28 Feb 2023

पर्यावरण और जैव विविधता

प्रश्न- जैव विविधता से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- जीवधारियों की विभिन्न प्रजातियों तथा उनकी विभिन्नताओं को जैव विविधता कहा जाता है।
प्रश्न- जैव विविधता के कौन—कौन से स्तर है?
उत्तर- जैव विविधता को अध्ययन की दृष्टि से तीन स्तरों में बांटा जा सकता है। 1) आनुवांशिक विविधता। 2) प्रजातीय विविधता।
3) पारितंत्रीय विविधता।
प्रश्न- जैव विविधता ह्रास मुख्यतः किन कारणों से हो रहा है?
उत्तर- वन कटाव, जनसंख्या वृद्धि, जल प्रदूषण, वन्य जीवों का अवैध शिकार तथा मानव एवं वनप्राणी संघर्ष आदि जैव विविधता ह्रास के प्रमुख कारण हैं।
प्रश्न- जैव विविधता का संरक्षण कैसे किया जा सकता है?
उत्तर- संकटग्रस्त प्रजातियों का संग्रहण करके, शिकार पर प्रतिबंध को प्रभावशाली ढंग से लागू करके, सुरक्षित वन क्षेत्र विकसित करके तथा वनों का विनाश रोककर व खनन कार्य पर रोक लगाकर जैव विविधता का संरक्षण किया जा सकता है।
प्रश्न- पृथ्वी के कुल ज्ञात जीवों का कितना हिस्सा भारत में पाया जाता है?
उत्तर- 5 प्रतिशत जीव भारत में पाये जाते हैं जबकि भारत का कुल क्षेत्रफल संसार का 2 प्रतिशत ही है।
प्रश्न- संसार की कुल ज्ञात वनस्पतियां कितनी हैं और उनमें से भारत में कितनी पायी जाती हैं?
उत्तर- कुल ज्ञात वनस्पतियां 2 लाख 50 हजार के करीब है जिनमें से भारत में लगभग 15 हजार वनस्पतियां पायी जाती हैं।
प्रश्न- भारत में पक्षियों की कितनी जातियां पायी जाती हैं?
उत्तर- भारत में पक्षियों की 1200 जातियां तथा 900 उपजातियां पायी जाती है।
प्रश्न- भारत में पशुओं की कितनी प्रजातियां मौजूद हैं?
उत्तर- भारत में लगभग 8100 पशु प्रजातियां पायी जाती हैं।
प्रश्न- भारत में पेड़—पौधों की कुल कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं?
उत्तर- अनुमानतः 47 हजार प्रजातियां।
प्रश्न- भारत में जैव विविधता की समृद्धि का क्या कारण है?
उत्तर- भारत की भौगोलिक परिस्थितियां तथा जलवायु में विविधता होने के कारण यहां जैव विविधता समृद्ध है।
प्रश्न- किस पक्षी को इंजीनियर जीव कहा जाता है?
उत्तर- बया को इंजीनियर जीव कहते हैं।
प्रश्न- सबसे जहरीला जन्तु कौन—सा है?
उत्तर- करैत सांप सबसे जहरीला जन्तु है।
प्रश्न- उस प्राणी का नाम बताएं जो एक साथ दो दिशाओं में देख सकता है?
उत्तर- गिरगिट।
प्रश्न- क्या पौधे भी मांसाहारी होते हैं?
उत्तर- हां। बटरवर्ट, घटपर्णी आदि पौधे मांसाहारी होते हैं।
प्रश्न- सर्वाधिक अण्डे देने वाला जीव कौन—सा है?
उत्तर- समुद्री ख़रगोश।
प्रश्न- बर्डमैन ऑफ इण्डिया किसे कहते हैं?
उत्तर- सलीम अली को।
प्रश्न- एक उल्लू दिनभर में कितने चूहे खा सकता है?
उत्तर- लगभग 800 चूहे।
प्रश्न- सबसे बड़ा पक्षी कौन—सा है?
उत्तर- शुतुरमुर्ग।
प्रश्न- शुतुरमुर्ग का शिकार क्यों किया जाता है?
उत्तर- उसकी खाल के लिए जिससे हैंडबैग बनते हैं। पहले इसे पूंछ के परों के लिए भी मारा जाता था।
प्रश्न- कौन—सा जीव प्रदूषण निर्देशक (पॉल्यूशन मॉनीटर) माना जाता है?
उत्तर- घोंघा (मोलस्क) एक अच्छा प्रदूषण निर्देशक है।
प्रश्न- कौन—सा जीव किसानों के लिए लाभकारी है?
उत्तर- केंचुआ। यह भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है। आजकल इसकी मद्द से गोबर से जैविक खाद तैयार की जाती है।
प्रश्न- अंगूर में कौन—सा अमल पाया जाता है?
उत्तर- अंगूर में साइट्रिक एसिड होता है।
प्रश्न- क्या सभी पौधे हरे होते हैं?
उत्तर- नहीं, सभी पौधे हरे नहीं होते। जैसे जीवाणु और फंफूद।
प्रश्न- पत्तियों का पौधे के लिए क्या उपयोग होता है?
उत्तर- पत्तियां किसी पौधे का महत्त्वपूर्ण अवयव होती हैं तथा भोजन बनाती हैं।
प्रश्न- बीज़ के अंकुरण के लिए क्या—क्या आवश्यक है?
उत्तर- बीज़ के अंकुरण के लिए गर्मी और नमी जरूरी होती है।
प्रश्न- वृक्ष किसे कहते हैं?
उत्तर- धरती पर उगने वाले वे पौधे जो बहुत बड़े होते हैं तथा वर्षों जीवित रहते हैं, वृक्ष कहलाते हैं। जैसे बरगद, पीपल, आम, नीम।
