28 Feb 2023

पर्यावरण विविधा

पर्यावरण विविधा प्रश्नोत्तरी 

प्रश्न- अख़बार में कौन—सा विषैला तत्त्व पाया जाता है?
उत्तर- लेड अर्थात सीसा। अख़बार की स्याही में सीसा होता है।
प्रश्न- दुनिया का सबसे बड़ा मरूस्थल कौन—सा है?
उत्तर- सहारा मरूस्थल।
प्रश्न- पृथ्वी की सबसे बड़ी पर्वतमाला कौन—सी है?
उत्तर- एंडीज पर्वतमाला।
प्रश्न- दुनिया का सबसे ठण्डा स्थान कौन—सा है?
उत्तर- बरर्खोयांस्क (साइबेरिया)।
प्रश्न- विश्व का सबसे गर्म स्थान कौन—सा है?
उत्तर- अजीजिया (लीबिया)।
प्रश्न- विश्व मौसम संगठन का मुख्यालय कहां है?
उत्तर- जेनेवा में।
प्रश्न- खनन से पर्यावरण पर पड़ने वाले कुप्रभावों का वर्णन करें।
उत्तर- वनों का विनाश, भूस्खलन, जैव विविधता का ह्रास तथा वायु एवं शोर प्रदूषण।
प्रश्न- पर्यावरणविद् अधिवक्ता एम. सी. मेहता को उनकी पर्यावरण सेवाओं के लिए कौन—सा अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड मिला?
उत्तर- मैगसैसे अवार्ड।
प्रश्न- नर्मदा बचाओ आन्दोलन की प्रमुख नेता कौन है?
उत्तर- सुश्री मेधा पाटेकर।
प्रश्न- पर्यावरण के प्रति भावी पीढ़ी को जागरूक करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने क्या महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं?
उत्तर- पर्यावरण शिक्षा को अनिवार्य बनाने के निर्देश माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने दिये हैं।
प्रश्न- उड़न राख (फ्लाई—ऐश) क्या होती है?
उत्तर- उड़न राख एक खतरनाक औघोगिक अपशिष्ट है। स्लेटी रंग की यह राख बहुत ही हल्की और बारीक होती है।

प्रश्न- फ्लाई—ऐश से क्या प्रदूषित होता है?
उत्तर- फ्लाई—ऐश से वायु एवं जल प्रदूषण फैलता है। साथ ही इसके ढेरों को डालने से उपजाऊ एवं कीमती भूमि रुक जाती है।
प्रश्न- देश में कितने ताप बिजलीघर हैं और उनसे सालाना कितनी राख निकलती है?
उत्तर- इस समय देश में 82 ताप बिजली घर हैं जो प्रतिवर्ष लगभग 8.5 करोड़ टन उड़न राख उत्पन्न करते हैं।
प्रश्न- ताप बिजली घरों के अलावा और किन—किन उघोगों से उड़न राख निकलती है?
उत्तर- ताप बिजली घरों के अलावा सीमेन्ट व रासायनिक खाद के संयन्त्रों तथा लोहा, चीनी, रबड़ व स्टील के कारखानों सहित उन सभी उघोगों से यह राख निकलती है जिनमें कोयला प्रयोग होता है।
प्रश्न- हरियाणा सरकार ने किस कार्य के लिए उड़न राख का प्रयोग करना अनिवार्य किया है?
उत्तर- ईंटों के निर्माण में।
प्रश्न- देश में अनुतानतः कितनी भूमि फ्लाई—ऐश से दबी पड़ी है?
उत्तर- लगभग 50 हजार एकड़ भूमि।
प्रश्न- हरियाणा के पानीपत स्थित थर्मल पावर स्टेशन से कितनी राख निकलती है?
उत्तर ः लगभग 2500 टन प्रतिदिन।
प्रश्न- रासायनिक खाद क्या होते हैं?
उत्तर- भूमि की उर्वरा क्षमता को बढ़ाने के लिए नाइट्रोजन, फ्Qास्फ्Qोरस तथा पोटाशियम की जरूरत होती है, इसलिए इन तत्त्वों की कमी पूरी करने के लिए तैयार किये जाने वाली खाद को रासायनिक खाद कहते हैं। इस खाद के प्रयोग से फ्Qसलें तो तेजी से बढ़ती हैं मगर इसका फ्Qसल व भूमि दोनों पर कुप्रभाव पड़ता है।
प्रश्न- रासायनिक खादों से क्या दूषित हो रहा है?
उत्तर -रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से भूमि व भूमिगत जल प्रदूषित हो रहे हैं तथा फ्Qसल की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।
प्रश्न- रासायनिक खादों के विकल्प के रूप में कैसा खाद प्रयोग करें।
उत्तर -जैव खाद तथा कम्पोस्ट खाद।
प्रश्न - जैव खाद कैसे तैयार करते हैं?
उत्तर- जैव खाद केंचुओं की मदद से गोबर व जैविक कचरे से तैयार किया जा सकता है।
प्रश्न- वर्मी कल्चर किसे कहते हैं?
उत्तर- केंचुए पालने की प्रक्रिया को वर्मी कल्चर कहा जाता है।
प्रश्न- सी.एन.जी. किसे कहते हैं?
उत्तर- कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस।
प्रश्न- शराब की सर्वाधिक खपत किस देश में होती है?
उत्तर- रूस में।

Share this

Tag :