18 Sept 2015

हरियाणा के इतिहास की कुछ महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

3000 ई.पू.- सैन्धव सभ्यता का हरियाणा में फैलाव |
2500-1500 ई.पू. आर्य सभ्यता का प्रसार|
324-232 ई.पू. मौर्यों के अधीन हरियाणा|
590 ई. हर्षवर्धन का जन्म|
605 ई. प्रभाकर वर्धन की मृत्यु और राज्यवर्धन का राज्याभिषेक|
606 ई. राज्यवर्धन की मृत्यु और हर्षवर्धन का राज्याभिषेक|
606 ई. महाराजा हर्ष की दिग्विजय शुरू|
630 ई. ह्यून्सांग का भारत आगमन|
634-635 ई. हर्ष का चालुक्य नरेश पुलकेशिन स युद्ध |
635-644 ई. ह्यून्सांग थानेसर में रहा|
643 ई. हर्ष ने प्रयाग में सर्वस्व दान किया|
647 ई. हर्ष की मृत्यु |
805 ई. नागभट्ट/प्रतिहारों द्वारा हरियाणा पर अधिकार|
836 ई. मिहिर भोज (प्रतिहार) का शासन शुरू|
910 ई. हरियाणा से प्रतिहारों का शासन समाप्त|
910 ई. तोमर वंश का अभ्युदय|
1009 ई. महमूद गज़नी का प्रथम आक्रमण|
1014 ई.महमूद गज़नी का थानेषर पर आक्रमण |
1139 ई. अरुन्राज चौहान द्वारा हरियाणा पर आक्रमण|
1151 ई. विग्रहराज चौहान का शासन शुरू|
1191 ई. पृथ्वीराज और गौरी का तरावाडी में प्रथम युद्ध|
1192 ई. पृथ्वीराज और गौरी का तरावाडी में दूसरा युद्ध|
1206 ई. हरियाणा पर कुतबुद्दीन ऐबक का आधिपत्य|
1240 ई. रजिया बेगम का कैथल में कत्ल|
1266-1287 ई. हरियाणा में बलबन का राज्य|
1290 ई. खल्जी वंश का आगमन|
1296-1316 ई. अलाउद्दीन खल्जी का राज्यकाल|
1398 ई. तैमूर का आक्रमण|
1526 ई. पानीपत का प्रथम युद्ध, इब्राहिम लोदी की बाबर के हाथों पराजय|
1526-1530 ई. बाबर का शासन|
1530 ई. मोहन सिंह मंढार का बाबर के खिलाफ विद्रोह|
1540 ई. शेरशाह ने हुमायूं से हरियाणा छीना |
1545 ई.शेरशाह की मृत्यु |
1556 ई. हेमू और अकबर के बीच पानीपत का दूसरा युद्ध|
1605 ई. अकबर की मृत्यु|
1658 ई. औरंगजेब का शासन शुरू|
1672 ई. नारनौल के सतनामियों का विद्रोह|
1707 ई. |औरंगजेब की मृत्यु|
1710 ई. बन्दाबहादुर के आक्रमण|
1715 ई. बन्दा बहादुर की मृत्यु|
1739 ई. नादिरशाह का आक्रमण| करनाल का याद|
1761 ई. मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध|
1789 ई. महादजी सिंधिया का दिल्ली और हरियाणा पर अधिकार|
1794 ई. महादजी सिंधिया की मृत्यु, दौलतराव का हरियाणा पर अधिकार|
1799-1802 ई. जार्ज टामस का राज्यकाल|
1803 ई. हरियाणा पर अंग्रेजों का अधिकार|
1809 ई. छछरोली की बगावत|
1818 ई. रानिया का विद्रोह|
1824 ई. किसानों का विद्रोह|
1835 ई. बलावली का विद्रोह|
1835 ई. विल्यम फ्रेज़र की हत्या|
1843 ई. कैथल का विद्रोह|
1845-46 ई. अजीत सिंह लाडवा का विद्रोह|
1857 ई. प्रथम स्वतंत्रता संग्राम/क्रांति|
1858 ई. हरियाणा का पंजाब में विलय|
1880 ई. रेवाड़ी में प्रथम आर्य समाज का गठन|
1886 ई. बाबू मुरलीधर कांग्रेस आन्दोलन के प्रथम जेल सत्याग्रही बने|
1886 ई. अम्बाला में कांग्रेस की शाखा शुरू|
1886 ई. झज्जर में पहली सनातन धर्म सभा का गठन|
1887 ई. हिसार में कांग्रेस की शाखा शुरू |
1888 ई. रोहतक में कांग्रेस की शाखा शुरू|
1892 ई. लाला लाजपतराय हिसार से लाहौर गए|
1920 ई. पंजाब विधान परिषद् के चुनाव|
1923 ई. पंजाब विधान परिषद् के चुनाव|
1923 ई. यूनियनिस्ट पार्टी का गठन|
1928 ई. पंजाब विधान परिषद् के चुनाव|
1923 ई. साईमन कमीशन का विरोध|
1937 ई. पंजाब विधान सभा के चुनाव|