प्रश्न - प्रकृति प्रदत्त सर्वश्रेष्ठ प्रदूषण नियन्त्रण का नाम बताएं।
उत्तर - वृक्ष। वृक्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदूषण नियन्त्रक होता है।
प्रश्न- किस पेड़ से जैव कीटनाशक बनाया जा सकता है?
उत्तर- नीम से, इसलिए नीम को 21वीं सदी का वृक्ष कहा जाने लगा है।
प्रश्न- नीम में कौन—सा रसायन होता है जो कीटनाशक है?
उत्तर- नीम में अजाडाईरैक्टिन नामक कीटनाशक रासायन होता है।
प्रश्न- पर्यावरण को प्रभावित करने वाले वाला प्रमुख कारक क्या है?
उत्तर- बढ़ती आबादी।
प्रश्न- वह कौन—सी घास है जो जहरीली होती है तथा चरम व श्वास रोगों को जन्म देती है?
उत्तर- इस घास को कांग्रेस घास, गाजर घास आदि नामों से जाना जाता है। यह रेगिस्तान से लेकर हिमालय की बर्फ्Qीली चट्टानों तक एक समान रूप से उगती है। इसका वैज्ञानिक नाम पार्थेनियम है।
प्रश्न- कांग्रेस घास को नष्ट करने के लिए सरकार क्या उपाय कर रही है?
उत्तर- मैक्सिकन कीट आयात किया जा रहा है जो कांग्रेस घास को खा जाता है।
प्रश्न- प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण संस्थाएं कौन—कौन सी हैं?
उत्तर- साइट्स , ट्रैफिक,विश्व प्रकृति निधि
प्रश्न- भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन—सा है?
उत्तर- मोर।
प्रश्न- भारत का राष्ट्रीय जानवर कौन—सा है?
उत्तर- टाईगर।
प्रश्न- भारत के राष्ट्रीय पुष्प का नाम बताएं।
उत्तर- कमल ।
प्रश्न- चमगादड़ के मुख से कौन—सी तरंगें पैदा होती हैं?
उत्तर- अंधेरे में चमगादड़ के मुख से अल्ट्रासोनिक तरंगें निकलती हैं।
प्रश्न- किस प्रकार के वनों में सर्वाधिक वन्य जीव पाएं जाते हैं?
उत्तर- उष्ण कटिबन्धीय वनों में।
प्रश्न- सन् 1972 में बने वन्य जीव संरक्षण कानून में कितने जीवों को दुर्लभ घोषित किया गया है?
उत्तर- जीव संरक्षण कानून 1972 की धारा एक में वन्य जीवन की 133 किस्मों की सूची दी गयी है जो दुर्लभ हो गयी है या जिनके समाप्त होने का खतरा है।
प्रश्न- वे कौन—कौन सी 133 प्रजातियां हैं जिनको दुर्लभ घोषित किया गया है?
उत्तर- इनमें 70 स्तनपायी, 22 सरीसृप व 3 उभयचर तथा 41 पक्षियों को शामिल किया गया है।
प्रश्न- दुर्लभ प्रजाति किसे कहते हैं?
उत्तर- ऐसी प्रजातियां जो विशेष क्षेत्रों तक ही सीमित हो गयी हों दुर्लभ प्रजातियां कहलाती हैं।
प्रश्न- विलुप्त प्रजातियां किन्हें कहते हैं?
उत्तर- जब कोई प्रजाति 50 वर्षों तक वन्य रूप में कहीं भी न दिखायी दे तो उसे विलुप्त प्रजाति कहते हैं।
प्रश्न- शुष्क क्षेत्र वानिकी अनुसन्धान केन्द्र कहां स्थित है?
उत्तर- जोधपुर (राजस्थान) में।
प्रश्न- वह कौन—सा जानवर हैं जिसके शरीर में पित्ताशय नहीं होता?
उत्तर- कंगारू।
प्रश्न- चमड़े व अन्य प्राणी अंगों से बनी वस्तुओं का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहिए?
उत्तर- इन वस्तुओं का प्रयोग वन्य जीवों के अवैध शिकार व व्यापार को बढ़ावा देता है जिसके चलते अनेक पशु, पक्षियों व वन्य जीवों की अनेकों प्रजातियां लुप्त हो चुकी हैं तथा कुछ लुप्त होने के कगार पर हैं। इसके अलावा इन वस्तुओं का प्रयोग पशुओं के प्रति क्रूरता को बढ़ावा देता है, इसलिए इनका प्रयोग करके जीव हत्या के भागीदार न बनें।
प्रश्न- सर्वाधिक तीव्र गति से उड़ने वाला पक्षी कौन—सा है?
उत्तर- पेरेग्रीन।
प्रश्न- सर्वाधिक समय तक उड़ने वाला पक्षी कौन—सा है?
उत्तर- एलबेट्रास।
प्रश्न- किस पक्षी को प्राकृतिक सफ्Qाईकर्मी कहा जाता है?
उत्तर- गिद्ध को।
प्रश्न- कौन—सा स्तनपायी पक्षी की तरह उड़ता है?
उत्तर- चमगादड़।
प्रश्न- पिछले दिनों मारीशस में किस विलुप्त पक्षी की अस्थियों का जखीरा मिला है?
उत्तर- डोडो की अस्थियों का।
प्रश्न- वन सम्पदा की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन—सा स्थान है?
उत्तर- विश्व में दसवां तथा एशिया में चौथा।
प्रश्न- भारत में कितनी वनस्पति व जैव प्रजातियां वर्णित की जा चुकी हैं?
उत्तर- लगभग 46 हजार वनस्पति प्रजातियां तथा 81 हजार जैव प्रजातियां।

Share this

Tag :