16 Aug 2016

नवीनतम सामान्य ज्ञान

प्रश्न- भारतीय रिज़र्व बैंक का नया गवर्नर किसे बनाया गया है?
उत्तर- अर्जित पटेल
प्रश्न- हरियाणा की किस महिला खिलाडी को खेल रत्न दिया जाएगा?
उत्तर- साक्षी मलिक
प्रश्न- किस महिला बैडमिंटन खिलाडी ने रियो ओलम्पिक में रजत पदक हासिल किया है?
उत्तर- पी वी सिन्धु
प्रश्न- हरियाणा की रानी रामपाल को किस खेल के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा?
उत्तर- हॉकी
प्रश्न- विनेश फौगाट को किस खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा?
उत्तर- कुश्ती
प्रश्न- हरियाणा के पहलवान अमित को किस पुरस्कार के लिए चुना गया है?
उत्तर- अर्जुन पुरस्कार
प्रश्न- हरियाणा के किस कोच को इस वर्ष द्रोणाचार्य अवार्ड दिया जाएगा?
उत्तर- महावीर सिंह फौगाट
प्रश्न- 2020 में ओलम्पिक कहाँ होगा?
उत्तर- टोक्यो
प्रश्न- हरियाणा सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर किसे बनाया है?
उत्तर- साक्षी मलिक

प्रश्न- ओलम्पिक 2016 कहाँ आयोजित हुए/हो रहे हैं?
उत्तर- रियो डी जेनेरियो (ब्राजील)

प्रश्न- भारत की किस महिला खिलाडी ने जिम्नास्टिक के फाइनल में स्थान बनाकर इतिहास रचा है?
उत्तर- दीपा कर्मकार (Karmakar)

प्रश्न- दीपा कर्मकार किस राज्य की रहने वाली है?
उत्तर- त्रिपुरा|

प्रश्न- हरियाणा के रेवाड़ी से 16 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आरम्भ किसने किया?
उत्तर- रक्षा मंत्री मनोहर परिकर 

प्रश्न- हाल ही में भारतीय संसद ने टैक्स सम्बन्धी कौन-सा बहुचर्चित बिल पास किया है?
उत्तर- जी एस टी (GST)

प्रश्न-  जी एस टी का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- गुड्स एंड सर्विस टैक्स 

प्रश्न- हरियाणा सरकार ने शिक्षा विभाग में किस पारदर्शी प्रणाली से दस हजार पीजीटी के स्थानान्तरण किये हैं?
उत्तर- MIS पोर्टल 

प्रश्न- 1 नवम्बर, 2016 को हरियाणा प्रदेश अपने गठन की कौन-सी जयंती मनाने जा रहा है?
उत्तर- स्वर्ण जयंती 

प्रश्न- हरियाणा मंत्रीमंडल में शामिल किये गए तीन नए मंत्री कौन-कौन हैं?
उत्तर- श्री विपुल गोयल, श्री मनीष ग्रोवर और डॉ.बनवारी लाल 

प्रश्न- पूर्वोत्तर की किस महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता/ नेत्री ने 16 साल बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त की है?
उत्तर-  इरोम चानू शर्मीला| 

प्रश्न- इरोम चानू शर्मीला को मणिपुर के लोग किस नाम से पुकारते हैं?
उत्तर- आयरन लेडी 




Share this

Tag :