16 Mar 2016

सामान्य ज्ञान हरियाणा

प्रश्न- राव तुलाराम का जन्म किस जिले में हुआ था?
उत्तर- रेवाड़ी 
प्रश्न- 1857 में राव तुलाराम के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम कहाँ लड़ा गया?
उत्तर- नसीबपुर (नारनौल) के मैदान में|
प्रश्न- हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 23 सितम्बर को
प्रश्न- हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस 23 सितम्बर को क्यों मनाया जाता है?
उत्तर- क्योंकि 23 सितम्बर राव तुलाराम का शहीदी दिवस होता है
प्रश्न- राजा नाहर सिंह के नाम पर स्टेडियम कहाँ है?
उत्तर- फरीदाबाद 
प्रश्न- हथनीकुंड बैराज किस जिले में स्थित है?
उत्तर- यमुनानगर 
प्रश्न- सूरजकुंड किस जिले में स्थित है?
उत्तर- फरीदाबाद
प्रश्न- सुखना झील कहाँ स्थित है?
उत्तर- चंडीगढ़ 
प्रश्न- ढोसी तीर्थ स्थल किस जिले में है?
उत्तर- महेंद्रगढ़ 
प्रश्न- ढोसी की पहाड़ी पर किस ऋषि ने तपस्या की थी?
उत्तर- च्यवन ऋषि 
प्रश्न- सतनामी कहाँ के रहने वाले थे?
उत्तर- नारनौल 
प्रश्न- सतनामियों ने किस मुग़ल शासक के विरुद्ध विद्रोह किया था?
उत्तर- औरंगजेब 
प्रश्न- श्रीकृष्ण संग्रहालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र
प्रश्न- कल्पना चावला तारामंडल कहाँ स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र 
प्रश्न- भगवत भक्ति आश्रम कहाँ स्थित है?
उत्तर- रेवाड़ी 
प्रश्न- शीतला माता मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर- गुडगाँव 
प्रश्न- हरियाणा के किस शहर को साइबर सिटी कहा जाता है?
उत्तर- गुडगाँव 
प्रश्न- मेवात जिले का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर- नूह में 
प्रश्न- राजीव गाँधी एजुकेशन सिटी किस जिले में बनाई गई है?
उत्तर- सोनीपत

Share this

Tag :