24 Mar 2016

HSSC PGT Hindi Screening Test Practice Question Paper

प्रश्न-1 'पुरुषोत्तम' शब्द है-
(क) संधि  (ख) समास  (ग) दोनों  (घ) कोई नहीं
प्रश्न-2 'बेमेल' कैसा शब्द है?
(क) देशज  (ख) संकर  (ग) विदेशी  (घ) कोई नहीं
प्रश्न-3 'कोयल' शब्द है?
(क) तत्सम  (ख) तद्भव (ग) दोनों  (घ) कोई नहीं
प्रश्न-4 शुभेच्छा कौन सी संधि है?
(क) गुण संधि  (ख) दीर्घ संधि  (ग) वृद्धि संधि  (घ) यण संधि
प्रश्न-5 'पर्यावरण' शब्द में उपसर्ग का प्रयोग है-
(ख) परि+आवरण  (ख) परि+आ+वरण  (ग) दोनों  (घ) कोई नहीं
प्रश्न-6 'व्याकरण' शब्द में उपसर्ग प्रयोग है-
 (क) वि+आ+करण  (ख) व्य+करण (ग) दोनों  (घ) कोई नहीं
प्रश्न-7 खुशबूदार शब्द बना है-
(क) प्रत्यय के मेल से (ख) उपसर्ग के मेल से (ग) प्रत्यय और उपसर्ग दोनों के मेल से (घ) मूल शब्द है
प्रश्न-8 अत्याचारी शब्द बना है-
(क) प्रत्यय के मेल से (ख) उपसर्ग के मेल से (ग) प्रत्यय और उपसर्ग दोनों के मेल से (घ) मूल शब्द है
प्रश्न-9 निम्नलिखित के लिए एक शब्द लिखिए-
जीने की प्रबल इच्छा
प्रश्न-10 पुस्तक की संज्ञा बताएं-
(क) जातिवाचक  (ख) व्यक्तिवाचक  (ग) समूहवाचक  (घ) भाववाचक
प्रश्न-11 रामायण की संज्ञा बताएं-
(क) जातिवाचक  (ख) व्यक्तिवाचक  (ग) समूहवाचक  (घ) भाववाचक
प्रश्न-12 रोगी अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है वाक्य में विशेषण बताइए-
(क) पूर्ण रूप  (ख) स्वस्थ  (ग) अब (घ) रोगी
प्रश्न-13 सुबह हुई और चिड़ियाँ चहचहाने लगी| कौन सा वाक्य है?
(क) साधारण वाक्य (ख) मिश्र वाक्य (ग) संयुक्त वाक्य (घ) सभी
प्रश्न-14 इस मुहावरे का अर्थ बताएं- पत्थर की लकीर
प्रश्न-15 इस लोकोक्ति का अर्थ बताएं-ओस चाटे प्यास नहीं बुझती
प्रश्न-16 "रघुपति राघव राजा राम" में कौन-सा शब्दालंकार है?
(क) यमक अलंकार (ख) अनुप्रास अलंकार (ग) श्लेष अलंकार (घ) उपमा अलंकार
प्रश्न-17 हिंदी भाषा की लिपि बताएं|
प्रश्न-18 हिंदी भारत की-
(क) राष्ट्रभाषा है  (ख) राजभाषा है  (ग) मातृभाषा है (घ) सभी
प्रश्न-19 य, र, ल, व कौन से व्यंजन कहलाते हैं?
(क) अंत:स्थ व्यंजन  (ख) स्पर्श व्यजन  (ग) उष्म व्यंजन (घ) कोई नहीं
प्रश्न-20 हिरन, मोर, सांप, पुरुष चारों शब्दों के लिए एक शब्द लिखे|

उत्तर- 1-ग, 2-ख, 3-ख, 4- क, 5-ख, 6- क, 7-ग, 8-ग, 9-जिजीविषा, 10- क, 11- ख, 12 ख, 13-ग, 14-पक्की बात, 15- थोड़ी वास्तु से तृप्ति नहीं होती, 16-ख, 17- देवनागरी, 18-ख, 19-क, 20-सारंग 

Share this

Tag :