28 Mar 2016

HSSC PGT Hindi Screening Test Answer key subject part all codes 27.03.2016

प्रश्न- क्रियान्वित शब्द में समास है?
उत्तर- तत्पुरुष 

प्रश्न- देख समस्त विश्व-सतु मुख में यशोदा विस्मय सिन्धु में डूबी| इन पंक्तियों में कौन सा रस है?
उत्तर- अद्भुत रस 

प्रश्न- निम्नलिखित में उपसर्ग रहित शब्द कौन सा है?
क) चक्षु  ख) अनुभूति ग) ध्यक्ष घ) अवगुण
उत्तर- क 

प्रश्न- विद्योन्नती शब्द में कौन सी संधि प्रयुक्त है?
उत्तर- गुण संधि 

प्रश्न- 'कच्ची गोटी खेलना' महावारे का अर्थ है ?
उत्तर- काम में निपुण न होना 

प्रश्न- इनमें से कौन-सी पश्चिमी हिंदी की बोली नहीं है?
(क) मगही (ख) बांगरू 
(ग) बुन्देली (घ) खड़ीबोली 
उतर- मगही 

प्रश्न- पंचम वर्ण के स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग देवनागरी लिपि में किये जाने का सुझाव किसने दिया था?
(क) महात्मा गाँधी  (ख) काका कालेलकर 
(ग) श्रीनिवासदास  (घ) बाबू श्यामसुंदरदास 
उत्तर- बाबू श्यामसुन्दर दास *

प्रश्न- इनमें से अवधि का विकास किस्से हुआ है?
(क) नागर अपभ्रंश  (ख) अर्धमागधी अपभ्रंश 
(ग) मागधी अपभ्रंश  (घ) शौरसेनी अपभ्रंश  
उत्तर- अर्धमागधी अपभ्रंश

प्रश्न- हिंदी साहित्य की भूमिका के लेखक कौन हैं?
(क) हजारी प्रसाद द्विवेदी  (ख) डॉ.नागेन्द्र  
(ग) बच्चन सिंह   (घ) आचार्य रामचंद्र शुक्ल 
उत्तर - हजारी प्रसाद द्विवेदी 

प्रश्न- 'सरस्वती' पत्रिका का प्रकाशन वर्ष है?
उत्तर- 1900

प्रश्न- आदिकाल को चारणकाल किसने कहा है ?
उत्तर- रामकुमार वर्मा 

प्रश्न- 'पाहुड दोहा' के रचियता कौन हैं?
उत्तर- रामसिंह 

प्रश्न- इनमें से रामानंद का शिष्य कौन नहीं है?
क. कबीर   ख. धन्ना 
ग. पीपा    घ. परमानंददास 
उत्तर- परमानंददास 

प्रश्न- गौरा बादल का उल्लेख  किस प्रेमाख्यान काव्य में है?
उत्तर- पद्मावत 

प्रश्न- वल्लभाचार्य ने किस दार्शनिक मत का प्रतिपादन किया?
उत्तर- शुद्धाद्वैतवाद 

प्रश्न- मध्यकाल में किस मुसलमान कवि ने कृष्ण-भक्ति साहित्य की रचना की?
उत्तर- रसखान 

प्रश्न- भरत मिलाप के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर- ईश्वर दास

प्रश्न- इनमें से कौन रीतिमुक्त कवि नहीं है?
क. विष्णु दास  ख. बोधा 
ग. प्रताप सिंह  घ. ठाकुर 
उत्तर- प्रताप सिंह 

प्रश्न- इनमें से कौन-सी रचना जसवंत सिंह की है?
क. भाषा-भूषण  ख. काव्य विवेक 
ग. रसपियूष निधि  घ. गंगालहरी 
उत्तर- भाषा भूषण 

प्रश्न- केशव की किस रचना को छंदों का अजायबघर कहा गया है?
उत्तर- रामचंद्रिका 

प्रश्न- इनमें से कौन-सा भारतेंदु का अनुदित नाटक है?
क. भारत दुर्दशा  ख. भारत जननी 
ग. नीलदेवी   घ. दुर्लभ बंधु 
उत्तर- दुर्लभ बंधु

प्रश्न- उदयभान चरित  किस रचना का दूसरा नाम है?
उत्तर- रानी केतकी की कहानी 

प्रश्न- आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी गद्य के प्रवर्तकों में इनमें से किसे स्थान दिया है?
उत्तर- भारतेंदु 

प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त किस युग के कवि हैं ?
उत्तर- द्विवेदी युग 

प्रश्न- गोल्ड स्मिथ के डेजर्टेड विलेज का हिन्दी अनुवाद 'ऊजड ग्राम' से हिंदी में किस कवि ने किया ?
उत्तर- श्रीधर पाठक 

प्रश्न- छायावाद को स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह किस आलोचक ने कहा है?
उत्तर- डॉ.नागेन्द्र 

प्रश्न- हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम किस रचनाकार को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला ?
उत्तर- सुमित्रानंदन पन्त

प्रश्न- भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना कब हुई?
उत्तर- सन 1935

प्रश्न- कवि कुछ ऐसी तान सुनाओ जिससे उथल-पुथल मच जाए| यह पंक्ति किस कवि की है?
उत्तर- बालकृष्ण शर्मा नवीन 

प्रश्न- दूसरा सप्तक कब प्रकाशित हुआ?
उत्तर- सन 1951

प्रश्न- प्रेमचंद के पूर्व लिखे गए हिंदी उपन्यासों का मूल उद्देश्य क्या था?
उत्तर- मनोरंजन एवं सुधार 

प्रश्न- मृणाल किस उपन्यास की नायिका है?
उत्तर- त्यागपत्र 
प्रश्न- उसने कहा था कहानी के लेखक का नाम बताइए|
उत्तर- चन्द्रधर शर्मा गुलेरी 

प्रश्न- महीपसिंह कौन-सी पत्रिका का संपादन करते हैं?
उत्तर- संचेतना

प्रश्न- इलाचंद्र जोशी किस वर्ग के कहानीकार हैं?
उत्तर- मनोविश्लेषणवादी  

शेष प्रश्नों के उत्तरों के लिए यहाँ क्लिक करें



Share this