24 Sept 2015

हरियाणा - साहित्य और संस्कृति

प्रश्न- 1. क्या हरियाणवी को भाषा का दर्ज़ा प्राप्त है?
उत्तर- नहीं हरियाणवी केवल बोली है, इसे अभी तक भाषा का दर्ज़ा नहीं मिला है|
प्रश्न- 2. हरियाणा में साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन-सी अकादमी हैं?
उत्तर- 1. हरियाणा साहित्य अकादमी 2. हरियाणा ग्रन्थ अकादमी 3. हरियाणा उर्दू अकादमी 4. हरियाणा संस्कृत अकादमी 5. हरियाणा इतिहास एवम् संस्कृति अकादमी|
प्रश्न- 3. हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा कौन-कौन से पुरस्कार दिए जाते हैं ?
उत्तर- i आजीवन साहित्य साधना सम्मान| राशी 5.00 लाख रूपये|
ii पं. माधव प्रसाद मिश्र सम्मान| राशी 2.50 लाख रूपये
ii महाकवि सूरदास सम्मान| राशी 1.50 लाख रूपये|
iv बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
v लाला देशबंधु गुप्त सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
vi पं. लखमीचंद सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
vii जनकवि मेहर सिंह सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
vii हरियाणा गौरव सम्मान|राशी 1.00 लाख रूपये|
ix आदित्य-अल्हड हास्य सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
x श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
उपरोक्त पुरस्कारों के अलावा प्रतिवर्ष श्रेष्ठ कृति पुरस्कार भी दिए जाते हैं|
प्रश्न- 4. हरियाणा साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है?
उत्तर- हरिगंधा|
प्रश्न-5. हरियाणा ग्रन्थ अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है? 
उत्तर- कथा समय और सप्त सिंधु|
प्रश्न- 6. हरियाणा में आकाशवाणी केंद्र कहाँ-कहाँ स्थित हैं?
उत्तर- 1.रोहतक 2. कुरुक्षेत्र 3. हिसार 4. सिरसा 5. अम्बाला |
प्रश्न- 7. हरियाणा में दूरदर्शन केंद्र कहाँ है?
उत्तर- हिसार |
प्रश्न- 8. हरियाणा का राज्य कवि कौन है?
उत्तर- श्री उदयभानू हंस|
प्रश्न- 9. धरोहर संग्रहालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में|
प्रश्न- 10. हरियाणा उर्दू अकादमी की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 22 दिसम्बर, 1985
प्रश्न- 11. हरियाणा उर्दू अकादमी कौन-कौन से पुरस्कार देती है?
उत्तर- राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार 
i.हाली पुरस्कार| राशी एक लाख रूपये|
राज्य स्तरीय पुरस्कार 
i. मुंशी गुमानी लाल सम्मान| राशी 21,000 रूपये
ii. कंवर महेंद्र सिंह बेदी सम्मान| राशी 21,000 रूपये
iii. सुरेन्द्र पंडित सोज़ सम्मान| राशी 21,00 रूपये
प्रश्न- 12. हरियाणा साहित्य अकादमी का गठन कब हुआ ?
उत्तर- 09 जुलाई 1970 को
प्रश्न- 13. हरियाणा उर्दू अकादमी की पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- जमना तट|
प्रश्न- 14. हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला की पत्रिका का क्या नाम है ? 
उत्तर- शब्द बूंद |
प्रश्न- 15. हरियाणा संस्कृत अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- हरिप्रभा |
प्रश्न- 16. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहाँ लगता है ?
उत्तर- सूरजकुंड (फरीदाबाद) 
प्रश्न- 17. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कब लगता है ?
उत्तर- प्रति वर्ष 1 से 15 फरवरी तक |
प्रश्न- 18. हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?
उत्तर- पंडित लख्मीचंद|
प्रश्न- 19. हरियाणा के सबसे प्रसिद्ध उर्दू शायर कौन थे ?
उत्तर- हाली पानीपती|
प्रश्न- 20. श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश हरियाणा में किस स्थान पर दिया ?
उत्तर- ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र)
प्रश्न- 21 साहित्यकार प.माधव प्रसाद मिश्र का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर- गाँव कुंगड़ जिला भिवानी|
प्रश्न- 22 मूर्धन्य संपादक बाबू बालमुकुन्द गुप्त का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर- गाँव गुडियानी जिला रेवाड़ी
प्रश्न- 23 हरियाणा के प्रसिद्ध दोहाकार का नाम बताएं |
उत्तर- रघुविन्द्र यादव
प्रश्न- 24 रघुविन्द्र यादव की प्रसिद्ध दोहा कृति का नाम बताएं |
उत्तर- नागफनी के फूल
प्रश्न- 25 रघुविन्द्र यादव किस पत्रिका के संपादक हैं और यह किस साहित्यकार की स्मृति में निकाली जाती है?
उत्तर- बाबूजी का भारतमित्र जो बाबू बालमुकुन्द गुप्त की स्मृति में निकाली जाती है|


Share this

Tag :