21 Nov 2015

हरियाणा का इतिहास - सामान्य ज्ञान

प्रश्न- हरियाणा में सैन्धव सभ्यता का काल क्या था?
उत्तर- लगभग 3000 ई.पू. 
प्रश्न- हरियाणा मौर्य साम्राज्य का अंग कब तक रहा?
उत्तर- 324 से 232 ई.पू. 
प्रश्न- राजा हर्षवर्धन का जन्म कब हुआ?
उत्तर- 590 ई. 
प्रश्न- प्रभाकर वर्धन की मृत्यु कब हुयी ?
उत्तर- 606 ई. 
प्रश्न- हर्षवर्धन कब राजा बना?
उत्तर- 606 ई. 
प्रश्न- ह्यून्सांग भारत कब आया?
उत्तर- 630 ई. 
प्रश्न- हर्षवर्धन का चालुक्य नरेश पुलकेशिन से युद्ध कब हुआ ?
उत्तर- 634 – 635 ई.
प्रश्न- ह्यून्सांग थानेसर में कब से कब तक रहा?
उत्तर- 635 से 644 ई.
प्रश्न- हर्ष ने प्रयाग में अपना सर्वस्व कब दान किया?
उत्तर- 643 ई. 
प्रश्न- नागभट्ट/प्रतिहारों द्वारा हरियाणा पर कब अधिकार किया गया?
उत्तर- 805 ई. 
प्रश्न- मिहिरभोज (प्रतिहार) का शासन कब शुरू हुआ?
उत्तर- 836 ई. 
प्रश्न- हरियाणा से प्रतिहारों का शासन कब समाप्त हुआ?
उत्तर- 910 ई. 
प्रश्न- तोमर वंश का अभ्युदय कब हुआ?
उत्तर- 910 ई. 
प्रश्न- महमूद गज़नी का प्रथम आक्रमण कब हुआ?
उत्तर- 1009 ई.
प्रश्न- महमूद गज़नी ने थानेसर पर आक्रमण कब किया?
उत्तर- 1014 ई.
प्रश्न- तरावडी का प्रथम युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1191 ई. 
प्रश्न- तरावडी का प्रथम युद्ध किस-किस के बीच हुआ?
उत्तर- पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गौरी के बीच 
प्रश्न- तरावडी का दूसरा युद्ध कब हुआ?
उत्तर- 1192 ई. 
प्रश्न- तरावडी का दूसरा युद्ध किस-किस के बीच हुआ?
उत्तर- पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गौरी के बीच 

Share this

Tag :