29 Aug 2016

HSSC Haryana Police Male Constable Answer Key/ Solved Paper 20.08.16 Evening Code A B C D

प्रश्न- कैलाश सत्यार्थी को 2014 का ..... दिया गया?
उत्तर- शांति के लिए नोबल पुरस्कार

प्रश्न- आगरे का किला किसने बनवाया?
उत्तर- अकबर 

प्रश्न- म्हारा गाँव जगमग गाँव का सम्बन्ध किस विभाग से है?
उत्तर- विद्युत् प्रसारण

प्रश्न- महाभारत की लड़ाई कितने दिन लड़ी गई ?
उत्तर- 18
प्रश्न- एडवेंचर ऑफ़ शेरलॉक होम्स के लेखक हैं?
उत्तर- आर्थर कानन डायल

प्रश्न- महिला थानों का प्रारम्भ किस त्यौहार से शुरू किया गया?
उत्तर- रक्षा बंधन 

प्रश्न- सबसे कम उम्र में भारत रत्न पाने वाला खिलाडी है?
उत्तर- सचिन तेंदुलकर 

प्रश्न- सुनहरा रेशा इसे कहा जाता है?
उत्तर- पटसन 

प्रश्न- कपिल मुनि का सम्बन्ध हरियाणा के किस नगर से माना जाता है?
उत्तर- कलायत 

प्रश्न- UNO सुरक्षा समिति का निम्न में से कौन स्थायी सदस्य है?
उत्तर- फ्रांस 

प्रश्न- साल 2016 में 19वां सार्क सम्मलेन का मेजबान राष्ट्र कौन है?
उत्तर- पाकिस्तान 

प्रश्न- हमारे केन्द्रीय गृह मंत्री कौन हैं ?
उत्तर- राजनाथ सिंह 

प्रश्न- ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को कितनी राशी का प्रावधान हरियाणा में किया गया है?
उत्तर- छ: करोड़

प्रश्न- किस साम्राज्य का तुंगभद्रा नदी ने संपोषण किया?
उत्तर- विजय नगर 

प्रश्न- इनमें कौन सी आम बात थी?
1. जी.डी. बिरला 
2. अम्बालाल साराभाई 
3. वालचंद हिराचंद 
उत्तर- वे भारत के उद्योगपति थे 

प्रश्न- गुडियानी (रेवाड़ी) के ख्याल गायक कौन थे?
उत्तर- कल्लन खां 

प्रश्न- एम.एस.सुब्बालक्षमी इसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- गायक 

प्रश्न- भारत में अत्यधिक सरसों का तेल उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?
उत्तर- राजस्थान
नोट- HSSC key के अनुसार सही उत्तर- उत्तरप्रदेश है  

प्रश्न- आर्य समाज के संस्थापक?
उत्तर- दयानंद सरस्वती 

प्रश्न- आदर्श गाँव योजना के लिए हरियाणा के कितने सांसदों ने गाँव गोद लिए?
उत्तर- 15

प्रश्न- पश्चिम में गुजरात से लेकर उत्तर में दिल्ली तक फैली हुई पर्वत श्रेणी को कहते हैं?
उत्तर- अरावली 

प्रश्न- विषम को पहचानिय|
उत्तर- तुर्की 

प्रश्न- योग एवं आयुर्वेद के लिए हरियाणा के ब्रांड एम्बेसडर कौन हैं?
उत्तर- बाबा रामदेव 

प्रश्न- भूकंपमापी:भूकंप :: थर्मामीटर:?
उत्तर- बुखार
नोट- HSSC key के अनुसार सही उत्तर- तापमान है | 

प्रश्न- खरीफ फसल की कटाई इन महीनों में होती है ?
उत्तर- अक्टूबर-नवम्बर

प्रश्न- रणदीप हूडा की ख्याति किस विधा के कारण है?
उत्तर- अभिनय

प्रश्न- राजू ने पश्चिम की ओर चलना आरम्भ किया| वह दाहिनी ओर मुडा, फिर दाहिनी ओर और आखिर में बांयीं ओर मुडा | अब वह किस दिशा में चल रहा है?
उत्तर- उत्तर दिशा

प्रश्न- यदि LOSE को कूट में 1357 और GAIN को 2468 लिखा जाता है, तो 84615 संख्या क्या दर्शाएगी ?
उत्तर- NAILS

प्रश्न- हरियाणा में शीतकाल में औसत तापमान रहता है?
उत्तर- 12

प्रश्न- बाराबाट होना हरियांवीं मुहावरे का क्या अर्थ है?
उत्तर- नष्ट होना

प्रश्न- रेखा कहती है वह मेरे बहन के भाई के पिता का इकलौता बीटा है | वह रेखा से क्या सम्बन्ध रखता है?
उत्तर- भाई

प्रश्न- अंग्रेजी शब्दकोष में निम्न शब्दों को सही क्रम से सजाइये
1. Caricature
2. Cardinal
3. Carnivore
4. Cartoon
5. Category
उत्तर- 21345
प्रश्न- 50 की श्रेणी में राजू का नंबर 28 वां है | सुरेश राजू से 15 नम्बर ऊपर है | सुरेश का नीचे से कितना नंबर है?
उत्तर- 37

Share this