9 Dec 2015

सामान्य ज्ञान हरियाणा - इतिहास भाग- 4

प्रश्न- 1. जार्ज टॉमस हरियाणा का राजा कब बना?
उत्तर- 1799 ई. में|
प्रश्न- 2. जार्ज टॉमस कहाँ का रहने वाला था?
उत्तर- आयरलैंड |
प्रश्न- 3. जार्ज टॉमस की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर- हांसी|
प्रश्न- 4. जार्ज टॉमस की मृत्यु कब हुई?
उत्तर- 1802 ई. 
प्रश्न- 5. हरियाणा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के आधिपत्य में कब आया?
उत्तर- 1803 ई.
प्रश्न- 6. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी किस संधि के अनुसार हरियाणा की अधिपति बनी?
उत्तर- सर्जीअर्जन गाँव की संधि 1803 के अनुसार|
प्रश्न- 7. सर्जीअर्जन गाँव की संधि किस-किस के बीच हुई?
उत्तर- लार्ड लेक और दौलतराव सिंधिया के बीच|
प्रश्न- 8. कंपनी ने हरियाणा को किस प्रान्त के नीचे रखा?
उत्तर- बंगाल |
प्रश्न- 9. हरियाणा बंगाल से अलग कब हुआ?
उत्तर- 1834 ई. में|
प्रश्न- 10. 1857 की क्रांति में अहीरवाल के क्रांतिकारियों के नेता कौन थे?
उत्त्तर- राव तुलाराम|
प्रश्न- 11.राव तुलाराम के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश सेना से युद्ध कहाँ लड़ा?
उत्तर- नसीबपुर (नारनौल) के मैदान में| 
प्रश्न- 12. हांसी-हिसार के क्रन्तिकारी नेता कौन थे?
उत्तर- शहजादा मुहम्मद आजिम|
प्रश्न- 13. रानिया के क्रांतिकारी नेता कौन थे?
उत्तर- नवाब नूर समद खां |
प्रश्न- 14. अंग्रेजों ने 1857 की क्रांति के बाद कहाँ-कहाँ के शासकों को फांसी चढ़ा दिया?
उत्तर- झज्जर, बल्लभगढ़ और फरुर्ख्नगर के |
प्रश्न- 15. हरियाणा का पंजाब में विलय कब किया गया?
उत्तर- 1858 ई.|

Share this

Tag :