5 Sept 2016

HSSC की Answer Key को कैसे चैलेंज करें

HSSC की Answer Key को कैसे चैलेंज करें 

कई बार HSSC द्वारा जारी की गई ऑफिसियल Answer key में प्रश्नों के उत्तर गलत दिए हुए होते हैं| इसे आप चैलेंज कर सकते हैं| हम आज आपको बता रहे हैं कि किसी उत्तर को चैलेंज करने के लिए आपको क्या करना होगा और चैलेंज कहाँ करना है|

कब तक कर सकते हैं चैलेंज-

Key को चैलेंज करने के लिए आमतौर पर key जारी होने के बाद तीन दिन का समय दिया जाता है और key को इसी दौरान चैलेंज किया जा सकता है| इसके बाद आयोग द्वारा सुनवाई नहीं की जाती| इसलिए समय का ध्यान रखें|

कहाँ करें चैलेंज-

Key को चैलेंज करने के लिए HSSC का ईमेल एड्रेस है hsscsecyobjection@gmail.com

क्या-क्या दें जानकारी-

Key को चैलेंज करते समय निम्नांकित जानकारी देना आवश्यक है-
1.पद/पोस्ट का नाम
2. विज्ञापन/Advt. नंबर
3. केटेगरी नंबर
4. एग्जाम की तिथि और सेशन अर्थात सुबह या शाम
5. पेपर का कोड जैसे A B C D
6. प्रश्न का क्रमांक जिसका उत्तर गलत दिया गया है और प्रश्न का विवरण|
7. आपके अनुसार सही उत्तर क्या है और उसके समर्थन में आपका तर्क |
8. आपके पास अगर आपके उत्तर के समर्थन में कोई प्रमाण हो तो अवश्य साथ भेज दें|
9. अंत में अपना नाम, पता आदि भी लिखें |

Share this

Tag :