28 Feb 2023

ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण

प्रश्न- ग्लोबल वार्मिंग के चलते मालदीव के कितने द्वीप समुद्र में डूब चुके हैं ?
उत्तर- 9 द्वीप|
प्रश्न- हिमालय में फैला ग्लेशियर पिघलने के कारण 1962 से अब तक कितना सिकुड़ चुका है?
उत्तर- 21 प्रतिशत|
प्रश्न- पृथ्वी के तापमान में सन 1900 से लेकर अब तक कितनी वृद्धि हो चुकी है?
उत्तर- 3 फरवरी, 2007 को पैरिस में जारी पर्यावरण एवं मौसम विशेषज्ञों के अंतरराष्ट्रीय पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक 0.7 से 0.8 डिग्री के बढ़ोतरी हो चुकी है| जिसके सन 2100 तक 1.1 से लेकर 6.4 डिग्री तक बढ़ने की आशंका है|
प्रश्न- मानव द्वारा प्रतिवर्ष कितनी कार्बन वायुमंडल में छोड़ी जा रही है?
उत्तर- मनुष्य 8 अरब मीट्रिक टन कार्बन सालाना वायुमंडल में छोड़ देते हैं| जिससे पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है|
प्रश्न- CFC अर्थात क्लोरो-फ्लोरो कार्बन गैस का प्रयोग किन-किन उपकरणों में होता है?
उत्तर- CFC का प्रयोग एयर कंडीशन और फ्रिज में होता है| इससे वायुमंडल में 17 प्रतिशत ग्रीन हाउस गैसें बढ़ रही हैं|
प्रश्न- वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसें कैसे और कितनी बढ़ रही हैं?
उत्तर- जीवाश्म ईंधन से 57 प्रतिशत, CFC से 17 प्रतिशत, कृषि से 14 प्रतिशत, जंगलों के सफाए से 9 प्रतिशत तथा अन्य उद्योगों से 3 प्रतिशत ग्रीन हाउस गैस वायुमंडल में मिल रही हैं|
प्रश्न- वायुमंडल में कौन-सी गैस सर्वाधिक पाई जाती है?
उत्तर- नाइट्रोजन|
प्रश्न- वायुमंडल में कितने प्रतिशत नाइट्रोजन पाई जाती है?
उत्तर- 78 प्रतिशत|
प्रश्न- कौन-सी गैस ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए उत्तरदायी है?
उत्त्तर- कार्बनडाईऑक्साइड |
प्रश्न- विश्व में कितने ज्वालामुखी सक्रिय हैं?
उत्तर- 850
प्रश्न- प्रकृति का सुरक्षा वाल्व किसे कहा जाता है?
उत्तर- ज्वालामुखी |


Share this

Tag :