28 Feb 2023

प्रकृति की रोचक जानकारी

प्रकृति के रोचक किस्से 

1. जलमोर यानी जकाना लिली ट्राटर एक ऐसा पक्षी है जो पानी पर चल सकता है| इसके पंजे खूब लम्बे होते हैं जिनके कारण यह पानी में तैरती पत्तियों पर आसानी से चल लेता है| इसी खूबी के कारण इसको जलमोर कहा जाता है| भारत में भी इसकी दो प्रजातियाँ पाई जाती हैं|

2. सी-स्क्वर्ट एक ऐसा जीव है जिसका आकार बोतल जैसा होता है| इसी कारण इसे समुद्री पिचकारी के नाम से भी जाना जाता है| इसके शरीर में दो छेद होते हैं| एक से वह पानी अन्दर लेता है और दूसरे से शरीर का बेकार जल बाहर निकालता है, जिसे वह पिचकारी की तरह भी छोड़ता है| खतरा होने पर दोनों छेदों से पानी की पिचकारी छोड़ता है|

3. ग्रीव एक ऐसा जल पक्षी है जो अपने ही कुछ पर खा जाता है| वह अपने बच्चों को भी अण्डों में निकलने पर अपने पर ही खिलाता है|

4. अभी तक आपने सुना होगा की वृक्ष केवल देते हैं, कुछ लेते नहीं| मगर एक ऐसा वृक्ष भी है जो दूसरों की मेहनत को लूट लेता है| इस पेड़ का नाम है क्रिस्मस ट्री जो आस्ट्रेलिया में पाया जाता है| यह पेड़ तब फूल देता है जब बाकि पेड़ पतझड़ झेल रहे होते हैं|

यह वृक्ष दूसरे पेड़ों की लम्बी जड़ों द्वारा खींचे गए पानी पर डाका डालता है| इसके लिए यह अपनी जड़ों को दूसरे पेड़ों की उन जड़ों से जोड़ लेता है जो जल खिंच कर लाती हैं और उनसे पानी चूसता रहता है और गर्मी में भी हराभरा रहता है|  

Share this

Tag :