28 Apr 2016

RPSC RAS/RTS combined Competitive Exam 2016 Schedule

राजस्थान लोक  सेवा आयोग, अजमेर 

विज्ञापन संख्या: 01/परीक्षा/RAS-RTS/2016-17 दिनांक: 28.04.2016 
आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) नियम, 1999 के अन्तर्गत राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएँ संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2016 के लिये कार्मिक विभाग द्वारा सूचित पदों हेतु आन लाइन आवेदन पत्र (On Line Application form) आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदक विज्ञापित एक या एक से अधिक सेवाओं के लिए एक ही आवेदन-पत्र प्रस्तुत करें।(टीएसपी क्षेत्र हेतु आरक्षित पदों पर भर्ती राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) नियम, 1999 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, लिपिकवर्गीय और चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2014के तहत् की जाएगी।) शासन से प्राप्त सेवावार कुल रिक्त पदों(पदों की संख्या में कमी/वृद्धिकी जा सकती है।)का विवरण निम्नानुसार हैः- 

राज्य सेवाएं 

क्र. सं. सेवा का नाम  कुल पद 
1 राजस्थान प्रशासनिक सेवा 88 
2 राजस्थान पुलिस सेवा 67 
3 राजस्थान लेखा सेवा 137 
4 राजस्थान सहकारी सेवा 9 
5 राजस्थान नियोजन कार्यालय सेवा 1 
6 राजस्थान कारागार सेवा 3 
7 राजस्थान उद्योग सेवा - 
8 राजस्थान राज्य बीमा सेवा 4 
9 राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा - 
10 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 15 
11 राजस्थान पर्यटन सेवा - 
12 राजस्थान परिवहन सेवा - 
13 राजस्थान महिला एवं बाल विकास सेवा 10 
14 राजस्थान देवस्थान सेवा - 
15 राजस्थान ग्रामीण विकास राज्य सेवा - 
16 राजस्थान महिला विकास सेवा  - 
17 राजस्थान श्रम कल्याण सेवा - 
कुल पद 334 

अधीनस्थ सेवाएं 

क्र. सं. सेवा का नाम  गैर टीएसपी क्षेत्र पद टीएसपी क्षेत्र पद 
18 राजस्थान अधीनस्थ देवस्थान सेवा  -  - 
19 राजस्थान अधीनस्थ सहकारी सेवा -  - 
20 राजस्थान तहसीलदार सेवा 194  16 
21 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा  19  - 
22 राजस्थान अधीनस्थ सेवा (नियोजन) -  - 
23 राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा  6  - 
24 राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा -  - 
25 राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा  125  6 
26 राजस्थान महिला एव बाल विकास अधीनस्थ सेवा -  - 
27 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा सह समाज कल्याण अधिकारी) 17  - 
28 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी)  8  - 
29 राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)  -  - 
30 राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा  -  - 
कुल पद 369  22 

नोट:- शासन से रिक्त पदों का सेवावार, वर्गवार विस्तृत वर्गीकरण प्राप्त होने पर यथासमय आयोग की वेब-साईट पर जारी कर दिया जाएगा। 
विषेष नोटः- (1) केवल टी.एस.पी. क्षेत्र के निवासित अभ्यर्थी टी.एस.पी. क्षेत्र/गैर टी.एस.पी. क्षेत्र (सामान्य क्षेत्र) के संबंध में अपनी प्राथमिकता क्रम आवष्यक रूप से अंकित करें, अन्यथा उन्हें टी.एस.पी. क्षेत्र हेतु आरक्षित पदों के विरूद्ध लाभ देय  नहीं होगा| 
(2) अधीनस्थ सेवाओं की क्र्रम संख्या 21 एवं 25 के पदों में ही विभागीय कर्मचारियों हेतु पद आरक्षित है ं। अतः इन आरक्षित पदों हेतु संबंधित विभाग में कार्यरत मंत्रालयिक कर्मचारी ही आवेदन कर ें एव ं आवेदन-पत्र के कॉलम में  DC (विभागीय कर्मचारी) का उल्लेख अवष्य करें,अन्यथा क्ब् वर्ग का लाभ द ेय नही होगा | अन्य आवेदक इन पदों हेतु DC  के कॉलम की पूर्ति नहीं करें । 

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
Visit the official website https://rpsc.rajasthan.gov.in/

Share this