30 Mar 2016

HSSC हरियाणा पुलिस Knowledge Test अभ्यास प्रश्न पत्र 1

प्रश्न- हरियाणा की भैंस की कौन-सी नस्ल विश्व प्रसिद्ध है?
उत्तर- मुर्राह 

प्रश्न- हरियाणा में पशु चिकत्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- हिसार 

प्रश्न- हरियाणा में NDRI कहाँ स्थित है?
उत्तर- करनाल 

प्रश्न- हरियाणा में रबी की कौन-कौन सी फसलें बोई जाती हैं ?
उत्तर- गेहूं, सरसों, जौ, धान, चना आदि

प्रश्न- हरियाणा में खरीफ की कौन-कौन से फसलें बोई जाती हैं?
उत्तर- बाजरा, ग्वार, ज्वार, धान, सूरजमुखी, मक्की, तिल, मूंग आदि

प्रश्न- रबी फसल की बिजाई किस माह में की जाती है?
उत्तर- अक्टूबर-नवम्बर 

प्रश्न- खरीफ फसल की बिजाई कब की जाती इही?
उत्तर- जुलाई-अगस्त 

प्रश्न- हरियाणा में कृषि विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- हिसार

प्रश्न- हरियाणा सरकार ने किस दुधारू पशु के वध को जघन्य अपराध घोषित किया है?
उत्तर- गौ वध को 

प्रश्न- हरियाणा में गौ वध पर अधिकतम कितनी सजा का प्रावधान किया गया है ?
उत्तर- अधिकतम 10 साल की सजा और एक लाख तक का जुरमाना

प्रश्न- हरियाणा में गौ वध पर न्यूनतम कितनी सजा का प्रावधान किया गया है ? 
उत्तर- कम से कम तीन साल कैद व तीन हजार रुपये जुर्माना

प्रश्न- गौकशी के लिए गाय ले जाने पर कितनी सजा का प्रावधान है?
उत्तर- कम से कम तीन साल की कैद तथा तीन हजार रुपये जुर्माना तथा अधिकतम सात साल की कैद व 70 हजार रुपये जुर्माना

प्रश्न- हरियाणा में गौमांस बेचने पर कितनी सजा का प्रावधान है ?
उत्तर- कम से कम तीन साल की कैद व तीस हजार रुपये जुर्माना तथा अधिकतम पांच साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माना

प्रश्न- हैपनिंग हरियाणा समिट कहाँ आयोजित किया गया?
उत्तर- गुडगाँव 

प्रश्न- हरियाणा में किस राज्य के पुलिस रूल्स चलते हैं?
उत्तर- पंजाब 

प्रश्न- पंजाब पुलिस रूल्स कब बने थे?
उत्तर- सन 1934 

प्रश्न- हरियाणा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कैसे थानों की स्थापना की है?
उत्तर- महिला थानों की 

प्रश्न- हरियाणा में कुल कितने महिला थाने स्थापित किये गए हैं?
उत्तर- 21 प्रत्येक जिले में एक 

प्रश्न- हरियाणा में महिला थाने कब से शुरू हुए ?
उत्तर- 28 अगस्त 2015 (रक्षाबंधन के अवसर पर)

प्रश्न- महिला पुलिस थानों की विशेषता क्या है?
उत्तर- इन थानों में सिपाही से लेकर उपाधीक्षक तक सभी महिला कर्मी होंगी और महिलाओं से जुड़े विशेष अपराधों की जांच केवल महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही की जायेगी|

प्रश्न- हरियाणा में जाट आन्दोलन के दौरान अधिकारियों और पुलिस की भूमिका की जांच करने के लिए बनाये गए आयोग/समिति का अध्यक्ष कौन बनाया गया है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह 

प्रश्न- हरियाणा सरकार ने पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए ज़मीन सौदों की जांच के लिए कौन सा आयोग गठित किया है?
उत्तर- धींगरा आयोग (जिसके अध्यक्ष जस्टिस एस.एन.धींगरा हैं)

प्रश्न- हरियाणा सरकार किस विलुप्त हो चुकी नदी को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है?
उत्तर- सरस्वती नदी|

प्रश्न- हरियाणा के पुलिस महानिदेशक/डीजीपी कौन हैं?
उत्तर- श्री यशपाल सिंघल 

प्रश्न- हरियाणा में पुलिस अकादमी कहाँ स्थित है?
उत्तर- मधुबन 

प्रश्न- हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक कौन हैं ?
उत्तर- श्री के.के. संधू 

प्रश्न- हरियाणा का दूसरा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर कहाँ स्थित है?
उत्तर- सुनारिया जिला रोहतक 

प्रश्न- इंडिया रिज़र्व बटालियन (आई आर बी) का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर- भोंडसी (गुडगाँव) 



Share this

Tag :