3 Nov 2015

प्रश्न पत्र (अभ्यास) -सामान्य ज्ञान

प्रश्न-1 कौन-सा तारा पृथ्वी के सर्वाधिक समीप है?
(क) ध्रुव तारा  (ख) ऐल्फा सेंचुरी  (ग) सूर्य  (घ) लुब्धक
प्रश्न-2 किस ग्रह के दिन का मान और अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन के मान और झुकाव के बराबर है?
(क) युनेनस  (ख) बुध  (ग) शनि  (घ)  मंगल
प्रश्न- 3 सूर्य के गिर्द एक परिक्रमा के लिए कौन-सा ग्रह अधिकतम समय लेता है?
(क) पृथ्वी   (ख) ब्रहस्पति   (ग) मंगल   (घ) शुक्र
प्रश्न-4 निम्न में से कौन से ग्रह के सबसे अधिक उपग्रह या चाँद हैं?
(क) ब्रहस्पति   (ख) मंगल   (ग) शनि   (घ) शुक्र
प्रश्न-5 पृथ्वी की संरचना में mantle (प्रावार) के निचे क्रोड किस्से बना है?
(क) एल्युमिनियम   (ख)  क्रोमियम  (ग) लौह   (घ) सिलिकॉन
प्रश्न-6 कौन-सा नगर भूमध्य रखा के सर्वाधिक निकट है?
(क) कोलम्बो    (ख) जकार्ता    (ग) मनिला   (घ) सिंगापुर
प्रश्न-7 पृथ्वी के धरातल से ऊपर की ओर वायुमंडल के विभिन्न स्तरों का सही क्रम क्या है?
(क) क्षोभ मंडल, समताप मंडल, आयन मंडल, मध्य मंडल
(ख) समताप मंडल, क्षोभ मंडल, आयन मंडल, मध्य मंडल  
(ग) क्षोभ मंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, आयन मंडल
(घ) समताप मंडल, क्षोभ मंडल, मध्य मंडल, आयन मंडल
प्रश्न-8 कौन-सी झील तंजानिया और युगांडा के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनती है?
(क) चाड   (ख) मलावी    (ग) विक्टोरिया    (घ) ज़ेम्बेजी
प्रश्न-9 किसकी सीमा कैस्पियन सागर से नहीं लगती?
(क) आर्मेनिया    (ख) अज़रबैजान    (ग) कजाकिस्तान    (घ) तुर्केमेनिस्तान
प्रश्न-10 विक्टोरिया जलप्रपात किस नदी से सम्बंधित है?
(क) अमेजन   (ख) मिसौरी    (ग) सेंट लारेंस    (घ) ज़ेम्बेजी

उत्तर-

1-ग, 2-घ, 3-ख, 4-ग, 5-ग, 6-घ, 7-ग, 8-ग, 9-क, 10-घ.

Share this

Tag :