8 Jul 2018

हरियाणा का साहित्यिक सामान्य ज्ञान

हरियाणा के साहित्य सम्बन्धी जानकारी 

प्रश्न-1 बाबू बालमुकुन्द का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर- 14 नवम्बर, 1965 को गुडियानी जिला रेवाड़ी में |
प्रश्न-2 बाबू बालमुकुन्द गुप्त की सबसे चर्चित कृति कौन सी है?
उत्तर- शिवशम्भू का चिट्ठा 
प्रश्न-3 बाबू बालमुकुन्द गुप्त ग्रंथावली का सम्पादन किसने किया है?
उत्तर- नत्थन सिंह  
प्रश्न-4 बाबू बालमुकुन्द गुप्त की स्मृति में हरियाणा से कौन-सी साहित्यिक पत्रिका निकलती है ?
उत्तर- बाबूजी का भारतमित्र 
प्रश्न-5 बाबूजी का भारतमित्र पत्रिका का संपादक और प्रकाशक कौन है?
उत्तर- रघुविन्द्र यादव 
प्रश्न-6 पं. माधवप्रसाद मिश्र का जन्म कहाँ और कब हुआ?
उत्तर- गाँव कुंगड़ जिला भिवानी में 1871 में|
प्रश्न-7 पं. माधवप्रसाद मिश्र ने किन अख़बारों में काम किया?
उत्तर- सुदर्शन और ब्राह्मण 
प्रश्न-8 शिवनारायण शास्त्री ने किन कृतियों की रचना की?
उत्तर- छात्र बोधिनी और स्त्री कर्तव्य शिक्षा 
प्रश्न-9 छ्ज्जुराम की कृतियों की नाम बताएं |
उत्तर- पाणिनीय हिंदी व्याकरण  तथा कुरुक्षेत्र महात्म्य 
प्रश्न-10 हरियाणा केसरी पंडित नेकीराम शर्मा ने भिवानी से कौन-सी पत्रिका का सम्पादन किया?
उत्तर- सन्देश 
प्रश्न-11 स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम शर्मा ने किस पत्रिका का सम्पादन किया?
उत्तर- हरियाणा तिलक 
प्रश्न-12 भदंत आनंद कौसल्यायन की प्रसिद्ध कृति कौन सी है?
उत्तर- भिक्षु के पत्र 
प्रश्न-13 प्रसिद्ध लेखक विष्णु प्रभाकर का हरियाणा के किस नगर से संबंध है?
उत्तर- हिसार 
प्रश्न-14 विष्णु प्रभाकर की प्रसिद्ध कृति कौन सी है?
उत्तर- आवारा मसीहा 
प्रश्न-15 हरियाणवी भाषा का पहला उपन्यास कौन-सा है?
उत्तर- झाड़ूफिरी 
प्रश्न-16 पंडित लख्मीचंद ग्रंथावली का सम्पादन किस ने किया है ?
उत्तर- डॉ.के.सी.शर्मा 
प्रश्न-17 हरियाणा का राज्यकवि कौन था ?
उत्तर- उदयभानू हँस 
प्रश्न-18 हरियाणा में कहानी लेखन महाविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- अम्बाला छावनी 
प्रश्न-19 साहित्यिक पत्रकारिता के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी कौन-सा सम्मान देती है? इसकी राशि कितनी है?
उत्तर- लाला देशबंधु गुप्त सम्मान | 2.5 लाख रूपये
प्रश्न-20 वर्ष 2021 का लाला देशबंधु गुप्त सम्मान किस साहित्यकार को दिया गया है?
उत्तर- श्री रघुविन्द्र यादव 

Share this

Tag :