16 Apr 2016

सामान्य ज्ञान हरियाणा ताजा घटनाक्रम

प्रश्न- हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक किसे बनाया गया है?
उत्तर- डॉ.के.पी.सिंह|
प्रश्न- हरियाणा में कृषि विभाग को अब किस नाम से जाना जायेगा?
उत्तर- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग|
प्रश्न- गुडगाँव का नया नाम क्या होगा?
उत्तर- गुरुग्राम|
प्रश्न- मेवात जिले का नाम अब क्या होगा?
उत्तर- नूह|
प्रश्न- हरियाणा में बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
उत्तर- अंजनथली जिला करनाल
प्रश्न- हरियाणा के विद्यालयों में इस वर्ष से कौन सी परीक्षा प्रणाली समाप्त कर दी गई है?
उत्तर- सेमेस्टर प्रणाली|
प्रश्न- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर- डॉ.जगबीर सिंह
प्रश्न- लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार का दक्षिणी हरियाणा में क्षेत्रीय केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा?
उत्तर- रिवासा जिला महेंद्रगढ़|



Share this

Tag :