1947 ई. देश स्वतंत्र| हरियाणा पूर्वी पंजाब का हिस्सा बना|
1948 ई. पंजाबी सूबे की मांग| प्रतिक्रिया में अलग हरियाणा की मांग|
1949 ई. सच्चर फार्मूला लागू|
1956 ई. क्षेत्रीय फार्मूला लागू|
1 नवम्बर.1966 ई. हरियाणा अलग राज्य बना|
1 नवम्बर, 1966 पं.भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बने|
1 नवम्बर, 1966 से 23 मार्च, 1967 पं.भगवत दयाल शर्मा का कार्यकाल |
24 मार्च, 1967 राव बिरेन्द्र सिंह हरियाणा के दूसरे मुख्यमंत्री बने |
24 मार्च, 1967 से 2 नवम्बर, 1967 राव बिरेंद्र सिंह का कार्यकाल |
2 नवम्बर, 1967 हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगा|
22 मई, 1968 राष्ट्रपति शासन हटा| चौ. बंसीलाल तीसरे मुख्यमंत्री बने|
22 मई, 1968 से 30 नवम्बर 1975 चौ. बंसीलाल का कार्यकाल|
1 दिसम्बर, 1975 श्री बनारसीदास गुप्ता हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री बने|
1 दिसम्बर, 1975 से 30 अप्रैल, 1977 बनारसीदास गुप्ता का कार्यकाल|
30 अप्रैल, 1977 हरियाणा में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लगा|
21 जून, 1977 राष्ट्रपति शासन समाप्त| चौ. देवीलाल हरियाणा के पांचवें मुख्यमंत्री बने|
21 जून, 1977 से 28 जून, 1979 चौ. देवीलाल का कार्यकाल|
29 जून, 1979 चौ. भजनलाल हरियाणा के छठे मुख्यमंत्री बने |
22 जनवरी, 1980 चौ. भजनलाल का पहला कार्यकाल समाप्त|
22 जनवरी, 1980 चौ. भजनलाल हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने |
5 जुलाई, 1985 चौ. भजनलाल का दूसरा कार्यकाल समाप्त|
5 जुलाई, 1985 चौ. बंसीलाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने|
19 जून, 1987 चौ. बंसीलाल का कार्यकाल समाप्त|
17 जुलाई 1987 चौ. देवीलाल हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने|
02 दिसंबर, 1989 चौ. देवीलाल का इस्तीफा, ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
22 मई 1990 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला का इस्तीफा, श्री बनारसीदास गुप्ता मुख्यमंत्री बने|
12 जुलाई, 1990 श्री बनारसीदास गुप्ता का इस्तीफा, चौ. ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
17 जुलाई, 1990 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला का इस्तीफा, मास्टर हुकम सिंह मुख्यमंत्री बने|
21 मार्च, 1991 मास्टर हुकम सिंह का त्यागपत्र|
22 मार्च, 1991चौ. ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
06 अप्रैल, 1991 हरियाणा में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन लागू|
23 जुलाई 1991 राष्ट्रपति शासन समाप्त| चौ. भजनलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री बने |
09 मई, 1996 चौ. भजनलाल का कार्यकाल समाप्त|
11 मई, 1996 चौ. बंसीलाल मुख्यमंत्री बने|
23 जुलाई, 1999 चौ. बंसीलाल की सरकार गिरी|
24 जुलाई, 1999 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने|
04 मार्च, 2005 चौ. ॐ प्रकाश चौटाला का कार्यकाल समाप्त|
05 मार्च, 2005 चौ.भूपिंदर सिंह हूडा मुख्यमंत्री बने|
25 अक्तूबर, 2009 चौ.भूपिंदर सिंह हूडा दूसरी बार मुख्यमंत्री बने|
26 अक्तूबर, 2014 चौ.भूपिंदर सिंह हूडा का दूसरा कार्यकाल समाप्त|
26 अक्तूबर, 2014 हरियाणा में भाजपा की पहली बार सरकार बनी| श्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने |

Share this

Tag :