन (i) बालाजी मंदिर
ख. धार्मिक पर्यटन (ii) जहाँगीर आर्ट गैलरी
ग. व्यापारिक पर्यटन (iii) नरीमन पॉइंट
घ. सांस्कृतिक पर्यटन (iv) माउंट एवरेस्ट
उत्तर-
क- iv
ख- i
ग- iii
घ- ii
प्रश्न- सप्त पैगोडा कहाँ स्थित है?
उत्तर- महाबल्लीपुरम
प्रश्न- किस महिला ने मुग़ल काल के दौरान एक इतिहासिक लेख लिखा?
उत्तर- गुलबदन बेग़म
प्रश्न- भारत के साथ व्यापार के लिए प्रथम संयुक्त स्टॉक कंपनी शुरू करने वाले थे?
उत्तर- पुर्तगाली
प्रश्न- मुहम्मद बिन तुग़लक के समय में चीन के राजदूत के तौर पर किसे नियुक्त किया गया था?
उत्तर- इब्न बतूता
प्रश्न- कनिष्क किस धरम का अनुसरण करते थे?
उत्तर- बौद्ध धर्म का
प्रश्न- सिन्धुघाटी सभ्यता में घर बने हुए थे?
उत्तर- ईंट के
प्रश्न- ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर- यमुना
प्रश्न- कौन सिन्धु घाटी सभ्यता का एक बंदरगाह था?
उत्तर- लोथल
प्रश्न- विजयनगर शहर तथा साम्राज्य की नीव किसके द्वारा राखी गई ?
उत्तर- हरिहर तथा बुक्का
प्रश्न- शिवाजी के राज्याभिषेक के समय इनमे से कौन उपस्थित नहीं था-
(क) गंगा भट्ट (ख) तुकाराम (ग) रामदास (घ) दादाजी कोणादेव
उत्तर- रामदास
प्रश्न- इंडियन वार ऑफ़ इंडिपेंडेंस 1857 किसके द्वारा लिखी गई थी?
उत्तर- वी.डी. सावरकर
प्रश्न- भारतीय क्रांति की जननी के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर- भिकाजी कामा
प्रश्न- वेदांत समाज की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर- केशवचन्द्र सेन
प्रश्न- बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य की उपाधि किसके दौरान मिली?
उत्तर- 1908 में उनके कारावास के दौरान
प्रश्न- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में कितने प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ?
उत्तर- 72
प्रश्न- निम्न में से किसे काकोरी षड्यंत्र केस में फांसी की सजा नही दी गई -
(क) भगत सिंह (ख) अशफाक़उल्ला खान
(ग) रोशन सिंह (घ) राजेन्द्र लाहिड़ी
उत्तर- भगत सिंह
प्रश्न- 19वी शताब्दी में सामाजिक तथा धार्मिक सुधारों का एक मुख्य कारन था?
उत्तर- पश्चिमी शिक्षा तथा जागरूकता
प्रश्न- निम्नलिखित को सही क्रम में व्यवस्थि करें -
i. पुलकेशिन द्वितीय
ii. पुष्यमित्र शुंग
iii. शंकराचार्य
iv. चंदरबरदाई
उत्तर- ii, i, iii, iv
प्रश्न- 1917 में अहमदाबाद मिल हड़ताल में गांधीजी के हस्तक्षेप के कारन मजदूरों के वेतन में कितनी वृद्धि हुई थी?
उत्तर- 35 प्रतिशत
प्रश्न- भारतीय संविधान की प्रारूप (ड्राफ्टिंग)समिति के सभापति (अध्यक्ष) कौन थे ?
उत्तर- डॉ.बी.आर.आंबेडकर
प्रश्न- निम्नलिखित घटनाओं को उनके काल्क्रम्नुसार व्यवस्थित कीजिये
i. क्रिप्स मिशन
ii. भारत छोडो आन्दोलन
iii. व्यक्तिगत सत्याग्रह
iv. अगस्त ऑफर
उत्तर-
iv, iii, i, ii
प्रश्न- किन भिलेखों के लिए पद ताम्रपत्र प्रयुक्त किया गया?
उत्तर- कॉपर प्लेट
प्रश्न- जूनागढ़ अभिलेख किस शासक ने जारी करवाया था?
उत्तर- रुद्रदमन |




Share this

Tag :